ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, फैसला आज

UB India News by UB India News
January 23, 2026
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, फैसला आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 22 जनवरी को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की बैठक बुलाई है। इसमें फैसला हो सकता है कि 7 फरवरी से होने वाले ICC टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम भारत आएगी या नहीं। बैठक ढाका के होटल इंटरकॉन्टिनेंटल में दोपहर 3 बजे होगी।

21जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया, जिसमें भारत की बजाय श्रीलंका में मैच कराने की मांग की गई थी। BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

ICC बोर्ड की बैठक में 16 में से 14 सदस्य देशों ने BCB के प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। सिर्फ पाकिस्तान ने समर्थन किया। ICC ने साफ किया कि टूर्नामेंट के शेड्यूल और वेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा, हालांकि BCB को एक दिन का अतिरिक्त समय विचार के लिए दिया गया है।

खिलाड़ियों से सीधे बात करेंगे खेल सलाहकार क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में सरकार का आधिकारिक रुख खिलाड़ियों को बताया जाएगा, साथ ही उनकी राय भी ली जाएगी। आसिफ नजरुल खिलाड़ियों को मौजूदा हालात और संभावित विकल्पों की पूरी जानकारी देंगे।

बांग्लादेशी कप्तान बोले थे- वर्ल्ड कप को लेकर पूरा बांग्लादेश अभी सस्पेंस में है वहीं, मंगलवार को बांग्लादेश के टी-20 कप्तान लिटन दास ने मंगलवार को BPL मैच के बाद कहा-‘वर्ल्ड कप अभी बहुत दूर है। हमें अभी नहीं पता है कि हम वर्ल्ड कप में जाएंगे भी या नहीं। मेरी तरह पूरा बांग्लादेश अभी सस्पेंस में है।

बांग्लादेश वर्ल्ड कप से हटा तो क्या होगा?

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में एंट्री मिलेगी। स्कॉटलैंड की टीम यूरोपियन क्वालिफायर में नीदरलैंड और इटली के बाद नंबर-3 पर रही थी। ऐसे में उन्हें ग्रुप-सी में जगह मिलेगी और टीम बांग्लादेश के सारे मैच खेलेगी।

7 फरवरी को बांग्लादेश का पहला मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। टूर्नामेंट में बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है। उसके तीन ग्रुप मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच मुंबई में होना है।

ग्रुप बदलने की मांग भी खारिज

17 जनवरी की बैठक में BCB ने ग्रुप बदलने की मांग रखी थी, जिसे ICC ने इनकार कर दिया था। ICC ने BCB को यह भरोसा भी दिलाया कि बांग्लादेश टीम को कोई खास सुरक्षा खतरा नहीं है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से कहा था कि उसे ग्रुप-C की जगह दूसरे ग्रुप-B में शामिल किया जाए। बोर्ड का तर्क था कि ऐसा होने पर बांग्लादेश को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने होंगे, इससे यात्रा और सुरक्षा से जुड़ी दिक्कतें कम होंगी।

मौजूदा शेड्यूल के अनुसार आयरलैंड को अपने ग्रुप-बी मुकाबले श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और ओमान के खिलाफ कोलंबो में खेलने हैं, जबकि उनका आखिरी मैच कैंडी में जिम्बाब्वे से होगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश को अपने मौजूदा ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में तीन मैच खेलने हैं, जबकि आखिरी ग्रुप मुकाबला मुंबई में नेपाल के खिलाफ तय है।

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर विवाद

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी है। उन्हें KKR ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया था।

इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।

KKR ने मुस्तफिजुर को ₹9.2 में खरीदा था, फिर IPL से बाहर करने पर विवाद

16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 7 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 8, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

Next Post
अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज माघ मेला प्रशासन के बिच बढ़ता जा रहा टकराव

अविमुक्तेश्वरानंद और प्रयागराज माघ मेला प्रशासन के बिच बढ़ता जा रहा टकराव

कर्नाटक में सांविधानिक टकराव बढ़ने की आशंका…………..

कर्नाटक में सांविधानिक टकराव बढ़ने की आशंका..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend