ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के नए मंत्रिमंडल पर बनी बात!

UB India News by UB India News
May 1, 2026
in पटना, बिहार
0
आज भारत है… कल आप हो सकते हैं……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेता संजय कुमार झा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. यह मुलाकात इस वजह से चर्चा का विषय बन गई, क्योंकि जनता यह जानने को उत्सुक है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद अब उनकी पार्टी से कितने मंत्री बनेंगे. इस मुलाकात में क्या बात हुई, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने खुद जानकारी दी है.

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले संजय कुमार झा ने कहा, “हम लोग लंबे समय से बिहार में भी साथ काम करते रहे हैं. नितिन नवीन साल 2006 में ही विधायक बन गए थे, हमने साथ खूब काम किया है. यह केवल सामान्य वार्ता थी, इसमें कोई राजनीतिक एंगल नहीं था. हम जब भी मिलते हैं तो बातचीत होती है और खासकर बिहार की चर्चा तो होती ही है. हालांकि, यह एक सामान्य वार्ता थी. मंत्रिमंडल पर कोई चर्चा नहीं हुई.”

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

एनकाउंटर पर क्या बोले संजय कुमार झा

वहीं, सिवान एनकाउंटर पर भी संजय कुमार झा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में किसी भी अपराधी को पनाह नहीं मिलेगी. या तो ये अपराधी बिहार छोड़ दें या फिर अपराध करना छोड़ दें. अगर वह राज्य में क्राइम करने की सोचेंगे तो उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, जब संजय झा से सवाल किया गया कि गोली का जवाब गोली से… क्या बिहार में अपराधियों से निपटने का नया ट्रेंड शुरू हुआ है? इसपर उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जब सीएम बने, 24 नवंबर 2005 को शपथ की. उससे पहले उन्होंने कहा कि उनकी केवल एक प्राथमिकता है, बिहार में कानून का राज स्थापित करना.”

संजय कुमार झा ने आगे कहा, “नीतीश कुमार ने इसपर पूरा काम भी किया. बिहार में आज भी सबसे बड़ा मुद्दा पलायन का है. हम लोगों ने बहुत काम किया और पलायन रोका भी है. बिहार की जनता चाहती है कि यहां निवेश हों, बड़ी कंपनिया आएं. अब जिस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया, कोई भी निवेशक चाहेगा कि वह यहां आए तो कानून व्यवस्था अच्छी हो. यह जिम्मेदारी सरकार की है.”

संजय झा ने दो टूक कहा, “सरकार की तरफ से और अपनी पार्टी की ओर से यह कह सकता हूं कि इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है. बिहार में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. उसके लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा करेंगे. ऐसे अपराधियों को सरकार की तरफ से कोई भी पॉलिटिकल प्रोटेक्शन नहीं मिलेगा. या तो ये अपराधी बिहार छोड़ दें, लेकिन अगर यहां क्राइम करने की सोचेगा तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होगी दोनों की टक्कर

RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी के लिए कितना बड़ा खतरा है मिचेल स्टार्क, आज पहली बार होगी दोनों की टक्कर

राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत आज

राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend