ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

UB India News by UB India News
March 19, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईरान पर जब इजरायल ने हमला किया था और अमेरिका ने उसका साथ दिया था तब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि यह जल्द से जल्द खत्म हो जाएगा लेकिन हालात ये हैं कि करीब तीन हफ्ते बाद यह युद्ध अब राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संकट का कॉम्बो पैक बन चुका है. फॉरएवर वॉर खत्म करने का वादा करने वाले ट्रंप अब ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य ऑपरेशन चला रहे हैं, और यही फैसला अब अमेरिका को अंदर और बाहर, दोनों मोर्चों पर हिला रहा है. ये 10  संकेत बता रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति को उनका यह फैसला न केवल अमेरिका के बाहर से बल्कि उनके देश के भीतर भी एक विशुद्ध अलोकप्रिय नेता बनाने की ओर ले जा रहा है.

ताजा सर्वे में करीब 59% अमेरिकी इस युद्ध के खिलाफ हैं

ताजा सर्वे में करीब 59% अमेरिकी इस युद्ध के खिलाफ हैं

RELATED POSTS

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

1. जनता का गुस्सा- आधा अमेरिका युद्ध के खिलाफ

कुछ ताजा सर्वे में आधा अमेरिका इस युद्ध के खिलाफ पाया गया है. सबसे भरोसेमंद सर्वे में से एक Quinnipiac University के ताजा सर्वे में करीब 59% अमेरिकी इस युद्ध के खिलाफ हैं. 53% अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ, 40% समर्थन में हैं तो 74% लोग ग्राउंड ट्रूप्स भेजने के खिलाफ. 62% लोगों को लगा सरकार ने ईरान पर हमले की साफ वजह नहीं बताई. 59% चाहते थे कि पहले कांग्रेस से मंजूरी ली जाती. कुल मिलाकर समस्या यह है कि जनता को ईरान पर हमले का कोई बड़ा मकसद समझ नहीं आ रहा है. लोग इसे अनावश्यक युद्ध मान रहे हैं. यानी ट्रंप के पास व्यापक पब्लिक सपोर्ट नहीं है.

वाशिंगटन पोस्ट के सर्वे के मुताबिक 42% लोग हमले रोकना चाहते हैं. सिर्फ 34% लोग जारी रखने के पक्ष में हैं. 53% मानते हैं कि यह युद्ध अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं होगा.

मारिस्ट सर्वे (Marist Poll) 56% अमेरिकियों ने युद्ध का विरोध किया. सिर्फ 44% समर्थन में हैं. वहीं डेमोक्रेट्स और इंडिपेंडेंट्स में इस युद्ध को लेकर घोर विरोध है. यानी लगभग हर बड़े सर्वे में मेजॉरिटी विरोध में है.

2. सरकार के अंदर ही मतभेद

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के फैसलों को लेकर मतभेद उजागर हो रहे हैं. मंगलवार को अमेरिका के नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जो केंट ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वो ईरान में चल रहे युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ईरान से अमेरिका को कोई तत्काल खतरा नहीं था.अमेरिका ने जब ईरान के खिलाफ मोर्चा खोला, तब उम्मीद थी कि दबाव बनाकर जल्द ही ईरान को झुका दिया जाएगा. लेकिन हालात अब बिल्कुल उलट दिख रहे हैं. जो केंट का यह कहते हुए इस्तीफा देना आंतरिक दरार का सबसे बड़ा संकेत माना जा रहा है. यह इस्तीफा ट्रंप प्रशासन के भीतर ही विदेश नीति को लेकर बढ़ते विवादों को दर्शाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. कट्टर समर्थक हुए खिलाफ

ट्रंप के कट्टर वफादार और आतंकवाद विरोधी प्रमुख जो केंट का इस्तीफा जहां ट्रंप के आंतरिक घेरे में बड़ी दरार को दर्शाता है. वहीं ट्रंप का अमेरिका फर्स्ट कैंप ही टूटता दिख रहा है. अमेरिकी एक्टिविस्ट और ट्रंप के पुराने समर्थक टकर कार्लसन ने इन हमलों को घृणित और दुष्ट बताया है और आरोप लगाया है कि अमेरिका को इजरायल के हितों के लिए युद्ध में धकेला गया है. वहीं जॉर्जिया कि पूर्व महिला सांसद मार्जोरी टेलर ग्रीन ने सैन्य हस्तक्षेप की कड़ी आलोचना करते हुए इसे एक ऐसी दलदल बताया है जो ट्रंप के ‘हस्तक्षेप न करने’ के वादों के विपरीत है. उन्होंने कहा है कि  यह निर्दोष बच्चों की हत्या है और अमेरिकी जनता इसका समर्थन नहीं करती है. वहीं रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य थॉमस मैसी ने भी इस युद्ध का खुलकर विरोध किया है और इसे रोकने के लिए विधायी कदम उठाने का वादा किया है.

4. महंगाई का झटका, युद्ध पर बढ़ता खर्च

युद्ध का आर्थिक दुष्प्रभाव अमेरिका की जेब पर पड़ा है. इस संघर्ष के कारण घरेलू ऊर्जा की लागत में भारी उछाल आया है, और अमेरिका में गैस की कीमतें एक ही महीने में $2.94 से बढ़कर $3.72 प्रति गैलन हो गई हैं, जिससे ट्रंप की घरेलू आर्थिक स्थिति और उनके किफायती एजेंडे को खतरा पैदा हो गया है. इसका मतलब है कि ट्रंप का सस्ती जिंदगी वाला एजेंडा खतरे में.

दूसरी तरफ युद्ध के खर्चों पर भी सवाल उठ रहे हैं. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को सूचित किया कि युद्ध के पहले छह दिनों में ही 11.3 अरब डॉलर खर्च हुए थे. वहीं युद्ध की शुरुआत में खर्च का औसत लगभग 1.8 अरब डॉलर प्रतिदिन था, जो बाद के दिनों में घटकर लगभग 1 अरब डॉलर प्रतिदिन के स्तर पर आ गया. पहले दो दिनों के हमलों में ही 5.6 अरब डॉलर के गोला-बारूद इस्तेमाल किए गए थे. इन खर्चों में सैनिकों की तैनाती और क्षतिग्रस्त अमेरिकी सैन्य संपत्तियों की मरम्मत में आने वाला खर्च शामिल नहीं है. इस दौरान ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि वो जल्द ही कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से 50 अरब डॉलर के अतिरिक्त आपातकालीन फंड की मांग कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AFP

5. उम्मीद ये ज्यादा खिंचा युद्ध, सैन्य साख पर सवाल

ईरान के साथ यह युद्ध उम्मीद से कहीं अधिक खिंच गया है, जिसने अमेरिकी सैन्य साख पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. इसके लिए क्विक ऑपरेशन का फेल होना एक अहम कारण बताया जा रहा है. शुरुआत में इसे एक सर्जिकल स्ट्राइक या सीमित सैन्य कार्रवाई माना जा रहा था, लेकिन हफ्तों बाद भी ईरान का प्रतिरोध कम नहीं हुआ है. इससे दुनिया में यह संदेश गया है कि अमेरिकी सैन्य शक्ति अब उतनी त्वरित और निर्णायक नहीं रही जितनी 90 के दशक में खाड़ी युद्ध के दौरान थी.

ईरान ने सस्ते हथियारों से अमेरिकी सैन्य महाशक्ति को चुनौती देकर उसकी तकनीकी श्रेष्ठता के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ईरान ने बेहद सस्ते आत्मघाती कामीकाजी ड्रोनों और मिसाइलों के जरिए अमेरिका के अरबों डॉलर के डिफेंस सिस्टम (जैसे पैट्रियट) को खूब छकाया है. सोशल मीडिया पर करीब-करीब रोज ही ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं. कतर में 1.1 अरब डॉलर के उन्नत रडार सिस्टम का नष्ट होना और अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत ने पेंटागन की रणनीति को रक्षात्मक बना दिया है. इतने कम समय में एक महाशक्ति के लिए इतनी बड़ी सैन्य क्षति वैश्विक रक्षा सप्लायर के तौर पर उसकी प्रतिष्ठा के लिए हानिकारक है.

Latest and Breaking News on NDTV

6. हॉर्मुज संकट से दुनिया की ऑयल लाइफलाइन ठप

हॉर्मुज स्ट्रेट के लगभग रुक जाने से ग्लोबल तेल सप्लाई हिल गई है और कई देशों में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसका असर खासकर एशियाई देशों पर गहरा पड़ा है. भारत, पाकिस्तान जैसे देश इसी रूट से आयात पर निर्भर हैं.

7. नाटो और यूरोप में दरार

जब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से ईरान ने आवाजाही ठप्प कर दी तो ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देशों से अपील की कि वे अपने युद्धपोत भेजें ताकि इस महत्वपूर्ण तेल मार्ग को सुरक्षित किया जा सके. यहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है. पर किसी ने साथ नहीं दिया.
जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी, तब भी नाटो के अधिकांश सदस्य देशों ने इसमें साथ देने से इनकार कर दिया. गठबंधन के भीतर इस बात पर गहरा मतभेद था कि क्या यह हमला रक्षात्मक था या आक्रामक.

Latest and Breaking News on NDTV

कई यूरोपीय सहयोगियों का मानना था कि ईरान ने सीधे तौर पर किसी नाटो सदस्य पर हमला नहीं किया था, इसलिए अनुच्छेद 5 के तहत सामूहिक रक्षा की शर्त लागू नहीं होती. तुर्की और हंगरी जैसे कुछ देशों को छोड़कर, जर्मनी और फ्रांस जैसे प्रमुख सहयोगियों ने अपनी सेना भेजने के बजाय कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया, जिससे अमेरिका को इस युद्ध में काफी हद तक अकेले ही उतरना पड़ा. नाटों के भीतर एकजुटता भी नहीं है. पोलैंड जैसे देश साथ हैं लेकिन फ्रांस, ब्रिटेन जैसे देश डी-एस्केलेशन की मांग कर रहे हैं.

8. रूस पर यू-टर्न की मजबूरी

रूस को लेकर पहले सख्त रुख रखने वाले ट्रंप अब नरम पड़ते दिख रहे हैं. वहां से तेल खरीदने पर छूट देना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. दरअसल, युद्ध के कारण बढ़ती तेल कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ट्रंप ने रूसी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है. जानकारों का मानना है कि यह एक सोची-समझी चाल है ताकि रूस को आर्थिक लाभ देकर उसे इस युद्ध में सीधे हस्तक्षेप करने से रोका जा सके.

ईरान को लेकर अमेरिका अकेला पड़ता जा रहा है और उसे किसी बड़े खिलाड़ी की जरूरत है जो उसे मिल नहीं रहा. इधर अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस ईरान को सैटेलाइट इमेजरी और अमेरिकी सैन्य ठिकानों की लोकेशन साझा कर रहा है, जिससे ईरान को मिसाइल और ड्रोन हमलों में मदद मिल रही है. रूस ने आधिकारिक तौर पर ईरान को खुफिया जानकारी देने से इनकार किया है और अमेरिकी हमलों को अकारण आक्रामकता बताया है. लेकिन वह सीधे तौर पर युद्ध में शामिल होने से बच रहा है, क्योंकि उसकी अपनी सेना यूक्रेन युद्ध में व्यस्त है. हालांकि रूस को ईरान का एक सहयोगी देश माना जाता है, ऐसे में ट्रंप नहीं चाहते कि रूस खुल कर ईरान का साथ दे.

‘बदला ऐसा दर्दनाक होगा, सह नहीं पाओगे’, लारीजानी मरे तो अंगारे उगलने लगा ईरान, तेल अवीव ने देखी तबाही

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच ईरान ने तेल अवीव में भीषण तबाही मचाई है. दअसल इजरायली हवाई हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी है. ईरानी सेना प्रमुख आमिर हातिमी ने बयान जारी कर कहा कि लारिजानी की हत्या का जवाब ऐसा-वैसा नहीं, निर्णायक और अफसोसजनक होगा. उन्होंने साफ संकेत दिए कि ईरान इस हमले को हल्के में नहीं लेगा और बदला लेगा. ऐसी ही कसम ईरान ने खामेनेई की मौत के बाद खाई थी, जिसके बाद पूरी खाड़ी ने तबाही देखी थी.
वहीं ईरान की ताकतवर सैन्य इकाई इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानि IRGC ने दावा किया है कि उसने लारिजानी की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल के सेंट्रल इलाकों पर मिसाइल हमले किए हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी आधिकारिक तौर पर लारिजानी की मौत की पुष्टि की. सरकारी बयान में उन्हें शहीद बताया गया और कहा गया कि उन्होंने पूरी जिंदगी ईरान और इस्लामी क्रांति की सेवा में बिताई. ऐसे में उनका मरना सिर्फ मातम नहीं बल्कि ईरानी भावनाओं को भड़काने जैसा है.

बेटी से मिलने गए लारीजानी की हत्या

सरकारी मीडिया के मुताबिक लारीजानी ने अपने लंबे राजनीतिक और रणनीतिक करियर के दौरान देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. बयान में यह भी कहा गया कि उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहादत हासिल की. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि लारिजानी एक दूरदर्शी और समझदार नेता थे, जिनमें सहयोग और नेतृत्व की क्षमता थी. इस हमले में लारिजानी अकेले नहीं मारे गए. उनके बेटे मोर्तजा लारिजानी, उनके कार्यालय प्रमुख अलीरेजा बायत और कई सुरक्षाकर्मी भी इस हमले में जान गंवा बैठे. उनकी मौत तब हुई, जब वे अपनी बेटी के घर गए हुए थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बसीज अर्धसैनिक संगठन के उप प्रमुख कासिम कुरैशी भी इस हमले में मारे गए हैं. ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, लारिजानी का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है. ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के संकेत मिल चुके हैं, जिससे मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष और गंभीर रूप ले सकता है. जब से लारीजानी की मौत हुई है, ईरान ने इजरायल की राजधानी को क्लस्टर बमों से दहला दिया है, इसके जो वीडियो सामने आए हैं, वो काफी खौफनाक हैं.
  • ईरान ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक खोर्रमशहर से इजरायल पर मल्टी वॉरहेड हमला किया है, जिसमें तेल अवीव में काफी नुकसान हुआ है.
  • इजरायल के रेलवे स्टेशनों से लेकर बेन गुरियन हवाई अड्डे तक पर ईरान की ओर से हमले किए गए.
  • इन हमलों में इजरायल में 2 लोगों की मरने की खबर आई है, जबकि लगातार अलर्ट जारी है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दिया बिहार को बड़ा तोहफा ……..

बिहार में नए सीएम के नाम पर सस्पेंस गहरा , भाजपा दे सकती है चौंकाने वाला नाम !

राज्यसभा रिटायरमेंट: उपसभापति हरिवंश, पूर्व पीएम देवेगौड़ा की संसदीय पारी का अहम पड़ाव

राज्यसभा रिटायरमेंट: उपसभापति हरिवंश, पूर्व पीएम देवेगौड़ा की संसदीय पारी का अहम पड़ाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend