ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रतीक यादव पंचतत्व में हुए विलीन , NHRC में शिकायत…………….

UB India News by UB India News
May 15, 2026
in TAZA KHABR, दुर्घटना
0
प्रतीक यादव पंचतत्व में हुए विलीन , NHRC में शिकायत…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम (भैंसाकुंड) में किया गया. सुबह 11: 30 बजे उनकी अंतिम यात्रा सपा दफ्तर से शुरू होकर बैकुंठधाम श्मशान घाट के लिए रवाना हुई. भाभी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव समेत तमाम परिवार के लोग इस दुख की घड़ी पर प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के साथ मौजूद थे. 38 साल की उम्र में प्रतीक के निधन से समाजवादी पार्टी में दुख की लहर है. इस बीच प्रतीक यादव की मौत का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन तक पहुंच गया है.

शरीर पर पाए गए चोट के निशान

याचिका में कहा गया है कि प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना (Cardiorespiratory Collapse) बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के शरीर पर पाए गए चोट के निशान (Ante-mortem Injuries) और घटना की अचानक प्रकृति कई गंभीर सवाल खड़े करती है। प्रतीक यादव एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए जाने जाते थे, ऐसे में उनकी अचानक मृत्यु और शरीर पर मौजूद संदिग्ध निशानों की निष्पक्ष जांच अनिवार्य है।

RELATED POSTS

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

इन तीन चीजों की उठी मांग

  1. मामले की जांच के लिए तत्काल SIT (विशेष जांच दल) का गठन हो।
  2. लखनऊ के सिविल अस्पताल और संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज को न्यायिक अभिरक्षा में लिया जाए।
  3. फॉरेंसिक जांच को राज्य के प्रभाव से मुक्त रखकर केंद्रीय प्रयोगशाला (CFSL) के माध्यम से कराया जाए।

आज हुआ अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर का गुरुवार को लखनऊ के ‘बैकुंठ धाम’ में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में बुधवार सुबह हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया था । उन्हें तबीयत खराब होने पर राजधानी के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

प्रतीक यादव की मौत का मामला पहुंचा NHRC

प्रतीक यादव की मौत का मामला NHRC पहुंच गया है. मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले एनजीओ डीके फाउंडेशन ने प्रतीक की संदिग्ध मौत को हत्या बताकर शिकायत की है और  NHRC से स्वतंत्र जांच की मांग की है. जांच के लिए तत्काल SIT का गठन करने, लखनऊ के सिविल अस्पताल और संबंधित रूट के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित करने और CFSL के जरिए फोरेंसिक जांच कराने की भी मांग की गई है.

प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने पहुंचे डिप्टी सीएम

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री दिनेश सिंह भी बैकुंठ धाम श्मशान घाट पहुंचे.

प्रतीक यादव का हुआ अंतिम संस्कार

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए. बैकुंठधाम श्मशान घाट पर ससुर ने उनको मुखाग्नि दी.

प्रतीक यादव पंचतत्व में हुए विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि. अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव भी रहे मौजूद.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 31, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

Next Post
छोटे काफिले का बड़ा संदेश………….

छोटे काफिले का बड़ा संदेश.............

योगी-शाह मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज ………

योगी-शाह मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend