ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें

UB India News by UB India News
January 23, 2026
in TAZA KHABR, अवार्ड, मनोरंजन
0
Oscars 2026 नॉमिनेशन आज, भारत में ऑस्कर कैसे और कहां देखें

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
ऑस्कर 2026 को लेकर दुनियाभर के फिल्म प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन की घोषणा आज यानी 22 जनवरी को हो जाएगी. इस बड़े ऐलान को लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस साल भी ऑस्कर रेस में बड़े सितारों, नई प्रतिभाओं और समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने की उम्मीद है. ‘द कलर पर्पल’ फेम एक्टर्स डेनिएल ब्रूक्स और ‘स्पेसबॉल्स 2’ एक्टर लुईस पुलमैनइस इवेंट की मेजबानी करेंगे और 24 कैटेगरी में नामांकितों की पूरी लिस्ट अनाउंस करेंगे. इसमें नई कैटेगरी ‘बेस्ट कास्टिंग’ भी शामिल है.

ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन की घोषणा सुबह 8:30 बजे यानी भारत में शाम 7:00 बजे लाइव की जाएगी. भारतीय दर्शक इसे शाम के समय आराम से लाइव देख सकेंगे.

कहां और कैसे देख सकेंगे ऑस्कर नॉमिनेशन लाइव

नॉमिनेशन अनाउंसमेंट को दर्शक ऑस्कर की आधिकारिक वेबसाइट्स Oscar.com और Oscar.org के अलावा अकादमी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव देख सकते हैं. इसके साथ ही यह इवेंट ABC News Live, Good Morning America, Hulu और Disney+ पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.

किसका होगा बेड़ा पार, किसकी डूबेगी नैया

इस अवॉर्ड सीजन में कई फिल्में मजबूत दावेदार हैं. जैसे ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’, ‘सिनर्स’ (माइकल बी. जॉर्डन), ‘मार्टी सुप्रीम’ (टिमोथी चालामेट), ‘फ्रैंकेंस्टीन’, ‘बुगोनिया’, ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’, ‘द सीक्रेट एजेंट’, ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’, ‘ट्रेन ड्रीम्स’ और ‘वेपन्स’. कुछ बड़े सीक्वल्स के लिए राह आसान नहीं दिख रही जैसे ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ और ‘विकेड: फॉर गुड’ क्रिटिकल और कमर्शियल रूप से कमजोर होने से इसके नॉमिनेशन से बाहर रहने की आशंका है.

भारतीय सिनेमाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर

भारतीय सिनेमाप्रेमियों के लिए अच्छी खबर ये है कि नितेश घायवान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हो चुकी है और अगले राउंड में पहुंच गई है. यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा मौका है, क्योंकि यह 98 सालों में पांचवीं भारतीय फिल्म है जो इस कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई.

15 मार्च को होगी ऑस्कर सेरेमनी

ऑस्कर सेरेमनी 15 मार्च 2026 को होगी, जहां कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन दूसरी बार लगातार होस्ट करेंगे. यह इवेंट डॉली थिएटर हॉलीवुड में होगा और ABC पर लाइव प्रसारित होगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

Next Post
चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ………..

चौतरफा मुश्किलों में घिरती नजर आ रही I-PAC और ममता ...........

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, फैसला आज

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, फैसला आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend