ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP आज 46 साल की हो गई, देश के 21 राज्यों में बीजेपी या NDA सरकार ………………….

UB India News by UB India News
April 7, 2026
in राष्ट्रीय
0
BJP आज 46 साल की हो गई, देश के 21 राज्यों में बीजेपी या NDA सरकार ………………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है. भारत में आज 21 राज्यों में भाजपा या उसके गठबंधन वाली एनडीए सरकार है. लेकिन केरलम, बंगाल, तेलंगाना जैसे राज्यों में वो अभी तक सरकार नहीं बना सकी है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों भी उसकी सिर्फ गठबंधन वाली सरकार ही रही है. बीजेपी न केवल दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और उसके 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं. भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी भी मानी जाती है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में पार्टी की आय 6769 करोड़ रुपये रही. देश में अभी हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, बिहार और आंध्र प्रदेश में भाजपा या एनडीए सरकार है.

गुजरात में 31  सालों से सरकार

गुजरात में 31 साल से बीजेपी सरकार है. केशुभाई पटेल, सुरेश मेहता, शंकर सिंह वाघेला और दिलीप पारिख 1995 से 1998 के बीच सीएम रहे. वर्ष 1998 में केशुभाई दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और गुजरात के भुज में भूकंप के बाद वर्ष 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री बने. बीजेपी ने 2022 में रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ 156 सीटें जीती थीं. अभी भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री हैं और अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं.

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

मध्य प्रदेश में 20 वर्षों से बीजेपी

मध्य प्रदेश में करीब 20 साल से अधिक समय से (15 महीने का कांग्रेस शासन छोड़कर, 2018–2020) से बीजेपी सरकार है. इसमें अब केंद्रीय मंत्री बन चुके शिवराज सिंह चौहान से लेकर मोहन यादव का शासन शामिल है.

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक

हरियाणा में हर बार विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलने का ट्रेंड बीजेपी तोड़ चुकी है.वहां भाजपा की 2014 से सरकार है. मनोहर लाल खट्टर के बाद नायब सिंह सैनी सीएम हैं.पिछड़ा वर्ग की लामबंदी के साथ जाटों और दलितों के भी समर्थन के बदौलत हरियाणा में वो सरकार की हैट्रिक लगा चुकी है.

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार

उत्तर प्रदेश में 2017 से योगी आदित्यनाथ सरकार चला रहे हैं. बीजेपी ने यहां सपा के एमवाई समीकरण और मायावती के दलितों की पकड़ को कमजोर करते हुए हिन्दुत्व के सहारे प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल 2027 में होने हैं.

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

बीजेपी भी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ रही है. इसमें असम में वो हैट्रिक बनाने की चुनौती का सामना करेगी.जबकि तमिलनाडु में एआईएडीएमके साथ सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है. बंगाल में बीजेपी पहली बार कमल खिलाने के लिए जी जान से प्रयास कर रही है. केरलम में भी वो कमाल करने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी से जुड़े दिलचस्प तथ्य

1. दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

BJP सदस्यों के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. इसने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) को भी पीछे छोड़ दिया है. पार्टी के 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं.

2. पहली गैर कांग्रेसी सरकार का पूरा कार्यकाल

भारतीय राजनीति के इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल (1999-2004) पूरा किया. पीएम मोदी की अगुवाई में पहली बार बीजेपी के पूर्ण बहुमत वाली सरकार 2014 में बनी थी. वो पीएम के तौर पर तीसरा कार्यकाल चला रहे हैं.

3. दो सीटों से शुरुआत

1984 के लोकसभा चुनावों में BJP को पूरे देश में सिर्फ 2 सीटें मिली थीं.उन दो सांसदों में से एक एके पटेल (गुजरात) और दूसरे जंगा रेड्डी आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा से जीते थे. वहां से 2014 में पहली बार उसने अकेले पूर्ण बहुमत हासिल किया.

4. कमल चुनाव चिन्ह

कमल चुनाव चिन्ह बीजेपी के निशान के साथ भारत का राष्ट्रीय फूल है. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान रोटी और कमल प्रतीक थे. भारतीय जनता पार्टी इसे भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से जोड़ती है.

5. जनसंघ से बीजेपी का सफर

BJP का जन्म दूसरे दलों से वैचारिक तौर पर जुड़ा रहा है. इसकी जड़ें 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के भारतीय जनसंघ में हैं. 1977 में आपातकाल के बाद जनसंघ का विलय जनता पार्टी में हो गया था, लेकिन फिर वैचारिक मतभेदों के कारण 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ.

6. पीएम मोदी का रिकॉर्ड 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं, गुजरात के CM और भारत के PM के कार्यकाल को मिलाकर उन्होंने ये रिकॉर्ड तोड़ा है. सिक्किम के पूर्व CM पवन चामलिंग के 8930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है.

7. गांधीवादी समाजवाद का दौर

बीजेपी हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए जानी जाती है, लेकिन 1980 में अपनी स्थापना से बीजेपी ने गांधीवादी समाजवाद (Gandhian Socialism) को मुख्य विचारधारा के तौर पर अपनाया था. पार्टी ने 1985 में पार्टी ने एकात्म मानववाद को अपनी फिलॉसफी माना.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
खामेनेई की मौत के बाद मिडिल-ईस्ट में ईरानी मिसाइलों का तांडव जारी ,आबूधाबी एयरपोर्ट बंद ,बुर्ज खलीफा के पास धमाका

सप्लाई प्रभावित होने के बावजूद हर दिन दिए जा रहे 50 लाख सिलिंडर............

कंधे पर सिंहासन की विरासत!!

पहली बार सत्ता, प्रयोग में है खतरा, बिहार में नए सीएम के लिए काउंट डाउन शुरू .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend