ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

UB India News by UB India News
July 8, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पर्यावरण
0
देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी कर दिया है तो कहीं पहाड़ों पर भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी घटनाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं. राजधानी दिल्ली में पूरी रात बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. दूसरी ओर मुंबई और पालघर में लगातार बारिश के बीच निचले इलाकों में पानी भर गया है. राजस्थान के कई जिलों में सड़कों पर नदियां बहती नजर आईं, जबकि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर सड़क संपर्क को प्रभावित किया. मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया है कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है.
मानसून का असर सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है. पश्चिमी भारत से लेकर पहाड़ी राज्यों और उत्तर भारत तक बारिश ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है. महाराष्ट्र के पालघर में बाढ़ के बीच एक गर्भवती महिला का साहसिक रेस्क्यू मानवता की मिसाल बन गया. वहीं हिमाचल सरकार सड़कें बहाल करने के लिए लगातार मशीनें तैनात कर रही है. राजस्थान के डूंगरपुर और नागौर में रातभर हुई बारिश से कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा.

सूरत में बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही जुलाई 1941 में दर्ज हुई 18 इंच बारिश का 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। शहर में बाढ़ आ गई, शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई और कारें सड़कों पर बहती नजर आईं। शहर का कोई इलाका नहीं बचा, जहां पानी न भरा हो। सूरत में करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की जान चली गई। बाढ़ में फंसे 3400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत और नजदीकी इलाके नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी बंद हैं। लोगों से कहा गया है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

जबलपुर में 5 मंजिला इमारत गिरी, चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम को पांच मंजिला इमारत ढह गई। इधर, राजस्थान के जालोर में एक जीप नदी में पलट गई। चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।  अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड ने 26 जिलों के 94 हजार से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है। 4 लोगों की मौत हुई है, 21 घायल हैं और 2 महिलाएं लापता हैं। इधर, कर्नाटक के बेलगावी और शिवमोगा में आज स्कूल और आंगनवाड़ी बंद रहेंगे।

देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में अलर्ट

  • भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. लगातार सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ जैसे हालात और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. प्रशासन को सतर्क रहने और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.
  • दिल्ली-एनसीआर में सोमवार रात से लगातार बारिश होने के कारण कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं. दफ्तर जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए.
  • मुंबई में भी लगातार बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. वडाला आरटीओ समेत कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला. वहीं पालघर जिले में बाढ़ के बीच एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्थानीय आशा कार्यकर्ता, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने घर का दरवाजा स्ट्रेचर बनाकर सीने तक पानी में पैदल सफर किया. महिला ने अस्पताल पहुंचने के बाद स्वस्थ बेटे को जन्म दिया. इस घटना की पूरे राज्य में सराहना हो रही है.

हिमाचल में सड़कें खोलने के लिए युद्धस्तर पर काम

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई सड़कें बंद हो गई थीं. लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग ने पहले से तैयारी कर रखी थी और मशीनों की मदद से बंद मार्गों को तेजी से खोला जा रहा है. सरकार का कहना है कि सड़क संपर्क बहाल करना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

50 से ज्यादा सड़कें फिर से चालू होंगी

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि मानसून के कारण राज्य में 104 सड़कें प्रभावित हुई थीं. इनमें से 50 से 55 सड़कें शाम तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जहां भी सड़कें बंद हो रही हैं, वहां तुरंत मशीनें भेजी जा रही हैं.

राजस्थान में जलभराव, डूंगरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

राजस्थान के नागौर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि डूंगरपुर शहर में रातभर हुई बारिश के कारण कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया. घाटी, कनेरा पोल, मोची बाजार और भोईवाड़ा जैसे पुराने शहर के इलाके जलमग्न हो गए. प्रशासन लगातार जल निकासी और राहत कार्य में जुटा हुआ है.

महाराष्ट्र में भारी बारिश पर अमित शाह ने की फड़णवीस से बात

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से फोन पर बातचीत की. शाह ने राज्य में बारिश से हुए नुकसान और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं.

दिल्ली एनसीआर पानी और ट्रैफिक जाम

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार को फिर झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मंगलवार को भी दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में पूरा दिन जमकर बारिश हुई थी, जिसकी वजह से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन उनकी परेशानी बढ़ गई है. कई इलाकों में सड़क पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. पहली ही बारिश में मॉनसून की सभी तयारियों की पोल खुल गई.

बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर में जगह-जगह पानी भर गया है और कई इलाकों में ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है. लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है. बारिश के बीच सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक और स्कूटी सवारों को हो रही है.उनको पानी में घुसकर सड़क पार करनी पड़ रही है.

बारिश के बीच बिजली ट्रांसफार्मर से सटकर निकलते बच्चे

दिल्ली के स्वरूप नगर में बारिश से हुए जलभराव ने सिस्टम की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है. जलभराव की वजह से स्कूली बच्चियों को रास्ता पार करने के लिए हाई वोल्टेज बिजली के ट्रांसफार्मर के सहारे होकर गुजरना पड़ा. अगर पानी में थोड़ा भी करंट दौड़ जाए तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से मुख्य मुख्य रास्ता अधूरा पड़ा है और ड्रेनेज सिस्टम भी पूरी तरह ठप है. Latest and Breaking News on NDTV

बदरपुर में सड़क पर भरा पानी

दिल्ली के बदरपुर इलाके में मंगलवार को हुई बारिश के बाद से ही पानी भरा है. बुधवार की बारिश के बीच जलभराव और बढ़ गया. जिसके बाद वाहन सवारों को पानी में घुसकर रास्ता पार करना पड़ रहा है. दोपहिया वाहनों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. लोग सड़क पर जमा गंदे पानी में भीग रहे हैं.

बारिश से गुरुग्राम में भरा पानी

मंगलवार को हुई बारिश के बाद गुरुग्राम का हाल बहुत ही बुरा है. हीरो होंडा चौक पर महाजाम लग गया था. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किलोमीटर लंबा जाम देखा गया, जिसके बाद हाईवे पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं. बारिश से अभी राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को दिन में मध्यम बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का अलर्ट 

लंबे इंतजार के बाद अब मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता दिख रहा है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 8 और 9 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी है. इन दो दिनों के दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार में मानसून का असर दिखने लगा है। मुजफ्फरपुर सीवान और समस्तीपुर में बुधवार को बारिश हुई। वहीं पटना, बेगूसराय, कटिहार, सुपौल, नालंदा और खगड़िया में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40km/h की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना समेत 14 जिलों में आज भी बादल छाए रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश का 7 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक, अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून और ज्यादा मजबूत होगा।प्रदेश में पिछले तीन सप्ताह तक मौसम सूखा रहा, लेकिन अब मानसून ने यू-टर्न लिया है। स्थिति यह थी कि 6 जुलाई तक राज्य में सामान्य 230.1 मिमी के मुकाबले केवल 103 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 52 से 55 प्रतिशत कम थी।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

मंगलवार को पटना, बेतिया, कटिहार, मधुबनी, सासाराम और औरंगाबाद समेत 15 जिलों में बारिश हुई। पटना में सोमवार की रात से ही बादल छाए हैं। कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा में एक मजार पर चादर चढ़ाने पहुंचे, लेकिन तेज बारिश के कारण उन्हें लौटना पड़ा। वहीं, मुंगेर में नदी का जलस्तर बढ़ने से कटाव शुरू हो गया है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। दरभंगा के जाले में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक विशाल पीपल के पेड़ की डाल टूटकर एक मकान पर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद एक ही परिवार के 7 लोग बाल-बाल बच गए।

बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान

  • 8 जुलाई: दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर,पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अररिया, भभुआ, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश हो सकती है।
  • 9 जुलाई: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में बारिश और वज्रपात की संभावना है।
  • 10 जुलाई: मधुबनी और सुपौल में 30-40 km/h की रफ्तार से हवा चलने, भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। अररिया, दरभंगा, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर और वैशाली में बिजली गिर सकती है। पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश हो सकती है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

महज 5 दिन में ही क्यों अंतर्ध्यान हो गए बाबा बर्फानी , जम्मू से अब तक का सबसे बड़ा जत्था 9837 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना …………

by UB India News
July 8, 2026
0

वार्षिक अमरनाथ यात्रा ने बुधवार को नया कीर्तिमान रच दिया। भगवती नगर यात्री निवास जम्मू से एक ही दिन में...

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 8, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

by UB India News
July 8, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. अमेरिकी सेना ने इन हमलों को शक्तिशाली बताया है. अमेरिका...

Next Post
आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?................

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend