ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट…………..

UB India News by UB India News
May 9, 2026
in TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
उत्तर भारत में ‘आफत’, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण पूरे बिहार में मौसम का मिजाज बदला-बदला बना हुआ है. अधिकांश जिलों में वर्षा, तेज हवाएं तो बीच-बीच में धूप भी निकल रही है, परंतु तापमान में गिरावट भी देखने को मिली. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार को राज्य के 14 जिलों में वर्षा की संभावना जताई है, लेकिन अन्य 24 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. इन जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ने की संभावना है.

खासकर दक्षिण बिहार में पटना सहित सभी जिलों का तापमान आज 2 से 3 डिग्री की बढ़ने का अनुमान है.  उत्तर बिहार के पूर्वी और मध्य में इलाके में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आज पूर्वी इलाके के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में मध्य स्तर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मेघ गर्जन, कहीं-कहीं वज्रपात और कुछ जगह पर तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

मौसम विभाग ने आज भी 14 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली के साथ ही ओले भी गिर सकते। साथ ही 50km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना, गोपालगंज समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक आंधी-बिजली, बारिश और ओला गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव दिख रहा है।

विभाग ने 10 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रह सकता है। बीते 24 घंटे में जमुई, रोहतास, गयाजी समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। गयाजी, रोहतास, लखीसराय में बारिश के साथ ओले भी गिरे और कई जिलों में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने क्या संभावना जताई?

मौसम विभाग ने मध्य इलाके के मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा में हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है. हालांकि, तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. इसके अलावा उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके और दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज सुबह से कड़ी धूप के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है. हालांकि, दक्षिण बिहार में बीते गुरुवार से ही तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक किसी जिले में हीट वेव की स्थिति नहीं बनी है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है और एक बार फिर भीषण गर्मी से बिहार के लोग परेशान होंगे.

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

आज का तापमान भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने क्या पूर्वानुमान है. पटना में भी आज बारिश नहीं होने के साथ गर्मी बढ़ने की सम्भावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार (10 मई) को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे उत्तर बिहार में बारिश की स्थिति बन सकती है, लेकिन इससे दक्षिण बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. गुरुवार (7 मई) को बिहार कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई, लेकिन तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखने को मिला.

बिहार के कई जिलों में बारिश

बुधवार (6 मई) दोपहर से गुरुवार (7 मई) दोपहर 12 बजे तक (24 घंटे) सबसे अधिक वर्षा पूर्वी चंपारण में 59.2 मिलीमीटर, सिवान 54.2, समस्तीपुर 52.6, मधेपुरा 42.6,मुजफ्फरपुर 42.02, बेगूसराय 38.8,दरभंगा 37.8, सारण 36.02, पूर्णिया 35.4, मधुबनी 35, सुपौल 34.4, गोपालगंज 34.2,जमुई 32.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. इसके अलावा गुरुवार की शाम को मौसम विभाग ने गया, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, भागलपुर, खगड़िया,मुंगेर,  नालंदा,मधेपुरा, सहरसा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. हलांकि, की बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को अधिकांश जिलों के तापमान में वृद्धि देखने को मिली. राजधानी पटना में दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान भभुआ (कैमूर) में 36 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकतर जिलों में तापमान 32 से 33 डिग्री के बीच दर्ज रहा, जबकि सबसे कम तापमान मुजफ्फरपुर में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
केरल: सीएम पद की लड़ाई सड़कों पर आई

केरल: सीएम पद की लड़ाई सड़कों पर आई

टाटा संस की लिस्टिंग पर मतभेद?

टाटा संस की लिस्टिंग पर मतभेद?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend