ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IPS सुनील नायक को राहत, कोर्ट ने नहीं दी ट्राांजिट रिमांड

UB India News by UB India News
February 24, 2026
in TAZA KHABR, कानून, पटना
0
IPS सुनील नायक को राहत, कोर्ट ने नहीं दी ट्राांजिट रिमांड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

IPS एम. सुनील नायक को पटना सिविल कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने आंध्र प्रदेश की पुलिस ट्रांजिट रिमांड की डिमांड को रिफ्यूज कर दिया है। ACJM 9 के कोर्ट में मामले की सुनवाई हो रही है, सेंट्रल SP समेत सभी अधिकारी मौजूद हैं।

IPS एम. सुनील नायक बिहार होम होमगार्ड एंड फायर सर्विसेंज में IG हैं। IG सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है।

RELATED POSTS

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम सोमवार सुबह पहुंची। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने घर के भीतर जांच की। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।

इधर IG की गिरफ्तारी की खबर सुनकर होमगार्ड के जवान भी बड़ी संख्या में आवास के बाहर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि नियमों की अनदेखी कर गिरफ्तारी की जा रही है।

बिहार फायर सर्विसेज के आईजी सुनील कुमार नायक के घर छापेमारी और फिर गिरफ्तारी की खबर ने प्रशासनिक और सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम उनके ठिकाने पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच की और फिर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया. मामला आंध्र प्रदेश में 2021 के एक पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी जांच दोबारा शुरू होने के बाद कार्रवाई तेज हुई है. सूत्रों के अनुसार आंध्र पुलिस की टीम नोटिस और पूछताछ की प्रक्रिया के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत पहुंची और अब साथ ले जाने की तैयारी में है.
बता दें कि सुनील कुमार नायक बिहार कैडर के 2005 बैच के IPS अधिकारी हैं और फिलहाल अग्निशमन विभाग में IG के पद पर तैनात हैं. वे 2019 से 2023 तक आंध्र प्रदेश में डेपुटेशन पर रहे थे और उस दौरान CID में DIG की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इससे पहले वे 2019 से 2023 तक आंध्र प्रदेश में डेपुटेशन पर रहे और वहां CID में DIG के रूप में कार्यरत थे.

2021 का कस्टडी विवाद

साल 2021 में आंध्र प्रदेश के तत्कालीन डिप्टी स्पीकर के. रघुरामा कृष्णा राजू को CID ने हिरासत में लिया था. उस समय वे YSRCP से सांसद थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि CID कस्टडी के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जरूरी दवाइयां नहीं दी गईं. यह मामला उस समय काफी चर्चा में रहा. बाद में राजनीतिक हालात बदले और 2025 में TDP की सरकार बनने के बाद इस केस की जांच फिर से शुरू की गई.

फिर से जांच और नोटिस

प्रकासम जिले की पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार नायक को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा. बताया गया कि उन्हें मार्च 2025 में पेश होने को कहा गया था. इसके बाद ये खबरें भी आईं कि वे पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए. इसी आधार पर यह कहा गया कि वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. अब इसी मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने पटना पहुंचकर कार्रवाई की है. फिलहाल प्रकासम जिला की पुलिस ने एम सुनील नायक को अरेस्ट कर लिया है. ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी चल रही है.

IPS की गिरफ्तारी से जुड़े कुछ अपडेट्स

  • सोमवार सुबह आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम IPS सुनील नायक के पटना स्थित आवास पहुंची।
  • आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
  • गिरफ्तारी को लेकर बिहार और आंध्र प्रदेश के अधिकारियों के बीच टकराव जैसी स्थिति बनी।
  • आंध्र प्रदेश पुलिस सुनील नायक को लेकर पटना सिविल कोर्ट के लिए निकली है।

पूर्व सांसद ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

पूरा मामला साल 2021 का है, जब सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे। उस वक्त तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के रघुरमा कृष्ण राजू आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से सांसद थे।

उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनकी पार्टी YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं।

इसके बाद पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और CID की टीम हैदराबाद पहुंचकर उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर गुंटूर स्थित CID कार्यालय ले गई।

पूर्व सांसद का आरोप है कि हिरासत के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सरकार के इशारे पर उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई।

उन्होंने दावा किया कि यह महज कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सियासी रंजिश निकालने का तरीका था। के रघुराम कृष्णा राजू वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा में डिप्टी स्पीकर हैं।

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से TDP पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के दौरान मारपीट के मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस पटना पहुंची हैं।
आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से TDP पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के दौरान मारपीट के मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस पटना पहुंची हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM, 2 IPS समेत 5 पर केस

इसी सिलसिले में उन्होंने गुंटूर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। 2023 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और दो IPS अफसरों समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

पूर्व सांसद का आरोप था कि जगन रेड्डी ने IPS पीवी सुनील कुमार नायक और IPS पीएसआर सीतारमंजनेयुलु के साथ मिलकर उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची। मामले में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल की पूर्व सुपरिटेंडेंट जी प्रभावत भी आरोपी हैं।

कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी।

आईपीएस सुनील कुमार नायक के बारे में जानिए

सुनील कुमार नायक बिहार कैडर के 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से संबंध रखते हैं, लेकिन बिहार कैडर में अलॉटेड हैं. उन्होंने IPS में प्रवेश 12 दिसंबर 2005 को किया था और उनकी करियर की शुरुआत बिहार में विभिन्न पदों पर हुई. बिहार में सुनील कुमार नायक ने एसपी स्तर पर कई जिलों में काम किया. 2019 में व्यक्तिगत कठिनाइयों के आधार पर उन्हें आंध्र प्रदेश कैडर में इंटर-कैडर डेपुटेशन (inter-cadre deputation) पर भेजा गया था. यह डेपुटेशन तीन साल के लिए था जो 7 जनवरी 2020 से शुरू हुआ था. इसके बाद वह आंध्र प्रदेश में वे CID के DIG के पद पर तैनात रहे और विभिन्न जांचों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

पुराने मामले में सुर्खियों में आए

डेपुटेशन अवधि 2023 में समाप्त होने के बाद वे बिहार लौट आए. वर्तमान में (फरवरी 2026 तक) वे बिहार फायर सर्विसेज (अग्निशमन सेवा) में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) सह डायरेक्टर-कम-स्टेट फायर ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. इस भूमिका में वे बिहार फायर सर्विसेज और होम गार्ड्स के संचालन, ट्रांसफॉर्मेशन और आधुनिकीकरण से जुड़े कार्यों की देखरेख करते हैं.  हाल ही में वे एक पुराने मामले में सुर्खियों में आए, जहां आंध्र प्रदेश पुलिस ने 2021 के एक कस्टोडियल टॉर्चर केस (पूर्व सांसद रघुरामा कृष्णा राजू से जुड़ा) में उन्हें गिरफ्तारी के लिए पटना में उनके आवास पर पहुंची.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत के लोकतंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner की...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

Next Post
टी-20 इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार ,साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया ………………

टी-20 इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार ,साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया ..................

आधी रात को क्यों सुलग उठा जेएनयू कैंपस?

आधी रात को क्यों सुलग उठा जेएनयू कैंपस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend