ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

UB India News by UB India News
May 5, 2026
in TAZA KHABR, पर्यावरण
0
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में गर्मी और उमस के बीच बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में आंधी चली, जिसके बाद तेज बारिश हुई। आज भी राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए ऑरेंज और 19 के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आज कई जिलों में 60KM/H की स्पीड से हवा चल सकती है।

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

बदलते मौसम के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बिहार में फिलहाल अधिकांश जिलों का तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।

बीते 24 घंटे में मोतिहारी, बेतिया और बेगूसराय में रविवार को तेज बारिश हुई। सीवान, गोपालगंज में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, पटना, बक्सर, छपरा समेत कई जिलों में बादल छाए रहे।

फिलहाल 6 मई तक मौसम सुहावना रहेगा। हल्की धूप, बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी।

IMD की चेतावनी- ओला गिरने की आशंका

भारत मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि 4 मई को बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की आशंका है।

ऐसे में किसानों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज आंधी और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में रहने से बचने की हिदायत दी गई है।

ऐसा मौसम क्यों बना हुआ है? जानिए कारण

बिहार में इस तरह के मौसम के पीछे मुख्य रूप से प्री-मानसून गतिविधियां जिम्मेदार हैं।

पहला कारण: बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है।

दूसरा कारण: पश्चिमी विक्षोभ का असर, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है और आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।

तीसरा कारण: स्थानीय स्तर पर तापमान और नमी के टकराव से बादल तेजी से बन रहे हैं, जिससे गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

जानिए पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। दिनभर उमस बनी रह सकती है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण भीषण गर्मी का असर कम रहेगा। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

Next Post
बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर…..

बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर.....

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…….

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend