ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टोपी से इनकार और गमछा स्वीकार, बीजेपी के सीएम हैं, बाहरी नहीं………………

UB India News by UB India News
April 19, 2026
in पटना, बिहार
0
टोपी से इनकार और गमछा स्वीकार, बीजेपी के सीएम हैं, बाहरी नहीं………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की सियासी गलियारों में अब एक बात तो साफ हो गई कि राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी क्राइसिस मैनेजमेंट के माहिर खिलाड़ी हैं। भारतीय जनता पार्टी के भीतर पहले मुख्यमंत्री को ले कर संघी चेहरा न होने का जो मलाल दिख रहा था, आज उस समय तृप्त होते दिखा जब क्राइसिस मैनेजमेंट के मास्टर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मान जनता दरबार के दौरान एक मुस्लिम कार्यकर्ता के द्वारा दिए गए अंगवस्त्र को गले से लटकाया पर टोपी पहनना स्वीकार नहीं किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भले संघ से नहीं आए हैं पर वैचारिक धरातल पर संघ की नीतियों से जोड़ने की कोशिश लगातार करते रहे हैं। जानते हैं सम्राट चौधरी और उनमें ढलता संघी कल्चर कब कब आया और किस स्वरूप में आया।

सम्राट का टोपी पहनने से इनकार

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक्शन में आ गए हैं और नीतीश कुमार की राह पर चल पड़े हैं। इसकी पहली कड़ी में शामिल हुआ नीतीश कुमार का जनता दरबार। शुक्रवार के जनता दरबार में अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बड़ी तादाद में पहुंचे थे। नए मुख्यमंत्री का स्वागत के क्रम में अल्पसंख्यक समाज से आने वाले कार्यकर्ता ने जब सम्राट चौधरी को टोपी पहनाना चाहा तो उन्होंने उस शख्स को हाथ जोड़कर प्रणाम किया पर उसकी टोपी नहीं पहनी और अपने सुरक्षा कर्मियों के हाथ थमा दी। लेकिन उसी व्यक्ति ने जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गमझा भेंट किया तो उसे गले में डाल लिया।

हिंदुस्तान में रह कर पाकिस्तान का गाना नहीं चलेगा: सम्राट

यह साल 2023 की बात है जब महागठबंधन की सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे। उस वक्त सम्राट सम्राट चौधरी ने हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान के गुणगान करने वालों को कड़े लहजे में चेतावनी दी थी और साफ कहा कि हिंदुस्तान में जिसको रहना है,उसको हिंदुस्तान के साथ चलना होगा। रहेगा हिंदुस्तान में और गायेगा पाकिस्तान का गाना, अब नहीं चलेगा।

लव जिहादियों को जेल भेज देंगे: सम्राट

वर्ष 2023 में ही सम्राट चौधरी ने लव जिहाद मामले में भी अपना पक्ष साफ-साफ रखा। कहा ‘जब मेरी सरकार बनेगी तो हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले लव जिहादियों की शिनाख्त कर जेल भेजा जाएगा।’ यह वह वक्त था जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

घुसपैठियों और गौ हत्यारों पर भी बरसे सम्राट

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी जब पहली बार अररिया पहुंचे तो उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ समेत गौ हत्या और लव जिहाद का मुद्दा उठाया। सम्राट ने लव जिहाद और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर वोटरों को गोलबंद करने की कोशिश की। तेरापंथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि गौ हत्या करने वाले को जेल जाना पड़ेगा। वहीं बांग्लादेशी घुसपैठ मामले पर कहा कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो एक एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त कर बिहार और भारत से बाहर निकाला जायेगा।

योगी का लगा ठप्पा

सम्राट चौधरी जब उप मुख्यमंत्री बने तभी से बिहार में सम्राट युग की शुरुआत हो गई थी। अभी तक तो देश में योगी मॉडल की चर्चा थी, लेकिन उप मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी खुद सम्राट मॉडल के रूप में मशहूर होने लगे थे। नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार में बुलडोजर एक्शन और अपराधियों के एनकाउंटर्स होने जब शुरू हुए, तभी सम्राट चौधरी में केंद्रीय रणनीतिकार ने उनमें नेतृत्व के गुण को परखा। यही वजह भी है कि जब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री की शपथ लेने लोकभवन जा रहे थे तो उस समय सम्राट चौधरी के सामने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे भी लगे।

दिखने लगा सम्राट मॉडल: संजय वर्मा

वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा कहते हैं कि ‘मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट मॉडल दिखने लगा। जिस तरह से राज्य की समस्या को समझने के लिए जनता दरबार लगाया, उससे साफ दिखने लगा कि ये प्रॉब्लम शूटर की भूमिका में सफल होंगे। अपराध पर तो जीरो टॉलरेंस उप मुख्यमंत्री के दौरान ही था, जब उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते कहा था कि अपराधियों संभल जाओ नहीं तो गयाजी में पिंडदान हो जाएगा।उन्हें नेपाल और पाताल से भी ढूंढ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री बनते ही उनके तेवर अपराधियों के प्रति और कड़े हो गए। सुशासन और विकास की राह पर भी चल भी पड़े।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ..................

सरकार महिला आरक्षण बिल के लिए संसद सत्र बुलाने की जल्दी चुनाव के पहले जुआ तो नहीं ,भाजपा ने जारी किया व्हिप ……….

यूं ही नहीं जारी हुआ 'नारी शक्ति एक्ट' वाला नोटिफिकेशन ..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend