ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोहतास में 9 साल के बच्चे पर लगा दिया SC/ST एक्ट का केस……..

UB India News by UB India News
February 22, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, रोहतास
0
रोहतास में 9 साल के बच्चे पर लगा दिया SC/ST एक्ट का केस……..

AI photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.यहां महज 9 साल के एक मासूम बच्चे के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस कानून के कथित दुरुपयोग को लेकर सवाल उठा रहे हैं. मामला बच्चों के आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा बताया गया,लेकिन इतनी कम उम्र के बच्चे पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने से कई लोग आश्चर्य जता रहे हैं.

बच्चों के विवाद में दर्ज हुआ मामला

मिली जानकारी के अनुसार,नौहट्टा थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच आपसी कहासुनी और मारपीट की घटना हुई थी.इस संबंध में सात दिसंबर 2025 को बच्चे की मां की ओर से थाने में आवेदन दिया गया,जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. एफआईआर में चार बच्चों समेत अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया है.आरोप है कि बच्चों के बीच मारपीट और गाली-गलौज हुई थी.बताया गया कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया.हालांकि,जब मामला किशोर न्याय परिषद के समक्ष पहुंचा तो कई गंभीर सवाल खड़े हो गए.

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

किशोर न्याय बोर्ड ने जताई हैरानी

गुरुवार 19 फरवरी को मामले से जुड़ा एक किशोर किशोर न्याय परिषद के समक्ष पेश हुआ.बोर्ड के मजिस्ट्रेट अमित कुमार पांडेय और सदस्य तेज बली सिंह ने जब बच्चे की उम्र देखी तो आश्चर्य जताया.बोर्ड ने बच्चे की उम्र 9 से 10 वर्ष के बीच आंकी.इतनी कम उम्र के बच्चे के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होने पर परिषद ने प्राथमिकी की बारीकी से समीक्षा की.प्राथमिकी की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसमें कई महत्वपूर्ण कॉलम खाली थे.किसी भी आरोपी बच्चे या वयस्क की उम्र स्पष्ट रूप से दर्ज नहीं की गई थी.इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए बोर्ड ने नाराजगी जताई.

24 घंटे में जवाब देने का निर्देश

किशोर न्याय परिषद ने मामले में बच्चे को उसके अभिभावक के सुपुर्द करने का निर्देश दिया.साथ ही नौहट्टा थानाध्यक्ष को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.परिषद ने स्पष्ट किया कि प्राथमिकी में आरोपितों की उम्र दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है,खासकर तब जब मामला नाबालिगों से जुड़ा हो. बोर्ड ने यह भी संकेत दिया कि यदि थानाध्यक्ष का जवाब  संतोषजनक नहीं पाया गया तो मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी.परिषद में मौजूद लोगों ने भी बच्चे की उम्र को देखते हुए एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग की आशंका जताई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

Next Post
पीएम मोदी ने मन की बात के 128वें संस्करण के साथ देश को किया संबोधित ………….

मन की बात : मामंगम परंपरा संस्कृति का पुनर्जागरण, उत्तर-दक्षिण को जोड़ती आस्था: पीएम मोदी

नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन ,मेरठ से दिल्ली कनेक्टिविटी को नई रफ्तार…………….

नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन ,मेरठ से दिल्ली कनेक्टिविटी को नई रफ्तार................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend