ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद में क्यों ,सरकार ने क्या एक्शन लिया?

UB India News by UB India News
February 19, 2026
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद में क्यों ,सरकार ने क्या एक्शन लिया?

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज रोबोट डॉग को अपना इनोवेशन बताकर पेश कर दिया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोगों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने चाइनीज कंपनी यूनिट्री का रोबोट डॉग खरीदा और उसे अपना बना हुआ बताकर दिखाया. अब यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर क्लैरिफिकेशन जारी किया है.एक यूजर ने तो यहां तक लिख डाला कि ‘शर्म आनी चाहिए Galgotias!’.

क्या हुआ समिट में?

समिट में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने रोबोट डॉग को दिखाते हुए कहा कि इसका नाम ओरियन है. उन्होंने ये भी कहा कि ये रोबोट यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बनाया गया है.प्रोफेसर ने वीडियो में दावा किया कि ये उनके Centre of Excellence ने डेवलप किया है और यूनिवर्सिटी ₹350 करोड़ का AI इकोसिस्टम इन्वेस्टमेंट करने वाली पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी है. प्रोफेसर ने बताया कि ओरियन कैम्पस में घूमता है और सर्विलांस व मॉनिटरिंग का काम करता है,लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स और फैक्ट-चेकर्स ने तुरंत पकड़ लिया कि ये Unitree Go2 नाम का चाइनीज रोबोट है.चीन की कंपनी Unitree Robotics का रेडीमेड प्रोडक्ट जो ऑनलाइन ₹2-3 लाख में आसानी से मिल जाता है.इसका खुलासा होते ही सोशमल मीडिया पर बवाल मच गया. लोग बोले कि यूनिवर्सिटी ने विदेशी प्रोडक्ट को अपना बता दिया.

यूजर्स ने क्‍या लिखा?

सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की खूब आलोचना हो रही है. कई लोग कह रहे हैं कि अपना बनाया हुआ बताकर झूठ बोलना गलत है. कुछ का कहना है कि विदेशी टेक्नोलॉजी लाकर छात्रों को एक्सपोजर देना अच्छी बात है, लेकिन दावा गलत नहीं करना चाहिए. एक यूजर ने लिखा-शर्म आनी चाहिए Galgotias! रियल इनोवेशन चाहिए. सोशल मीडिया पर देखते ही देखते यूनिवर्सिटी का ‘लाइसेंस रद्द हो’ जैसे नारे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे.
India AI Summit 2026, Robotic Dog, AI Summit Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई.

यूनिवर्सिटी ने क्या कहा क्लैरिफिकेशन में?

यूनिवर्सिटी ने X (ट्विटर) पर बयान जारी किया जिसमें यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया कि गलगोटियास ने ये रोबोट डॉग नहीं बनाया है न ही हमने कभी ऐसा दावा किया है.हम दुनिया भर से (चाइना, सिंगापुर, अमेरिका) सबसे अच्छी टेक्नोलॉजी लाकर छात्रों को एक्सपोजर देते हैं.यूनिट्री से लिया गया रोबोट सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है ये एक चलता-फिरता क्लासरूम है.हमारे छात्र इसे प्रयोग करते हैं इसकी लिमिट्स टेस्ट करते हैं और अपनी नॉलेज बढ़ाते हैं.इनोवेशन की कोई सीमा नहीं होती. लर्निंग की भी नहीं.हमारा मकसद छात्रों को आगे की टेक्नोलॉजी से जोड़ना है ताकि वो भारत में ही ऐसी चीजें डिजाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर कर सकें.

लेकिन क्लैरिफिकेशन पर भी सवाल

यूनिवर्सिटी के बयान के नीचे X कम्युनिटी नोट लग गया. नोट में लिखा है कि यूनिवर्सिटी का दावा गलत और भ्रामक है.वीडियो में प्रोफेसर ने साफ कहा था कि रोबोट हमारे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बना है और नाम ओरियन दिया है. कई यूजर्स ने कहा कि पहले तो अपना बता दिया अब क्लैरिफिकेशन में मुकर रहे हैं. बहरहाल गलगोटियास का क्लैरिफिकेशन आने के बाद भी बहस थमी नहीं है.

यूनिट्री रोबोट डॉग क्या है?

यूनिट्री रोबोटिक्स एक चाइनीज कंपनी है. ये चार पैरों वाले (क्वाड्रुपेड) रोबोट बनाती है. ये रोबोट असली जानवरों की तरह चलते हैं. ये ऑब्स्टेकल्स पार करते हैं.इंडस्ट्रियल इंस्पेक्शन करते हैं और मनोरंजन के काम भी आते हैं. यूनिट्री के रोबोट बॉस्टन डायनामिक्स के स्पॉट से सस्ते और आसानी से उपलब्ध हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू 2026 में शामिल………..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रीव्यू 2026 में शामिल...........

एआई समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति, विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

एआई समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्राजील के राष्ट्रपति, विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend