ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..

UB India News by UB India News
January 23, 2026
in बिहार, सिवान
0
CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज 6वें दिन सीवान पहुंची , 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास ..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा 6वें दिन सीवान पहुंची है। मुख्यमंत्री ने यहां 200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 40 नई योजनाओं का शिलान्यास और 31 पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों पूछ, कितनी योजनाएं हैं। इसके बाद वे खुद योजनाओं के बोर्ड गिनने लगे। नीतीश के साथ अफसर भी 1, 2, 3, 4 करके गिनती गिनने लगे। अफसरों ने कहा, सर 71 हैं। इसके बाद नीतीश कुमार आगे बढ़ गए।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया। CM सीवान में सभा को संबोधित किये।

नीतीश बोले- पुराने वालों ने कोई काम नहीं किया

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए रहा कि, 24 नवंबर 2005 को पहली बार हमारी सरकार बनी। तब से राज्य में कानून का राज है। 4 राउंड हुए हैं ये 5वां राउंड है। इससे पहले वाली स्थिति अच्छी नहीं थी। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे।

समाज में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। पढ़ाई का बुरा हाल था। इलाज की व्यवस्था नहीं थी। सड़क नहीं थी। बिजली नहीं थी। सोचिए कितना बुरा हाल था। वो लोग कोई काम नहीं कर रहे थे।

CM की स्पीच की 5 बड़ी बातें

  • हिंदू-मुस्लिम झगड़े पहले से कम हुए: हमारी सरकार आई तो हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाई। पहले इसे लेकर हिंदू-मुस्लिम-झगड़े होते थे। अब सब ठीक है। हिंदू मंदिरों में भी तोड़फोड़ होती थी। हमने मंदिरों की भी घेराबंदी करवाई है। वो लोग सिर्फ लोगों को लड़वाते थे। किसी समस्या का हल नहीं निकालते थे।
  • पहले लोग घर से निकलने पर डरते थे: उन लोगों के राज में डर का माहौल था। महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरती थीं। शाम के बाद तो हम लोग भी घरों में छिप जाते थे। अनहोनी की आशंका बनी रहती थी। लूट, अपहरण, हत्या यही सब होता था, लेकिन अब देखिए लोग आराम से रातभर घूमते हैं।
  • 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचाई: उन लोगों के राज में बिजली नहीं थी। हमने पैसे लगाए। 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दी गई। हमने पहले सस्ती दर पर बिजली दी। इसके बाद हमें लगा कि इसे नहीं लेना चाहिए। अब घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली मुफ्त दी जा रही है। सरकार छतों पर सोलर लगा रही है। इसे लगवाइए आपको बहुत फायदा होगा।
  • बिहार में 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदी हैं: महिलाओं को हमने 2013 में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया। 2016 में फिर से हमने उन लोगों के लिए आरक्षण दिया। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या बहुत कम थी। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर हमने राज्य में स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसे जीविका दीदी नाम दिया गया। इनकी संख्या 1 करोड़ 40 लाख हो गई है। 2024 में हमने स्वयं सहायता समूह का गठन किया। अब 4 लाख 34 हजार जीविका दीदियां शहरी क्षेत्र में बन गई हैं।
  • अगले 5 सालों में 1 करोड़ नौकरी-रोजगार देंगे: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए। 2-2- लाख रुपए देकर उनके रोजगार को आगे बढ़ा रहे हैं। युवाओं के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है। अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार का लक्ष्य रखा गया है।

पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने बड़हरिया प्रखंड के कैलगढ़ और पड़रौना खुर्द पंचायत में नवनिर्मित 2 पंचायत सरकार भवनों का भी उद्घाटन भी किया। इन भवनों के शुरू होने से ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

पंचायत स्तर पर ही कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को प्रखंड और जिला मुख्यालय का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

ऊर्जा क्षेत्र को मिली मजबूती, पावरग्रिड का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने मैरवा में प्रस्तावित विद्युत पावरग्रिड का शिलान्यास किया। इस पावरग्रिड के बन जाने से सीवान और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा।

बार-बार बिजली कटौती की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह परियोजना भविष्य की बढ़ती बिजली जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

मॉडर्न शवदाह गृह का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कंधवारा मोहल्ले में दाहा नदी के किनारे बने आधुनिक शवदाह गृह का भी उद्घाटन किया। करीब 8 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बने इस शवदाह गृह में 2 इलेक्ट्रिक और एक लकड़ी आधारित दाह संस्कार की सुविधा उपलब्ध होगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

by UB India News
July 8, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतपत्र पर भाजपा उम्मीदवार के रूप में अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी का नाम होगा और...

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

Next Post
Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें

Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें

चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..

चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend