ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खान सर के ग्लोबल स्टडीज परिसर में असामाजिक तत्वों ने किया पथराव ,गोलियां भी चलाई

UB India News by UB India News
June 3, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
खान सर के ग्लोबल स्टडीज परिसर में असामाजिक तत्वों ने किया पथराव ,गोलियां भी चलाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज इलाका स्थित चर्चित खान सर के ग्लोबल स्टडीज परिसर में मंगलवार की रात करीब 10 बजे काफी संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा और पथराव किया। इस दौरान पांच से छह राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। असामाजिक तत्वों ने दीघा के बाटा निवासी उनके स्टाफ सह गार्ड चुनचुन कुमार को पकड़कर लाठी-डंडे से पीटा, जिसमें उसका सिर फट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

असामाजिक तत्वों ने संस्थान परिसर में लगे खान ग्लोबल स्टडीज के बोर्ड को तोड़ दिया तथा गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक उस इलाके में अफरातफरी मची रही। कोचिंग के बाहर सड़क पर छात्रों और आम लोगों की गहमागहमी रही। मामले की सूचना पर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, सिटी एसपी मध्य दीक्षा कदमकुआं, पीरबहोर और सुल्तानगंज थाने के पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक हमलावर वहां से भाग गए।

RELATED POSTS

खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

किसान एक चौथाई खेती प्राकृतिक विधि से करें…..

बताया जाता है कि खान ग्लोबल स्टडीज में बिहार पुलिस की परीक्षा पास करने वालों के सम्मान में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया था। इसको लेकर खान ग्लोबल स्टडीज और बगल के स्थित एक कोचिंग संस्थान के बीच में तनाव था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर मंगलवार रात 9.30 से 10 बजे के बीच अचानक काफी संख्या में असामाजिक तत्व पहुंच गए और कोचिंग का गेट तोड़ दिया। इसका खान सर के स्टाफ और छात्रों ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई ।

इसके बाद दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ ने बताया कि मारपीट में गार्ड चुनचुन का सिर फट गया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने चार-पांच राउंड फायरिंग भी की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।

हमला करने वाले असामाजिक तत्व हैं, जिन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को भी धमकाया। कुछ लोगों को यह आपत्ति है कि इतनी कम फीस में बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाया जा रहा है और अच्छे रिजल्ट दिए जा रहे हैं। प्रशासन कोचिंग संस्थान की सुरक्षा बढ़ाए। -खान सर, कोचिंग संचालक

कोचिंग के आपसी वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोग गेट तोड़ते हुए दिखे हैं। फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना में एक जख्मी हुआ है, जो इलाजरत है। -कार्तिकेय के शर्मा, एसएसपी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

by UB India News
June 3, 2026
0

पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है।...

किसान एक चौथाई खेती प्राकृतिक विधि से करें…..

किसान एक चौथाई खेती प्राकृतिक विधि से करें…..

by UB India News
June 2, 2026
0

राज्य में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान शुरू किया गया है। यह...

बिहार में निवेश-व्यापार की जटिलताएं दूर होंगी:सीएम

बिहार में निवेश-व्यापार की जटिलताएं दूर होंगी:सीएम

by UB India News
June 2, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि उद्योगों, निवेशकों, स्टार्टअप, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों को सेवाओं के लिए बार-बार...

कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया……….

21 जून को जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक.नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लगेगी अंतिम मुहर…..

by UB India News
June 2, 2026
0

बिहार की सियासत और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा। आगामी 21 जून को पटना...

विधान परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन आज से

AIMIM ऐसे बिगाड़ सकती है RJD के समीकरण !

by UB India News
June 2, 2026
0

बिहार में राज्यसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुके तेजस्वी यादव के लिए ये खबर अच्छी तो कतई नहीं...

Next Post
खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend