पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई को आए, लेकिन आज एग्जिट पोल के सर्वे ने बहुत हद तक सियासी तस्वीर साफ कर दी है. असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक तो बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है. केरल में लेफ्ट की विदाई तो तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री होती दिख रही है.
देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर 4 मई को साफ होगी. इससे पहले बंगाल में आखिरी चरण के मतदान के बाद सभी राज्यों के एग्जिट पोल जारी किए गए. एग्जिट पोल के जरिए अलग-अलग राज्य में किस दल या गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका अनुमान लगाया गया.
पांच राज्यों के चुनाव में सबकी नजरें पश्चिम बंगाल में टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. एग्जिट पोल के सात सर्वे को लेकर पोल ऑफ पोल्स किया गया है, जिसमें जेवीसी, पी-मार्क, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्य स्ट्रैटेजीज, पोल डायरी और जनमत पोल्स एजेंसी के सर्वे शामिल हैं.
असम में बीजेपी गठबंधन सत्ता की हैट्रिक लगाती हुई नजर आ रही है. केरल में दस साल बाद सरकार बदल रही है. तमिलनाडु में एक्टर विजय की सियासी विक्ट्री होती दिख रही है और कांग्रेस और डीएमके के गठबंधन पीछे रह सकता है जबकि पुड्डुचेरी में बीजेपी गठबंधन अपना दबदबा बनाए रखा. अलग-अलग राज्यों के एग्जिट पोल क्या कह रहे हैं और पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक क्या अनुमान है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगे और बीजेपी भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं है. पोल्स ऑफ पोल के लिहाज से टीएमसी को 147 सीटें मिल सकती हैं तो बीजेपी को 137 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस और लेफ्ट को 2-2 सीटें जबकि अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं.
असम में बीजेपी की सत्ता की हैट्रिक?
असम विधानसभा चुनाव में पोल्स ऑफ पोल के मुताबिक बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है. पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी को 88 सीटें मिल रही हैं तो कांग्रेस को 27 सीटें ही मिल सकती है. इसके अलावा अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती है.
केरल में सत्ता परिवर्तन का अनुमान?
केरल विधानसभा चुनाव में लेफ्ट को झटका तो कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो रही है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 77 सीटें मिल रही हैं तो लेफ्ट के अगुवाई वाले एलडीएफ को 59 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा बीजेपी को 2 सीटें तो अन्य को भी 2 सीटें जा सकती है.
तमिलनाडु में किसे मिलेगी विजय?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके और कांग्रेस गठबंधन का दबदबा कायम रह सकता है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक राज्य में डीएमके गठबंधन को 130 सीटें मिल सकती है तो AIADMK गठबंधन को 65 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को 31 सीटें मिल सकती है. अन्य के हिस्से में 8 सीटें मिलने का अनुमान है.
पुडुचेरी में किसकी बन रही सरकार?
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन का दबदबा बरकरार रह सकता है. पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 17 सीटें मिल सकती है तो कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके अलाव अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं.
देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव में ज्यादातर राज्यों में सत्ताधारी पार्टियां अपनी सत्ता को बचाए रख सकती है. केरल में ही सत्ता बदलती दिख रही है, जहां पर पिनराई विजयन की अगुवाई में लेफ्ट को दस साल के बाद करारी मात मिल सकती है. बंगाल में जरूर बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन ममता बनर्जी बहुमत के एकदम करीब खड़ी हैं.
बंगाल में खिल रहा कमल, तमिलनाडु में विजय की आंधी…
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि राज्य की सियासत में इस बार बड़ा फेरबदल हो सकता है, एक्सिस माय इंडिया के आकलन के मुताबिक, अभिनेता विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है और उसे करीब 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है.
वहीं, सत्ताधारी DMK को 92 से 110 सीटों के बीच रहने का अनुमान है, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा नजर आ रहा है. AIADMK इस बार काफी पीछे छूटती दिख रही है और मात्र 22 से 32 सीटें आने का अनुमान जताया गया है.
असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, असम में बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की ओर बढ़ता दिख रहा है.
अनुमान है कि एनडीए को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 24 से 36 सीटों के बीच सिमटती नजर आ रही है. अन्य दलों के खाते में 0 से 3 सीटें जाने का आकलन है.
कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF को केरलम चुनाव में 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, लगातार दूसरी बार सत्ता में रही LDF (वामपंथी गठबंधन) के लिए ये संकेत झटका देने वाले हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, LDF इस बार घटकर 49 से 62 सीटों के बीच सिमट सकती है.
एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, केरलम में पिनाराई विजयन मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा चेहरे बने हुए हैं. सर्वे में 33% लोगों ने उन्हें दोबारा सीएम के रूप में देखने की इच्छा जताई है. वहीं, कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन को 21% लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पहली पसंद बताया है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा की कुल 294 सीटों में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है. पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में टीएमसी को 177 से 187 सीटें और बीजेपी को 95 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है.
मैट्रिज के मुताबिक बीजेपी को 146 से 161 सीटें और टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, पी-मार्क ने बीजेपी के लिए 150 से 175 सीटों और टीएमसी के लिए 118 से 138 सीटों का अनुमान जताया है.
एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल के अनुसार, पुडुचेरी में एनडीए को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है.
वहीं, इंडिया ब्लॉक के तहत डीएमके और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 6 से 8 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 3 से 7 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है.
अपने ही गढ़ में घिरीं ममता बनर्जी, इतिहास दोहराने को बेताब BJP, भवानीपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबलाममता बनर्जी इस बार अपने सबसे सुरक्षित गढ़ भवानीपुर में कड़ी चुनौती झेल रही हैं. BJP ने शुभेंदु अधिकारी को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है. जातीय समीकरण, बूथ रणनीति और भावनात्मक अपील के बीच यह सीट अब प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है







