ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उपेंद्र कुशवाहा समेत बिहार के 5 सांसदों की किस्मत का फैसला 16 मार्च को

UB India News by UB India News
February 19, 2026
in पटना, बिहार
0
वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की 5 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। राज्यसभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग के अनुसार, 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान किया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी। बिहार में उपेंद्र कुशवाहा , अमरेंद्रधारी सिंह समेत 5 राज्यसभा सांसदों की सीटें अप्रैल में खाली हो रही हैं।

बिहार के राज्यसभा सांसद प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर और हरिबंश नारायण सिंह का कार्यकाल भी अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। इन पांच सीटों पर होने वाला चुनाव बिहार की राजनीति में अहम माना जा रहा है। विधानसभा में दलों के सदस्यों की संख्या के आधार पर इस चुनाव के नतीजे तय होंगे। बिहार मे मौजूदा सियासी समीकरणों के आधार पर राजनीतिक दल रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी होगा

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की राज्यसभा की उन 37 सीटों के लिए चुनाव की तारीख घोषित कर दी जिन से मौजूदा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला है। इन चुनावों के लिए नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिले की अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।

10 राज्यों की 37 सीटों पर होंगे चुनाव

राज्यसभा चुनाव 10 राज्यों- महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में होंगे। महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल की 5, बिहार की 5, ओडिशा की 4, असम की 3 और छत्तीसगढ़, हरियाणा व तेलंगाना की 2-2 सीटों के लिए चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होगा।

rajaysabha MPवे राज्यसभा सांसद जिनकी सीट खाली होने वाली हैं।

कई दिग्गज सांसदों का समाप्त हो रहा कार्यकाल

राज्यसभा के कई वरिष्ठ सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इन सदस्यों में उपेंद्र कुशवाहा, प्रियंका चतुर्वेदी, तिरुचि शिवा, साकेत गोखले, रामदास अठावले, अभिषेक मनु सिंघवी, शरद पवार, भगवत किशनराव कराड, ममता मोहंता, रामेश्वर तेली, इंदु बाला गोस्वामी, कवि तेजपाल सिंह तुलसी, एनआर एलंगो, अमरेंद्र धारी सिंह और किरण चौधरी की राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो जाएगा।

आयोग करेगा ऑब्जर्वर्स की तैनाती

चुनाव आयोग ने कहा है कि राज्यसभा के निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बैलेट पेपर पर मार्क के लिए सिर्फ रिटर्निंग ऑफिसर से मिले बैंगनी स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही है। उसने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में पूरी प्रक्रिया तय समय में पूरी की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन : राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा , 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे -नीतीश कुमार …..

बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन ,शराबबंदी समीक्षा की मांग पर फिर से हंगामे के आसार ...............

AI में भारत ‘सेकेंड टियर’ नहीं, टॉप देशों में है शामिल …………

इसमें कोई शक नहीं है कि एआई के असर का डर वास्तविक है ! ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend