ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार , खरमास के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा !

UB India News by UB India News
April 10, 2026
in पटना, बिहार
0
आज से तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार , खरमास के बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं और वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने जानकारी दी है कि नीतीश कुमार आज 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं. दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से महत्वपूर्ण मुलाकात होगी. जिसमें बिहार की नई सरकार की रूपरेखा और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की जा सकती है.
नीतीश कुमार दोपहर 1:20 बजे होंगे दिल्ली रवाना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 1:20 बजे एयर इंडिया की नियमित उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली प्रवास के दौरान वे कल 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने पद की शपथ लेंगे. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद वे कल शाम ही दिल्ली से वापस पटना लौट आएंगे. इस संक्षिप्त दौरे के दौरान उनके राष्ट्रीय नेताओं से मिलने की भी संभावना जताई जा रही है.
नीतीश कुमार पटना लौटकर देंगे सीएम पद से इस्तीफा
राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार के पटना लौटने पर बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत हैं. जानकारी के अनुसार पटना वापस आकर वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि खरमास की समाप्ति के बाद बिहार को नई सरकार और नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.

तीन दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा बतौर सीएम अंतिम हो सकता है। वह राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जदयू के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार 3 दिन की यात्रा पर दिल्ली जा रहे हैं।

अब तक के कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को शपथ लेने के बाद नीतीश शनिवार को पटना वापस आएंगे। दिल्ली में वह पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। नीतीश बिहार में नई सरकार पर बात करेंगे। उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा रह सकते हैं।

9 अप्रैल को दिल्ली में जदयू नेताओं के साथ बैठक करेंगे नीतीश

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

जदयू सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार 9 अप्रैल को दिल्ली में अपने दल के नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नेता शामिल होंगे। बिहार की नई सरकार और निशांत कुमार को दायित्व सौंपने पर विमर्श किया जाएगा।

10 अप्रैल को पीएम मोदी और अमित शाह से मिलेंगे नीतीश

सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मोदी के साथ उनकी बात एनडीए की मजबूती को लेकर होगी। बिहार में नई सरकार बनाए जाने को फाइनल टच दिया जाएगा।

नीतीश गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। उनसे मंत्रिमंडल की रूपरेखा पर बात होगी। बदले समीकरण में मंत्रिमंडल पोर्टफोलियों पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। वह अगले मुख्यमंत्री की रेस में हैं।
सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी। वह अगले मुख्यमंत्री की रेस में हैं।

जदयू से 2 उप-मुख्यमंत्री पर फैसला

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ नीतीश की बैठक में नई सरकार में जदयू की हिस्सेदारी तय होगी। जदयू सूत्रों के अनुसार, एनडीए के मौजूदा फॉर्मूले को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस हिसाब से जदयू को पहली बार उप-मुख्यमंत्री पद मिल सकता है। पार्टी के 2 उप-मुख्यमंत्री हो सकते हैं। इसके अलावा बिहार विधानसभा का स्पीकर पद भी जदयू के पाले में होगा। नीतीश के बेटे निशांत को जदयू की ओर से उप-मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।

कौन बन सकते हैं उप-मुख्यमंत्री?

जदयू सूत्रों के अनुसार पार्टी के 2 डिप्टी सीएम में से एक निशांत कुमार का बनना लगभग तय है। नीतीश दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में बिहार में पार्टी का नेतृत्व निशांत के हाथों में होगा। डिप्टी सीएम के रूप में निशांत की सरकार में ताकतवर मौजूदगी होगी।

निशांत अभी राजनीति में नए हैं। ऐसे में जदयू के एक और नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। यह पद निशांत और नीतीश दोनों के भरोसेमंद नेता को मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी नाम तय नहीं हुआ है।

क्या होगा नई सरकार में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार में CM भाजपा का होगा। जदयू के 13 नेता मंत्री बन सकते हैं।

भाजपा के पास एक CM और 10 मंत्री पद हो सकता है। चिराग पासवान की पार्टी LJPR के 2, हम के 1 और RLM के 1 नेता को मंत्री पद मिल सकता है। जदयू अपने पुराने मंत्रियों को रिपीट करने के साथ टीम निशांत के 2-3 विधायकों को मंत्री बना सकता है।

12 अप्रैल को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक

सीएम पद से नीतीश के इस्तीफा देने से पहले एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। यह 12 अप्रैल को बुलाई जा सकती है। जदयू के एक सीनियर नेता की माने तो नीतीश कुमार हमेशा संवैधानिक रास्ते पर चलते रहे हैं।

संविधान के अनुसार वह अपने इस्तीफा और आगे की रणनीति को लेकर फैसला करेंगे। इसके लिए एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में नीतीश सीएम पद छोड़ने की जानकारी आधिकारिक तौर पर विधायकों को देंगे। इसके बाद राज्यपाल को इस्तीफा देंगे।

नई सरकार के गठन से पहले एनडीए के सभी घटक दलों के विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद एनडीए विधानमंडल दल की बैठक होगी और नेता की घोषणा होगी। नए नेता सरकार गठन का प्रस्ताव राज्यपाल को सौंपेंगे।

15 या 16 अप्रैल को बनेगी नई सरकार

बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। नई सरकार खरमास बाद 15 या फिर 16 अप्रैल को अस्तित्व में आ सकती है।

राज्यपाल लोकभवन (राज्यपाल का निवास) में नए सीएम और मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। लोकभवन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी की गई है।

10 अप्रैल को दिल्ली में होगी बिहार भाजपा की बैठक

दूसरी ओर बिहार भाजपा की अहम बैठक 10 अप्रैल को दिल्ली में होगी। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के नेताओं से औपचारिक रूप से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम पर आम सहमति ली जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी व प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय समेत अन्य नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

बैठक में औपचारिक रूप से प्रदेश कमेटी से मुख्यमंत्री का नाम मांगा जाएगा। आम सहमति बनाने की कोशिश होगी। बैठक के बाद उभरे नाम पर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व आगे फैसला लेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों के लिए सुबह 7 बसे से मतदान जारी , त्रिपुरा के धर्मनगर में भी हो रहा उपचुनाव…………

असम, केरल और पुडुचेरी में 296 सीटों के लिए सुबह 7 बसे से मतदान जारी , त्रिपुरा के धर्मनगर में भी हो रहा उपचुनाव............

अदालत धार्मिक मामलों में दखल न दें

सुप्रीम कोर्ट में तीसरे दिन बोली सरकार- 2018 के फैसले में पुरुषों के श्रेष्ठ होने की धारणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend