ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘हरा गमछा वालों को खोजो…सियासी विवाद?

UB India News by UB India News
May 25, 2026
in पटना, बिहार
0
‘हरा गमछा वालों को खोजो…सियासी विवाद?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार एआई समिट के उद्घाटन सत्र में सीएम सम्राट चौधरी कुछ ऐसा बोल गए जिससे सियासी विवाद खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि पटना में 4 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. एआई से कह दिया जाए कि ‘हरा गमछा’ वालों को खोजो तो सभी हरा गमछा वालों को तुरंत पकड़ लेगा. हालांकि बाद में सीएम ने सफाई भी दी कि किसी खास व्यक्ति या व्यक्तियों की ओर मेरा इशारा नहीं है. मजाकिया लहजे में उन्होंने ये बातें कहीं. कहा जा रहा है कि अप्रत्य़क्ष रूप से उनका इशारा विपक्षी पार्टी आरजेडी की तरफ था. RJD के नेता, कार्यकर्ता हरे गमछा का इस्तेमाल करते हैं.

वहीं मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ”मेरे लिए किसी अपराधी की कोई जाति नहीं है. हम पूछना चाहते हैं कि पुलिस अब अपराधी की जाति पूछ कर गोली मारेगी क्या?” दरअसल बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ चला रही जिसके तहत अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. RJD एनकाउंटर पर सवाल खड़े कर रही है और आरोप लगा रही है जाति देखकर एनकाउंटर हो रहा है. यादव समाज को निशाना बनाया जा रहा.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

सीएम के हरे गमझे वाले बयान पर RJD की प्रतिक्रिया

वहीं सीएम के हरे गमझे वाले बयान पर RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, ”सीएम को ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए. सम्राट राजद की पाठशाला से ही निकले हैं. हरा रंग खुशहाली, गंगा जमुनी संस्कृति को मजबूत बनाने का आधार है.”

बिहार एआई समिट-2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार (23 मई) को ऊर्जा स्टेडियम में ‘बिहार AI समिट-2026’ का शुभारंभ किया था. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार को एआई हब बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि AI जीवन का महत्वपूर्ण अंग होने जा रहा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में संचार क्रांति हुई है. संचार क्रांति के इस युग में एआई का काफी अहम रोल है.” उन्होंने सभी विभागों से AI का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की भी अपील की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
पूर्वी भारत में विकास प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर सेमिनार

पूर्वी भारत में विकास प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर सेमिनार

कच्चे तेल की रफ्तार ने उड़ाई आम लोगों की नींद…………..

तेल और अर्थव्यवस्था: वैश्विक अस्थिरता का गहरा असर.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend