ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार को 16 मार्च बाद नया मुख्यमंत्री मिल सकता !

UB India News by UB India News
March 9, 2026
in पटना, भाजपा
0
बिहार को 16 मार्च बाद नया मुख्यमंत्री मिल सकता !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की मौजूदगी रहीं।

इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, मंत्री रमा निषाद और पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी मौजूद रहीं।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

नेताओं ने समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

निशांत कुमार की एंट्री स्वागत योग्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने निशांत के पॉलिटिक्स में आने पर भी रिएक्शन दिया। कहा कि अगर निशांत कुमार राजनीति में आते हैं तो यह स्वागत योग्य कदम है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी युवा का राजनीति में आना सकारात्मक है। साथ ही इशारों-इशारों में यह भी कहा कि 16 मार्च के बाद बिहार में नए चेहरे के साथ मुख्यमंत्री देखने को मिल सकते हैं।

भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी।
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान संजय सरावगी।

विजय सिन्हा ने भी किया स्वागत

वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी निशांत कुमार को पढ़ा-लिखा और युवा सोच वाला बताते हुए कहा कि अगर वह राजनीति में आते हैं, तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से राजनीति और मजबूत होती है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

परिवारवाद के सवाल पर सीधे जवाब से बचते दिखे नेता

हालांकि जब मीडिया ने भाजपा नेताओं से परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा तो नेता इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। उन्होंने सामान्य प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है।

महिलाओं की भूमिका पर नेताओं ने रखी बात

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरकार भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो सकें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
CM नीतीश की आखिरी समृद्धि यात्रा आज से, सुपौल में जनता से करेंगे संवाद ,5 दिनों में 10 जिलों का तूफानी दौरा…………

CM नीतीश की आखिरी समृद्धि यात्रा आज से, सुपौल में जनता से करेंगे संवाद ,5 दिनों में 10 जिलों का तूफानी दौरा............

युद्ध कब और कैसे खत्म होगा, यह फैसला सिर्फ ईरान करेगा, अमेरिका नहीं ,ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहा ईरान ……

युद्ध कब और कैसे खत्म होगा, यह फैसला सिर्फ ईरान करेगा, अमेरिका नहीं ,ट्रंप को उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहा ईरान ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend