ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय की बढ़ी मुश्किलें ……………

UB India News by UB India News
April 13, 2026
in पटना, बिहार
0
जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय की बढ़ी मुश्किलें ……………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू के विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सोमवार (13 अप्रैल, 2026) को उनकी गिरफ्तारी के लिए करीब 200 की संख्या में गोपालगंज की पुलिस ने रेड की. यह छापेमारी तुलसिया स्थित आवास और हथुआ स्थित पेट्रोल पंप पर बने आवास पर हुई है.

जिले के अलावा पटना और अन्य संबंधित ठिकानों पर भी रेड की खबर है. यह पूरा मामला फर्जी दस्तावेज पर जमीन कब्जा करने वाले भू-माफिया को संरक्षण देने के केस से जुड़ा हुआ है. जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय फरार बताए जा रहे हैं. उनके खिलाफ गैरजमानतीय वारंट जारी हुआ है. उनके साथ उनके भाई सतीश पांडेय की भी गिरफ्तारी होनी है.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

सोमवार को पुलिस की 50 गाड़ियों के साथ करीब 200 जवानों की टीम विधायक के आवास पर पहुंची. घेराबंदी कर तलाशी शुरू की गई. गोपालगंज के एसपी खुद पूरे मामले को देख रहे हैं.

विधायक के साथ-साथ भाई भी गायब

गोपालगंज एसपी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफिया द्वारा जमीन कब्जा करने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है. उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है. फिलहाल पुलिस दबिश के कारण विधायक के साथ-साथ उनके भाई भी गायब हैं.

चार लोगों की हो चुकी है केस में गिरफ्तारी

बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जा करने के आरोप में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने सीवान निवासी भू-माफिया भोला पांडेय सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसी केस में विधायक और उनके भाई पर साजिशकर्त्ता के आरोप में अभियुक्त बनाया गया है. अब देखना होगा कि कब तक विधायक और उनके भाई की गिरफ्तारी होती है. इस छापेमारी से जिले में हड़कंप मचा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

पटना लोकल फोटो – 13-4-2026

पटना लोकल फोटो - 13-4-2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend