ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अविमुक्तेश्वरानंद को एडीजे पॉक्सो कोर्ट से झटका, यौन शोषण के आरोप में दर्ज होगी एफआईआर

UB India News by UB India News
February 22, 2026
in अध्यात्म, कानून, खास खबर
0
अविमुक्तेश्वरानंद को एडीजे पॉक्सो कोर्ट से झटका, यौन शोषण के आरोप में दर्ज होगी एफआईआर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यौन शोषण के आरोपों में एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। एडीजे पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

दरअसल, शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 173 (4) के तहत अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। 13 फरवरी को आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों का अदालत में वीडियोग्राफी के साथ बयान भी दर्ज किया गया था। वहीं कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया था। बयान दर्ज करने और पुलिस रिपोर्ट का संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने जजमेंट रिजर्व कर लिया था। अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

बता दें अर्जी दाखिल करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट व शाकुंभरी पीठाधीश्वर हैं। उन्होंने झूंसी थाना पुलिस द्वारा मुकदमा न दर्ज करने पर 28 जनवरी को 173 (4) के तहत एफआईआर रजिस्टर करने के लिए अर्जी दाखिल की थी। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आश्रम में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण होता है। उन्होंने दावा किया है इसकी सीडी भी उन्होंने अदालत को सौंपी है। वहीं अब कोर्ट के आदेश पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिला है। वह प्रयागराज से विद्या मठ वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे और लोगों के सामने सच्चाई को बाहर लगाएं।

बता दें, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष व शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी की ओर से दाखिल अर्जी पर अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई थी. प्रयागराज की एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों का अदालत में वीडियोग्राफी के साथ बयान दर्ज किया था. इसके साथ ही पोक्सो कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट का भी संज्ञान में लिया था. नाबालिगों का बयान दर्ज करने और पुलिस रिपोर्ट देखने के बाद कोर्ट ने जजमेंट रिजर्व कर लिया था. अब शनिवार को अदालत ने इस मामले में फैसला भी सुना दिया है.

यह है मामला
गौरतलब है कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष व शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 173 (4) के तहत अर्जी दाखिल की थी, जिसमें एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी. आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों के बयान 13 फरवरी को अदालत में वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए गए थे. कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया और सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब कोर्ट के आदेश के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई होगी. आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उन्होंने कथित घटनाओं से संबंधित सीडी भी अदालत में सौंपी है. उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय मिला है और वे प्रयागराज से विद्या मठ, वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे ताकि लोगों के सामने सच्चाई रखी जा सके.

सिर्फ मुझे बदनाम करने… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पक्ष
वहीं, इस मुद्दे पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान भी सामने आया था. उन्होंने कहा था कि जब चारों शंकराचार्य बैठेंगे तब बात करेंगे. अभी तो हमारे ऊपर आरोप लगाए गए है. हम इसका प्रमाण कोर्ट में प्रस्तुत कर चुके है. दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए. दो महीने में या जल्द ही अदालत इसका फैसला करेगी. इसपर विचारण जल्द होना चाहिए. उन्होंने कहा था कि जो एक्ट मेरे ऊपर लगाया गया है, इस एक्ट में यह नियम है कि ना तो बच्चे की पहचान को उजागर किया जाए और ना ही किसी दूसरे की पहचान को सामने लाया जाए. फिर भी ऐसा किया जा रहा है. सिर्फ मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. जनता सब समझ रही है और देख रही है. गौ माता को प्रतिष्ठा देनी होगी.
उन्होंने आगे कहा था कि हमारे हमारे ऊपर जितने भी आरोप लगाए जाएं, लेकिन हम रुकेंगे नहीं. झूठे आरोप लगाने के बावजूद हमारा मनोबल बढ़ता रहेगा. दूषित मानसिकता के चलते सिर्फ मुझे आरोप लगाकर फसाया जा रहा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि माता की प्रतिष्ठा की आवाज उठाने का ये खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि मुझ पर ऐसा आरोप लगाया गया है, जिसकी सब समाज में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं क्योंकि सांच को आंच भी नहीं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
मुफ्त स्कीम पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

'मुफ्त' की कीमत, नीति और नैतिकता के लिए भी चुनौती............

मिशन असम पर प्रियंका……………

मिशन असम पर प्रियंका...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend