ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज बिहार सीएम सम्राट चौधरी पीएम मोदी से किये खास मुलाकात ,हुई बिहार पर लंबी चर्चा… ……..

UB India News by UB India News
April 22, 2026
in पटना, बिहार
0
आज बिहार सीएम सम्राट चौधरी पीएम मोदी से किये खास मुलाकात ,हुई बिहार पर लंबी चर्चा… ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मंगलवार को दिल्ली के दौरे पर हैं। दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शाम 4 बजे सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। पीएमओ की ओर से इस मुलाकात की जानकारी दी गई।

सम्राट चौधरी ने शेयर की पीएम संग मुलाकात की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने भी इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिला। प्रधानमंत्री का स्नेह और सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।

दिल्ली के लिए रवाना हुए CM सम्राट

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद ललन सिंह वहां से रवाना हो गए. इसी बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी दिल्ली दौरे के लिए अपने सरकारी आवास से निकल गए हैं. माना जा रहा है कि दिल्ली में उनकी शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठकें प्रस्तावित हैं, जिस पर बिहार की राजनीति की नजरें टिकी हुई हैं.

नितिन नवीन से भी मिले सम्राट चौधरी

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले सम्राट चौधरी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 5 मिनट तक चर्चा हुई। हालांकि बातचीत छोटी रही, लेकिन इसके राजनीतिक मायने काफी बड़े माने जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन नवीन से साथ हुई मुलाकात को भले ही शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी काफी अहम माने जा रहे हैं।
कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा
माना जा रहा है कि नई सरकार के गठन के बाद अब प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय करने के लिए कैबिनेट विस्तार जरूरी है. फिलहाल, बिहार में सिर्फ दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. जेडीयू की ओर से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने शपथ ली है. जबकि, भाजपा कोटे से अभी तक किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया. ऐसे में सरकार का पूरा ढांचा अधूरा माना जा रहा है.
बिहार में 33 मंत्री पद खाली
बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस हिसाब से अभी 33 पद खाली हैं. यही वजह है कि दिल्ली में होने वाली यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. इसमें संभावित मंत्रियों के नाम, जातीय संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों पर भी चर्चा हो सकती है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बनी नई एनडीए सरकार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार चल रही है. इसे बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.
  • बिहार कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, इस हिसाब से अभी 33 पद खाली है।
  • बिहार में होने वाले संभावित कैबिनेट विस्तार में जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा जाएगा।
  • नीतीश कुमार के सासंद बन जाने और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार भाजपा में उत्साह का माहौल है।
  • दिल्ली दौरे का उद्देश्य न केवल शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करना है, बल्कि बेहतर समन्वय स्थापित करना भी है।
  • बिहार की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में किन चेहरों को शामिल करते हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम तय है। यह एक शिष्टाचार मुलाकात होगी, जिसमें बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम और भविष्य की योजनाओं पर बात हो सकती है। राज्य में पहली बार भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मुखिया के रूप में सम्राट चौधरी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
परिसीमन के बाद किस राज्य में हो जाएंगी कितनी सीटें?

साउथ की राजनीति में परिसीमन पर क्यों छलक रहा दर्द ?

जस्टिस स्वर्णकांता ने खुद को केस से अलग करने की केजरीवाल की मांग को क्यों नकारा?

जस्टिस स्वर्णकांता ने खुद को केस से अलग करने की केजरीवाल की मांग को क्यों नकारा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend