ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

UB India News by UB India News
April 15, 2026
in कारोबार
0
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस्लामाबाद में वार्ता विफल होने के बाद एक बार फिर ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनाव गहराता जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर समुद्री नाकेबंदी की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। अमेरिकी सेना ने अब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से निकलने वाले ईरानी जहाजों की नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिका की ओर से इस नाकेबंदी को लागू करने के लिए  नेवी के 15 युद्धपोत, स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के पूर्वी इलाक़े में तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिकन नेवी ईरान से तेल लेकर रवाना होने वाले टैंकर्स को रोकेगी।

वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ट्रैफिक रोककर आर्थिक आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अमेरिका इसका जवाब देगा। फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ़ कर दिया है कि “यह खेल दोनों तरफ से खेला जा सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान ऐसी हरकतें जारी रखता है, तो US यह पक्का करेगा कि ईरान का कोई भी जहाज़ बाहर न निकल पाए।

RELATED POSTS

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

स्ट्रेट ऑफ होर्मुजकी नाकेबंदी के बाद ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना की निगरानी में कल होर्मुज से 34 जहाज गुजरे हैं। ट्रंप का दावा है कि जब से ईरान ने होर्मुज को बंद किया है। उसके बाद वहां से पार करने वाले जहाजों की ये सबसे बड़ी संख्या है। होर्मुज को बंद करने की ईरानी कोशिश को ट्रंप ने बेवकूफी वाला कदम बताया है। वहीं इस नाकेबंदी को लेकर ईरान ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी दी है। ईरानी संसद के स्पीकर ग़ालिबाफ ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी भी तरह की नाकेबंदी का असर सिर्फ तेल आपूर्ति पर ही नहीं बल्कि दुनिया भर के बाजार पर कई गुना बढ़कर पड़ेगा।

अमेरिका की नाकेबंदी के बाद होर्मुज से गुजर रहा भारतीय कंटेनर शिप

अमेरिका द्वारा ईरान से जुड़े टैंकरों और बंदरगाहों को निशाना बनाते हुए नाकेबंदी लगाए जाने के बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से एक भारतीय जहाज गुजर रहा है। बीबीसी के मुताबिक  यह जहाज भारत से UAE जा रहा है और अमेरिकी नाकेबंदी के बाद इस रास्ते से गुज़रने वाला पहला जहाज़ प्रतीत होता है। MarineTraffic के जहाज़-ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि जहाज़, Paya Lebar, भारत से रवाना होने के बाद दुबई की ओर जा रहा है।

‘अच्छा नहीं होगा,’ ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चल रहे सीज़फ़ायर के भविष्य को लेकर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हो पाया, तो इसके नतीजे बहुत गंभीर होंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी दोहराया कि तेहरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाज़त बिल्कुल नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अभी, कोई लड़ाई नहीं हो रही है। अभी, हमने नाकेबंदी कर रखी है। उनका कोई भी कारोबार नहीं चल रहा है। अब ईरान का कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा है। और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे, बहुत आसानी से। उनकी नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना खत्म हो चुकी है, उनका रडार खत्म हो चुका है, और उनके नेता भी खत्म हो चुके हैं। यह बहुत बड़ी बात है।

पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में बातचीत के दूसरे दौर का प्रस्ताव रखा

इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अब पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के दूसरे दौर की मेज़बानी करने का प्रस्ताव रखा है। पाकिस्तान के दो अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि  यह प्रस्ताव इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या संबंधित पक्ष किसी दूसरी जगह पर बातचीत करने का अनुरोध करते हैं। अधिकारियों में से एक ने कहा कि, भले ही बातचीत का पहला दौर बिना किसी समझौते के समाप्त हो गया हो, लेकिन यह किसी एक बार के प्रयास के बजाय एक चल रही कूटनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा था।

रूस का ऑफर- ईरान का संवर्धित यूरेनियम अपने पास रखने को तैयार

रूस ने ईरान का संवर्धित यूरेनियम अपने पास रखने का प्रस्ताव दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह ऑफर अभी भी खुला है, लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

रूस ने कहा कि वह इस संकट को कम करने और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहता है।

माना जा रहा है कि अगर ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम रूस को सौंपता है, तो इससे अमेरिका की चिंताएं कम हो सकती हैं और परमाणु समझौते का रास्ता आसान हो सकता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. ट्रम्प की धमकी- डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि जो भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आएगा, उसे तुरंत और सख्ती से तबाह कर दिया जाएगा।
  2. भारतीय जहाजों की मदद- ईरान ने कहा कि वह भारत के जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकालने में मदद करेगा, बातचीत जारी है।
  3. ट्रम्प से बहस से इनकार- पोप लियो ने ट्रम्प से बहस से इनकार करते हुए कहा कि उनका काम राजनीति नहीं, बल्कि दुनिया में शांति फैलाना है।
  4. ईरान की चेतावनी- ईरान ने चेतावनी दी कि अगर उसके बंदरगाहों पर हमला हुआ, तो फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी पोर्ट सुरक्षित नहीं रहेगा।
  5. फिर सीजफायर वार्ता की उम्मीद- पाकिस्तान ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता फिर शुरू हो सकती है और अगली मीटिंग में कोई ठोस नतीजा निकल सकता है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

न्यूयॉर्क में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 90 लोग गिरफ्तार

अमेरिका में ईरान युद्ध और इजराइल को हथियार देने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 90 लोगों को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारियों ने मैनहट्टन में ट्रैफिक रोक दिया था।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और ट्रैफिक बाधित किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

‘ज्यूइश वॉइस फॉर पीस’ के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में चेल्सी मैनिंग, एक्टर हरि नेफ और न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल सदस्य एलेक्सा अविलेस भी शामिल हैं।

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने चक शूमर और किर्स्टन गिलिब्रैंड के दफ्तर में घुसने की कोशिश की, लेकिन रोके जाने पर उन्होंने सड़क पर विरोध शुरू कर दिया और ‘फंड पीपल्स, नॉट बॉम्ब!’ के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बसों में भरकर ले गई।

नाकाबंदी पर अमेरिका को यूरोपीय देशों का समर्थन नहीं

नाकाबंदी पर अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय समर्थन नहीं मिला। कई यूरोपीय देशों ने नाकाबंदी में शामिल होने से इनकार कर दिया, वहीं एक ईरानी टैंकर ने नाकाबंदी को चुनौती देते हुए रास्ता पार किया।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के लिए बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से करीब 20% तेल सप्लाई होती है। इससे पहले ईरान ने भी यहां पश्चिमी जहाजों की आवाजाही रोक दी थी।

लगातार बढ़ते तनाव का असर तेल बाजार पर भी दिख रहा है। फरवरी के अंत से शुरू हुए संघर्ष के बाद कीमतों में 50% तक उछाल आया है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा और बाद में करीब 99 डॉलर पर आ गया।

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री बोले- तेल की कीमतें और बढ़ेंगी

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा है कि तेल की कीमतों में आगे और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने इसके पीछे होर्मुज सट्रेट में सप्लाई में हो रही दिक्कतों को वजह बताया।

राइट ने कहा कि जब तक होर्मुज से जहाजों की आवाजाही सामान्य नहीं होती, तब तक ऊर्जा की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी और बढ़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में तेल की कीमतें अपने उच्च स्तर पर पहुंच सकती हैं। राइट के मुताबिक कीमतों में राहत तभी मिलेगी, जब अमेरिका-ईरान संघर्ष खत्म होगा और सप्लाई फिर से सामान्य होगी, जिसमें समय लग सकता है।

लेबनान में सरकारी हॉस्पिटल पर इजराइल ने बम गिराए

दक्षिणी लेबनान में इजराइल ने तेबनिन हॉस्पिटल पर बमबारी की है। हॉस्पिटल को भारी नुकसान पहुंचा है।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में लोगों के हताहत होने की भी खबर है।

अस्पताल के गलियारों में मिट्टी और टूटे हुए कांच बिखरे हुए हैं, जबकि कई कमरों में उपकरण उलटे पड़े नजर आए। अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी मलबा गिरने से नुकसान पहुंचा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में इजराइली हमलों में 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर हमले दक्षिणी इलाकों में हुए हैं।

UB India News

UB India News

Related Posts

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 3, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स?

by UB India News
June 27, 2026
0

ओमान ने यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब पहले की तरह बिना किसी बदलाव के नहीं चल सकता....

Next Post
पटना लोकल फोटो – 13-4-2026

पटना लोकल फोटो - 13-4-2026

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल : ईरान ने पकड़ ली अमेरिका की ये दुखती रग , स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर संकट?…………….

अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू हो सकता है वार्ता का नया दौर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend