ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम

UB India News by UB India News
May 5, 2026
in TAZA KHABR, भागलपुर
0
बिहार में आधी रात गिरा पुल, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगियां, लगा महाजाम

RELATED POSTS

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्वांचल को सीमांचल से जोड़ने वाली लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर रविवार की रात काल बनकर आई. गंगा की लहरों के बीच खड़ा सेतु का पिलर नंबर 133 पहले धीरे-धीरे बैठा और फिर देखते ही देखते जोरदार आवाज के साथ गंगा की कोख में समा गया. घटना रविवार रात 11:55 बजे शुरू हुई, जब पिलर में कंपन महसूस किया गया और रात 1:07 बजे तक स्लैब का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया. गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से समय रहते आवाजाही रोक दी गई थी, वरना सैकड़ों जिंदगियां गंगा की गहराई में समा सकती थीं. पिलर में गड़बड़ी की आहट मिलते ही सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए. तत्काल वरीय अधिकारियों को वायरलेस पर सूचना दी गई. रात के सन्नाटे में जब स्लैब गिरा, तो उसकी गूंज दूर तक सुनाई दी. सूचना मिलते ही रेंज आईजी विवेक कुमार ने कमान संभाली और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव व नवगछिया एसपी को ट्रैफिक मुकम्मल तौर पर रोकने का निर्देश दिया. प्रशासन ने आनन-फानन में घोघा, सबौर और जगदीशपुर में ही भारी वाहनों को रोक दिया, जिससे शहर के भीतर जाम की स्थिति भयावह न हो.

पुल के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर का सीमांचल से संपर्क पूरी तरह कट गया है और पुल के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं. हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और सदर एसडीएम विकास कुमार समेत कई वरीय अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पुल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और ट्रैफिक को डायवर्ट कराया. वर्तमान में सुरक्षा के लिहाज से पुल की घेराबंदी कर दी गई है और भारी वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जा रहा है. प्रशासन अब विशेषज्ञों की टीम बुलाकर पुल की स्थिति का आकलन करने और मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटा है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

Next Post
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर…..

बिहार में 25 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend