सबसे पहले एनकाउंटर की पूरी कहानी
हर्ष और उसके पिता पर फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। SP पूरन कुमार झा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें SDPO अजय कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत कई थानों की पुलिस को लगाया गया।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, जिसमें संदिग्ध गाड़ी की पहचान हुई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी छोटू कुमार यादव को चिन्हित किया।
SP पूरन कुमार झा ने बताया, छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि घटना में 4 लोग शामिल थे। हम छोटू को हथियार बरामद करने के लिए ले जा रहे थे।
पुलिस टीम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के तरफ निकली और बताए स्थान पर पहुंचकर छोटू को हथियार दिखाने को कहा। तभी अचानक छोटू ने हाथ छुड़ाते हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
छोटू ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। जिसके बचाव में पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग की। दो गोली छोटू के दोनों घुटने में लगी। हमने उसे तुरंत कब्जे में ले लिया। छोटू का आपराधिक इतिहास भी सामने आए है। एक मामले में कुछ दिन पहले ही छपरा जेल से छूटा था
पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि आरोपी के दोनों घुटनों में गोली आर-पार हो चुकी थी।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने यह संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम 6.30 बजे चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक में जाने के लिए सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से दूसरी गाड़ी आई और उसने हल्की ठोकर मार दी।
इसके बाद चंदन अपनी गाड़ी से बाहर निकले और दूसरी कार के ड्राइवर से बात करने लगे। इतनी ही देर में दूसरे कार में बैठे लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि दूसरी गाड़ी में सवार लोगों ने हथियार निकालकर पिता चंदन और बेटे हर्ष पर फायरिंग शुरू कर दी।

वीडियो में हर्ष को गोली मारता दिखा छोटू यादव
बीजेपी नेता के परिवार पर फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें हर्ष और उसके पिता चंदन के साथ अपराधी मारपीट करते दिख रहे हैं। तेज बारिश हो रही है। सड़क पर पानी भरा है।
इसी दौरान छोटू यादव आता है और दोनों को गोली मार देता है। इसमें कुछ महिलाओं की आवाज भी आ रही हैं। जिन्होंने बालकनी से वीडियो शूट किया है।. महिलाएं कहनी हैं अरे..अरे देखो हर्ष को गोली मार दी।
हर्ष इकलौता बेटा था और पटना से एलएलबी कर रहा था। पटना से शादी में शामिल होने सीवान आया था। उसके पिता चंदन बड़े बिजनेस मैन है। सीवान में उनका प्रिया गोल्ड बिस्कुट समेत एक अन्य प्रोडक्ट की एजेंसी है ।
बिहार में योगी स्टाइल में भागलपुर हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। मर्डर के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधी को ढेर कर दिया है। नमानी गंगे घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। रामधनी के छोटे बेटे अंकित कुमार ने मुखाग्नि दी है।
भागलपुर में मंगलवार दोपहर 3 बजे सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में सरकारी अफसर की हत्या हुई थी। बदमाशों ने चेयरमैन को भी गोली मारी थी। देर रात 2.30 बजे पुलिस एनकाउंटर में अपराधी मारा गया।
मुठभेड़ में DSP नवीन, इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय भी घायल हुए हैं। एनकाउंटर सुल्तानगंज थाने से महज 200m दूर बाइपास रोड इलाके में हुआ है। जहां मुठभेड़ हुआ, वहां से रामधनी यादव का घर 100m की दूरी पर है।
सूत्रों के मुताबिक, भागलपुर पुलिस ने रामधनी यादव के चारों बेटों, पत्नी नीलम देवी समेत कुल 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। खुद IG मौके पर पहुंचे हैं और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।







