ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़!

UB India News by UB India News
May 23, 2026
in खास खबर, महिला युग
0
ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल में ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ा मोड़ आया. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है. यह आदेश ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले ही भोपाल की निचली अदालत ने परिवार की उस मांग को खारिज कर दिया था, जिसमें दूसरे पोस्टमॉर्टम की अनुमति मांगी गई थी. ट्विशा का परिवार लगातार आरोप लगा रहा है कि यह साधारण आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि इसकी गहराई से फॉरेंसिक जांच जरूरी है.

जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम करेगी. हालांकि अदालत ने साफ किया कि पोस्टमॉर्टम भोपाल में ही होगा. इसके लिये दिल्ली एम्स के डॉक्टरों को विशेष विमान से भोपाल लाया जाएगा. कोर्ट ने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

पिता की याचिका पर आदेश 

यह आदेश ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा की याचिका पर आया है. वे लगातार अपनी बेटी की मौत के वास्तविक कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिये दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे थे. इससे पहले परिवार ने भोपाल की अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन निचली अदालत ने यह कहते हुए मांग खारिज कर दी थी कि मध्य प्रदेश से बाहर दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने की अनुमति देना उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. हालांकि अदालत ने कटारा हिल्स पुलिस को निर्देश दिया था कि शव को ऐसी मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखा जाए, जहां वह खराब न हो.

मध्य प्रदेश में ऐसी सुविधा नहीं

लेकिन इसी आदेश ने एक व्यावहारिक संकट खड़ा कर दिया था. ट्विशा का शव 13 मई से एम्स भोपाल की मॉर्च्युरी में रखा गया है. एम्स भोपाल ने पुलिस को बताया था कि उसकी मॉर्च्युरी में तापमान केवल माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिस पर शव को अधिकतम चार-पांच दिन ही सुरक्षित रखा जा सकता है. भोपाल कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि लंबे समय तक शव को सुरक्षित रखने के लिये माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तापमान जरूरी है. समस्या यह थी कि मध्य प्रदेश में ऐसी सुविधा किसी मॉर्च्युरी में उपलब्ध नहीं बताई गई.

वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. डीके सतपथी ने पहले सुझाव दिया था कि जल्दबाज़ी में दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने के बजाय देशभर के विशेषज्ञों का एक बड़ा मेडिकल बोर्ड बनाया जाना चाहिए. उनके मुताबिक दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और चंडीगढ़ जैसे शहरों के विशेषज्ञ पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की स्वतंत्र समीक्षा कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि मध्य प्रदेश में शव को माइनस 80 डिग्री सेल्सियस पर सुरक्षित रखने की कोई मॉर्च्युरी व्यवस्था फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

पांच महीने पहले भोपाल के वकील से की थी शादी

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने करीब पांच महीने पहले भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी की थी. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. एक आधुनिक प्रेम कहानी से शुरू हुआ यह रिश्ता अब एक बेहद विवादित मौत की जांच में बदल गया है. ट्विशा के परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और दहेज से जुड़ी क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हैं.

इस मामले में कटारा हिल्स थाने में FIR दर्ज हो चुकी है. ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी सास गिरिबाला सिंह, जो पूर्व जज हैं, दहेज प्रताड़ना से जुड़े आरोपों में नामजद हैं. परिवार का आरोप है कि ट्विशा को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया गया और उसकी मौत को आत्महत्या बताना जल्दबाजी है.

मामला इसलिए भी संवेदनशील हो गया है क्योंकि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी हैं. परिवार बार-बार कह रहा है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से होनी चाहिए, खासकर तब जब आरोपित पक्ष प्रभावशाली पृष्ठभूमि से जुड़ा हो.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का समर्थन

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग का समर्थन किया. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि राज्य पहले पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है. यानी यह मांग पहले मेडिकल बोर्ड पर अविश्वास के तौर पर नहीं, बल्कि एक संवेदनशील मामले में अधिक भरोसे और फॉरेंसिक स्पष्टता के कदम के तौर पर रखी गई.

ट्विशा के परिवार के लिये यह आदेश न्याय की लड़ाई में बेहद अहम कदम है. वहीं पुलिस के लिए अब दबाव और बढ़ गया है कि शव को सुरक्षित रखा जाए, दूसरा पोस्टमॉर्टम बिना देरी के कराया जाए और पूरी जांच न्यायिक तथा सार्वजनिक कसौटी पर खरी उतरे. अब सबसे बड़ा सवाल वही है ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या थी, या इसके पीछे कुछ और छिपा है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
दहशतगर्दों का सफाया ……………….

दहशतगर्दों का सफाया ...................

बिहार में एक दिसंबर से 18वीं विधानसभा का सत्र, दो तारीख को चुने जाएंगे नए स्पीकर

बिहार MLC चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend