ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में 54,928 करोड़ का बजट पेश किया

UB India News by UB India News
March 21, 2026
in TAZA KHABR
0
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में 54,928 करोड़ का बजट पेश किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शनिवार (21 मार्च) को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपये का बजट पेश किया. यह उनका मुख्यमंत्री बनने के बाद चौथा बजट है, अपने बजट भाषण की शुरुआत में सीएम सुक्खू ने कहा कि केंद्र से मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है.

सीएम सुक्खू ने इस मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कठिन समय में उन्होंने राज्य के हितों का समर्थन नहीं किया. उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास इस बात को याद रखेगा.

RELATED POSTS

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

सीएम के बयान पर बीजेपी विधायकों ने जताई आपत्ति

मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई. वे अपनी सीटों से उठकर सदन के बीच पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी. हंगामा बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया. इस दौरान बीजेपी विधायक सदन से बाहर चले गए, जबकि कांग्रेस के विधायक अपनी सीटों पर बने रहे. जानकारी के अनुसार, कुछ देर बाद बीजेपी सदस्य फिर सदन में लौटे और विरोध जारी रखा. इस बीच मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपना बजट भाषण जारी रखा और राज्य की आर्थिक स्थिति और योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

दुनिया में चल रहे संघर्षों का असर अब राज्यों पर भी पड़ रहा- सुक्खू

सुक्खू ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय हालात का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दुनिया में चल रहे संघर्षों का असर अब राज्यों पर भी पड़ रहा है. खास तौर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है. जिसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है.

किसानों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा

 

सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी के किसान भाइयों और बहनों के लिए जौ के MSP को 60 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया. इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर और सुनिश्चित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं का MSP 60 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो करने की घोषणा की. साथ ही, प्राकृतिक रूप से उगाई गई मक्की का MSP 40 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो करने की भी घोषणा की. अब प्राकृतिक रूप से उगाई गई हल्दी का MSP 90 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो करने की घोषणा की. इससे किसानों को उनकी मेहनत का उचित और स्थिर मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी में सुधार होगा और वे प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे.

साथ ही कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार ‘मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना’ शुरू करने की घोषणा की. इसके तहत जलाशयों की मछली 100 रुपये प्रति किलो की MSP पर खरीदी जाएगी. इस नई योजना से मछुआरा समुदाय के भाइयों को स्थिर आय और बेहतर आजीविका का सहारा मिलेगा.

गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह 1500 रुपये

हिमाचल प्रदेश में अति गरीब परिवारों की एक लाख महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि के तहत 1500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी.

गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट बिजल मुफ्त

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 1 लाख अति गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की. इस पहल से उनके मासिक बिजली खर्च में उल्लेखनीय राहत मिलेगी, घरेलू बजट संतुलित होगा और बचत बढ़ेगी.

पशुपालकों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश की पंजीकृत सहकारी संस्थाओं के लिए दूध क्रय से जुड़ी एक दूध प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की है. इस योजना के अंतर्गत किसानों को DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में 3 रुपए प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 31, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

Next Post
ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर प्रलयकारी हमला ,PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान से फोन पर की बात

ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर प्रलयकारी हमला ,PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान से फोन पर की बात

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend