ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती, तेजस्वी की Y प्लस सिक्योरिटी बरकरार

UB India News by UB India News
June 5, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार की राजनीति में लालू की हनक बरकरार…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सम्राट सरकार की तरफ से राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस बीच लालू परिवार की सुरक्षा घटा दी गई है। RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है।

दोनों को अब बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल हैं। लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी Y कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। सरकार ने अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया है।

RELATED POSTS

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

तेजस्वी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेजस्वी पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सिक्योरिटी (एस्कॉर्ट) के साथ मिलती रहेगी। हालांकि, उसमें अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे। लालू की बड़ी बेटी एवं आरजेडी सांसद मीसा भारती को पूर्व की तरह 3 बॉडीगार्ड मिलते रहेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को एक महिला बॉडीगार्ड दी गई है।
लालू प्रसाद यादव को पूर्व सीएम के नाते को जो सुरक्षा मिली है उसके अनुसार उनकी सुरक्षा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड के साथ पटना जिला बल से 2 अंगरक्षक, HQRT से पायलट और बुलेट प्रूफ कार के साथ पटना जिला बल से स्कार्ट और पायलट की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को समीक्षा के बाद अब जो सुरक्षा दी गई है उसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 3 महिला अंगरक्षक (सादे लिवास में), पटना जिला बल से 3 अंगरक्षक (वर्दीधारी), HQRT से पायलट और बुलेट प्रूफ कार के साथ पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी.

जानिए लालू यादव की अब सुरक्षा कैसी

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अब तक जेड प्लस सुरक्षा मिलती आ रही थी। सम्राट सरकार ने अब इसमें बदलाव करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था दे दी है।

इसमें बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट एवं पायलट मुहैया कराया जाएगा।

वहीं, उनकी पत्नी राबड़ी देवी को लालू से ज्यादा सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, 3 महिला बॉडीगार्ड, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, HQRT से पायलट, बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट मिलेंगे।

राबड़ी आवास खाली करने का सरकार ने दिया है नोटिस

सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

29 मई को आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं।

राबड़ी देवी के अलावा हारे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजा गया। सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के अधिकारी ने नोटिस

किया है।

25 नवंबर 2025 को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का पहला नोटिस जारी किया था।

राबड़ी को 39 हार्डिंग रोड वाला बंगला अलॉट हुआ है

भवन निर्माण विभाग के अनुसार, विभागीय आदेश संख्या-122 दिनांक 25 नवंबर 2025 के तहत विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था।

ये आवास राबड़ी देवी के नाम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक उन्होंने पूर्व से आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं किया है।

लालू परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड’ बंगला में रह रहा है। बीते 6 महीने में राबड़ी देवी से 2-3 बार आग्रह किया गया कि वो नये आवंटित बंगला 39 हार्डिंग रोड में जाएं, लेकिन अब तक लालू परिवार ने अब तक आवास नहीं छोड़ा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

रामविलास पासवान और कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग…………..

by UB India News
August 11, 2026
0

नई दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने अपने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय...

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

सम्राट पर सवाल उठाने वाले पीके कितना पढ़े हैं………………..

by UB India News
August 11, 2026
0

‘सम्राट चौधरी से मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। बात इसकी है कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा? क्या ऐसा...

Next Post
संपूर्ण क्रांति दिवस, जेपी को CM सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

संपूर्ण क्रांति दिवस, जेपी को CM सम्राट ने दी श्रद्धांजलि

BJP केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के बीच सीधा संवाद के लिए बैठक………

BJP केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के बीच सीधा संवाद के लिए बैठक.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend