ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

UB India News by UB India News
April 4, 2026
in TAZA KHABR, दुर्घटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण
0
मोतिहारी में जहरीली शराब से 4 की मौत, 6 की आंख की रोशनी गई, 7 की हालत गंभीर

RELATED POSTS

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एकबार फिर जहरीली शराब से मौत हुई है। मोतिहारी में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 15 की हालत गंभीर है। इनमें से 6 की आंखों की रोशनी चली गई है। सभी का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बीमार लोगों में से 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव से शुरू हुआ और अब आसपास के इलाकों में फैल गया है। दो लोगो की मौत आज सुबह शुक्रवार को हुई, इलाज के दौरान परीक्षण मांझी (46), और हीरालाल महतो की मौत हो गई। जबकि पहली मौत कल सुबह और दूसरी कल गुरुवार रात को हुई।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बार फिर जहरीली शराब कांड की खबर सामने आई है, जिसने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में कथित रूप से स्प्रिट (जहरीली शराब) पीने से एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार पड़ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत निवासी चंदू (पिता–सुरेश प्रसाद), जो पेशे से टेम्पू चालक था, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.
वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव के लोहा सिंह और लड्डू साह उर्फ जितेंद्र शाह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
आंखों की रोशनी चली गई
बीमार लोहा सिंह ने बताया कि उन्होंने रात में स्प्रिट का सेवन किया था, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अब उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. उनकी पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि वे अक्सर उन्हें शराब पीने से मना करती थीं, लेकिन वे नहीं मानते थे. परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है.
चोरी-छिपे इलाज करा रहे कई लोग
सूत्रों के अनुसार, इस कांड में और भी कई लोग बीमार हुए हैं, जो डर या बदनामी के कारण चोरी-छिपे इलाज करवा रहे हैं. इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है. रघुनाथपुर थाना की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि शराब बेचने वाले का पता चल गया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
सर्च ऑपरेशन जारी
डीआईयू (जिला खुफिया इकाई) और एएलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) की टीम तुरकौलिया के परसौनी मुसहरी टोला समेत कई इलाकों में सघन सर्च अभियान चला रही है. एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच में लगाया गया है, ताकि जहरीले पदार्थ की पुष्टि हो सके.
प्रशासन अलर्ट मोड में
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर कैंप कर रहे हैं. वहीं एसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
बढ़ती घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
मोतिहारी में जहरीली शराब से जुड़ी यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था और शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से साफ है कि अवैध शराब का धंधा अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया है. फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की तह तक जाने में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह जहरीली शराब कहां से आई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 4, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

Next Post
पश्चिम बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, 35 लोग हुए अरेस्ट, NIA की रेड जारी

पश्चिम बंगाल: मालदा प्रोटेस्ट मामले का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, 35 लोग हुए अरेस्ट, NIA की रेड जारी

लोकतंत्र का वो ‘जहर’ जिसे बंगाल चुनाव में फैला रही हर बड़ी पार्टियां……………

लोकतंत्र का वो 'जहर' जिसे बंगाल चुनाव में फैला रही हर बड़ी पार्टियां...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend