ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर…..

UB India News by UB India News
May 4, 2026
in सिवान
0
बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. मारा गया अपराधी 25 हजार का इनामी था और पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हत्या में शामिल था. सीवान में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बीच एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है, जिसने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है.

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी सोनू यादव मारा गया. सोनू यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई संगीन मामलों में वांछित था. बताया जा रहा है कि सोनू यादव वही अपराधी है, जिसने 4 दिन पहले पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई और उनके भांजे पर जानलेवा हमला किया था. इस हमले में भांजे हर्ष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज अभी पटना में चल रहा है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल था और पुलिस पर अपराधियों को पकड़ने का भारी दबाव था.

RELATED POSTS

बिहार में 24 घंटे में दो एनकाउंटर, बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर फायरिंग के बाद पुलिस का एक्शन

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनू यादव अपने साथियों के साथ बड़हरिया इलाके में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जैसे ही पुलिस ने दबिश दी तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें सोनू यादव मारा गया.

2 दिन पूर्व ही छोटू यादव का भी हुआ एनकाउंटर

मृत अपराधी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव के पुत्र सोनू यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में एक अन्य अपराधी सुनील यादव को गिरफ्तार किया है, उसके पास से एक कार भी बरामद की गई है. वहीं, इससे पहले 2 दिन पूर्व ही छोटू यादव का भी एनकाउंटर हुआ था जिससे साफ है कि पुलिस लगातार इस गैंग के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है.

लगातार हो रहे इन एनकाउंटर से यह साफ संकेत मिल रहा है कि सीवान पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है. खासतौर पर मनोज सिंह के परिवार पर हुए हमले के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गैंग के सदस्यों को एक-एक कर खत्म करना शुरू कर दिया है. फिलहाल इस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और बाकी फरार अपराधियों की तलाश जारी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 24 घंटे में दो एनकाउंटर, बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर फायरिंग के बाद पुलिस का एक्शन

बिहार में 24 घंटे में दो एनकाउंटर, बीजेपी नेता के रिश्तेदारों पर फायरिंग के बाद पुलिस का एक्शन

by UB India News
May 1, 2026
0

बिहार के सीवान में बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के रिश्तेदारों पर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..

by UB India News
January 23, 2026
0

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 6वें दिन सीवान पहुंची है। मुख्यमंत्री ने यहां 200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं...

हमारा देश राम और कृष्ण का, ओसामा बिन लादेन का नहीं सकता: हिमंत बिस्वा सरमा ने शहाबुद्दीन के बेटे पर कसा तंज

by UB India News
November 4, 2025
0

सीवान. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है. प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को...

ओसामा यानी शेर सिंह, इस बार दहाड़ेंगे’, सीवान के हुसैनगंज में अखिलेश की जनसभा; भाजपा पर बरसे

by UB India News
November 4, 2025
0

सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज ब्लॉक मैदान में सोमवार को महागठबंधन प्रत्याशी और स्वर्गीय शहाबुद्दीन के पुत्र...

बिहार में बेमतलब की यात्रा, अब जनता बदलाव चाहती है…………..

बिहार में बेमतलब की यात्रा, अब जनता बदलाव चाहती है…………..

by UB India News
August 25, 2025
0

प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा को लेकर रविवार को सिवान पहुंचे, जहां काफी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा....

Next Post
रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…….

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत.......

पुडुचेरी में रुझानों में बीजेपी+ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

पुडुचेरी में रुझानों में बीजेपी+ ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend