ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PDS राशन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता समेत 9 ठिकानों पर रेड

UB India News by UB India News
April 25, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, कारोबार
0
PDS राशन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता समेत 9 ठिकानों पर रेड

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोलकाता समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी आज ईडी की छापेमारी की गई. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े राशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में छापेमारी शुरू की. ईडी की कोलकाता जोनल ऑफिस की टीम ने कोलकाता, बर्धमान और हाबडा में 9 ठिकानों पर तलाशी अभियान चल रहा है. यह कार्रवाई निरंजन चंद्र साहा और उससे जुड़े सप्लायर्स व एक्सपोर्टर्स के खिलाफ की जा रही है. ईडी की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी. ये एफआईआर 23 अक्टूबर 2020 को बसीरहाट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी.

शिकायत घोजाडांगा एलसीएस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ कस्टम्स ने दी थी, जिसमें बड़े पैमाने पर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भेजे जाने वाले पीडीएस गेहूं की हेराफेरी का आरोप लगाया गया था. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गरीबों के लिए मिलने वाले गेहूं को सस्ते दामों पर अवैध तरीके से खरीदा और फिर सप्लायर्स, डीलर्स तथा बिचौलियों की मिलीभगत से बाजार में बेचा.

वैध बताकर गलत माल को बेचा

गेहूं के असली बोरे, जिन पर भारतीय खाद्य निगम (FCI) और राज्य सरकार के निशान बने होते थे. उन्हें हटाकर या पलटकर नए बोरों में भर दिया जाता था. ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके. इसके बाद इस गेहूं को खुले बाजार में वैध माल बताकर बेचा जाता था या विदेशों में निर्यात किया जाता था. ईडी के मुताबिक, इस पूरे खेल से आरोपियों ने करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की.

फिलहाल ईडी की तलाशी जारी है और छापेमारी के बाद कई अहम दस्तावेज, डिजिटल सबूत और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड मिलने की संभावना जताई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

2020 में दर्ज की गई थी एफआईआर

राज्य में 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के बाद 29 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए मतदान होना है. मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अक्टूबर 2020 में बसीरहाट पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक FIR से जुड़ा है. यह FIR, घोझाडांगा स्थित लैंड कस्टम्स स्टेशन के एक डिप्टी कमिश्नर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारित ‘सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ (PDS) के गेहूं को बड़े पैमाने पर गलत तरीके से दूसरी जगह भेजा गया. प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, इन गेहूं को सप्लायरों, लाइसेंस प्राप्त वितरकों, डीलरों और बिचौलियों की मिलीभगत से गलत तरीके से कम कीमतों पर खरीदा गया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
भारत से मजबूत आर्थिक संबंध चाहता है अमेरिका, 2030 तक का रखा लक्ष्य………..

भारत से मजबूत आर्थिक संबंध चाहता है अमेरिका, 2030 तक का रखा लक्ष्य...........

बंगाल में चुनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला…..

बंगाल में चुनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend