भीषण गर्मी के बीच बिहार का मौसम बदल गया है। बुधवार को पटना समेत प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जिलों में धूल भरी आंधी चली। आंधी के दौरान कई जिलों में पेड़ गिर गए। बिहार में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पटना में आंधी से दीवार गिरी, जिसमें दबकर 2 लोगों की मौत हो गई। जमुई के गिद्धौर में ठनका गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। समस्तीपुर-बेगूसराय में भी एक-एक मौत हुई है। वहीं जहानाबाद में छज्जा गिरने से 4 लोग घायल हो गए। बक्सर में तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उस वक्त ई-रिक्शा में 6 लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं। भोजपुर में महुली पीपा पुल तीन हिस्सों में बंट गया। वहीं सुपौल जिले के प्रतापगंज क्षेत्र स्थित सुरियारी टेकुना गांव में नारियल पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई।
आंधी-बारिश से 2 विमान डायवर्ट, राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसीं
बुधवार की शाम पटना में आई आंधी-बारिश ने विमानों और ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। एअर इंडिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को वाराणसी, जबकि इंडिगो की कोलकाता से आने वाली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दोनों विमानों में 175 यात्री थे।
वहीं पटना-दिल्ली रेललाइन पर बिहटा-कुल्हड़िया के बीच ओवरहेड वायर पर पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटा तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। राजेंद्रनगर तेजस राजधानी शाम 7:55 से 9 बजे तक फुलवारी में रुकी रही।
संपूर्ण क्रांति पटना जंक्शन और मगध एक्सप्रेस बिहटा स्टेशन पर रुकी रही। डाउन लाइन में 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन आरा में रुकी रही। कई ट्रेनें बिहिया और बक्सर आदि स्टेशनों पर रुकी रहीं। करीब 8:45 बजे ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया।
बक्सर में आंधी-बारिश के दौरान टला बड़ा हादसा
बक्सर में आंधी-पानी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। कलेक्ट्रेट रोड पर तेज हवा के कारण एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। उस वक्त ई-रिक्शा में महिला और पुरुष समेत छह लोग सवार थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बक्सर स्टेशन रोड पर भी आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ दुकान पर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं, रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पेड़ की टहनी गिर गई। उस समय साइडिंग लाइन में एक मालगाड़ी पहले से खड़ी थी और टहनी प्लेटफॉर्म के साथ रेल पहिए पर आ गिरी।
आज कैसा रहेगा मौसम
- आज पूरे बिहार में अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में भारी बारिश की संभावना। 50-60Kmph की रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की आशंका है।
- किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
- पटना में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ तेज बारिश के आसार है। हालांकि बारिश के बाद उमस बनी रहने की संभावना है।
- मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई तक प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की संभावना बनी रहेगी।
- मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।
4 मई तक रहेगा असर
- 29-30 अप्रैल रेड अलर्ट: 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं, वज्रपात और मध्यम बारिश।
- 01-03 मई ऑरेंज/येलो अलर्ट: उत्तर और पूर्वी बिहार में छिटपुट बारिश और गर्जन जारी रहेगी।
- 04 मई के बाद मौसम धीरे-धीरे शुष्क होगा, लेकिन तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम है।

पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
- उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गुरुवार को गर्मी अपने चरम पर रहने की संभावना है. लू और तेज धूप लोगों को बेहाल कर सकती है. हालांकि, इस भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदलने की स्थिति बन रही है, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. यह बदलाव कृषि, स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर बड़ा असर डाल सकता है.
- मध्य और दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कई क्षेत्रों में राहत भरा मौसम देखने को मिलेगा. बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं और बारिश का दौर लोगों को गर्मी से राहत देगा, लेकिन कुछ इलाकों में तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट
उत्तर प्रदेश का मौसम बदलाव
- उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होगी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जहां पहले से ही गर्मी और सूखे की स्थिति बनी हुई है. तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और रातें अपेक्षाकृत ठंडी हो सकती हैं.
- तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, जो ग्रामीण और खुले इलाकों में ज्यादा जोखिम पैदा कर सकता है. मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खेतों में काम कर रहे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी दी गई है. हालांकि तापमान में गिरावट से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन खराब मौसम के चलते बिजली कटौती, पेड़ों के गिरने और सड़क यातायात में बाधा जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.
बिहार में राहत के साथ खतरा
राजस्थान का बदला मिजाज

बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब कुछ राहत लेकर आ रहा है.
पंजाब-हरियाणा में राहत के आसार
मध्य प्रदेश का मौसम
- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन अचानक मौसम बदलने से भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है.
- हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और कुल्लू जैसे क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. इससे ठंड बढ़ गई है और पर्यटन स्थलों पर मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है. आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की जरूरत है.







