ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतकर रचा इतिहास………..

UB India News by UB India News
February 22, 2026
in क्रिकेट, खास खबर, महिला युग
0
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतकर रचा इतिहास………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय महिला टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर वह तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए पहुंची है। टीम इंडिया ने इस दौरे की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ की है, जिसके तीसरे मुकाबले को 17 रनों से जीतने के साथ वह सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का कमाल देखने को मिला। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 46 गेंदों में 59 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा ऋचा घोष ने भी 18 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की तरफ से गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड ने 2 विकेट तो वहीं सोफी मोलिनेक्स और किम गार्थ ने 1-1 विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उन्होंने अपना पहला विकेट 19 के स्कोर पर जॉर्जिया वॉल के रूप में गंवा दिया जो सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गई, वहीं बेथ मूनी भी सिर्फ 6 रन ही इस मैच में बनाने में कामयाब हो सकी। इसके बाद कंगारू टीम लगातार अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही, जिसके चलते वह इस मैच में किसी भी समय टीम इंडिया के गेंदबाजों पर दबाव नहीं बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी में सिर्फ एश्ले गार्डनर का कमाल देखने को मिला, जो 57 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सकी। कंगारू टीम इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 159 के स्कोर तक ही पहुंच सकी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी का कमाल देखने को मिला जिसमें दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए, इसके अलावा अरुंधती रेड्डी 2 और रेणुका सिंह ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया।
मंधाना ने 82 जबकि रोड्रिग्स ने 59 रन बनाए
इससे पहले, भारत ने उप कप्तान स्मृति मंधाना (82 रन) और करिश्माई बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (59 रन) के शानदार अर्धशतकों की मदद से 6 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि शेफाली वर्मा (07) फिर से जल्दी आउट हो गईं. इससे सीरीज में उनका निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा. लेकिन मंधाना (55 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के) और रोड्रिग्स (46 गेंद में चार चौके) ने मिलकर 121 रन की साझेदारी निभाकर भारत को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज किम गार्थ की ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद को खेलने की कोशिश में शेफाली सीधे जमीन पर ऊंचा शॉट मार बैठीं और अनाबेल सदरलैंड को मिड-ऑन पर कैच देकर पवेलियन लौट गईं जिससे भारत का स्कोर एक विकेट पर 19 रन हो गया था.
मंधाना ने ब्राउन की गेंद पर छक्का लगाकर 38 गेंद में अर्धशतक पूरा किया
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनू के छठे ओवर में मंधाना और जेमिमा ने तीन चौके लगाकर 14 रन बनाए जिससे भारतीय लय में आ गए. पावरप्ले के आखिर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 54 रन था. मंधाना और जेमिमा दोनों ने स्कोरबोर्ड को चलायमान रखा. मंधाना दबाव बनाने के मूड में दिख रही थीं. उन्होंने नौवें ओवर में लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहम (उनका पहला ओवर था) पर डीप स्क्वायर लेग और डीप मिडविकेट के बीच शानदार स्वीप शॉट खेलकर चौका जड़ा.
इस तरह 10 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 86 रन था. मंधाना ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 12वें ओवर में तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन की गेंद पर छक्का लगाकर 38 गेंद में यह मुकाम हासिल किया. भारत ने जल्द ही सिर्फ 71 गेंद में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला – स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल, वैष्णवी शर्मा, भारती फुलमाली, गुनालन कमलिनी, स्नेह राणा।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

ऑस्ट्रेलिया महिला – बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, मेगन शुट्ट।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
AI समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट… नई नहीं है भारत के इंटरनेशनल इवेंट्स में कांग्रेस की ‘हंगामा पॉलिटिक्स’

शर्टलेस : कांग्रेस ने मोदी का नहीं, देश का अपमान किया

अविमुक्तेश्वरानंद को एडीजे पॉक्सो कोर्ट से झटका, यौन शोषण के आरोप में दर्ज होगी एफआईआर

अविमुक्तेश्वरानंद को एडीजे पॉक्सो कोर्ट से झटका, यौन शोषण के आरोप में दर्ज होगी एफआईआर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend