ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना हॉस्टल कांड: CBI की जांच और सवाल ही सवाल………..

UB India News by UB India News
February 14, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, महिला युग
0
पटना हॉस्टल कांड: CBI की जांच और सवाल ही सवाल………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद छात्रा की कथित रेप और मौत मामले की जांच को सीबीआई ने टेक अप भले कर लिया हो, पर सच तक पहुंचने की राह आसान नहीं है। अब तक जांच प्रक्रिया की इस गंगा में न जाने कितना पानी बह गया या बहा दिया गया। इसे घरवालों के आरोप और एसआईटी की जांच की दिशा से भी समझा जा सकता है। और ऐसे भी घटना के लगभग डेढ़ महीने बाद न जाने सबूतों की किस कदर ऐसी की तैसी हुईं होगी ,यह स्पष्ट रूप से कहा जा नहीं सकता।

6 जनवरी एक काला दिन

RELATED POSTS

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

यह छह जनवरी 2026 की घटना है जब नीट छात्रा कंकड़बाग स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिली। इलाज के दौरान 11 जनवरी को पीड़ित छात्रा की मौत हो गई। पटना के चित्रगुप्त नगर थाना में इसको लेकर 09 जनवरी एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में यू-टर्न तब आया जब 15 जनवरी को जारी एम्स और पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा के संकेत बताए गए। पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर 10 से अधिक जख्म मिले।

रेप की आशंका वाली रिपोर्ट पर जागी पुलिस

अब जाकर बिहार पुलिस की नींद खुली। घटना के हफ्ते भर बीतने के करीब थे, तब जाकर पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले की जांच SIT के हवाले कर दी गई। लेकिन परिवार ने SIT जांच पर सवाल उठाए, वो इसलिए कि टीम मृतक छात्रा के घरवालों का ही DNA इक्ट्ठे करने लगी। परिवार ने जब SIT के बारे में मीडिया को बताया तो सरकार की किरकिरी होने लगी। फिर बिहार सरकार ने मामले की जांच की सिफारिश केंद्र सरकार से कर दी। इसके बाद सीबीआई एक्शन में आई और इस केस से संबंधित फाइलों को स्टडी के लिए लेकर दिल्ली चली गई।

लीपापोती की तैयारी: आशुतोष

पटना के वरीय अधिवक्ता आशुतोष सिंह का मानना है कि ‘सीबीआई के लिए जांच करना आसान नहीं है। एक तो घटना स्थल को सील नहीं किये जाने से कई सबूत नष्ट हो गए होंगे। हॉस्टल में पूरे तीन दिन पुलिस गई भी नहीं। इतना समय काफी होता है सबूत मिटाने के लिए। पीड़िता का बेड शीट धो दिया गया। सीसीटीवी के डीवीआर में छेड़ छोड़ कर दी गई। ऐसे में सीबीआई की राह आसान नहीं रह गई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पीड़ित परिजनों ने तो सीबीआई जांच की मांग की ही नहीं थी। पीड़िता की मौत के मामले में उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की थी। ऐसे में परिजनों के गुस्से और विपक्षी हमले को शांत करने के लिए सरकार ने सीबीआई को जांच सौंप दी। कुल मिलाकर कहे तो सरकार की मंशा ठीक नहीं दिखती है। ऐसा लगता है कि मामले की लीपापोती की तैयारी शुरू हो गई है।’

इस घटना में CBI की राह आसान नहीं?

इस घटना के तकरीबन डेढ़ माह बाद सीबीआई की सक्रियता से न्याय की उम्मीद जगी तो है पर सवाल भी कई हैं। सवाल भी ऐसे जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। मसलन

सवाल नंबर 1: सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही SIT ने अपने नतीजे में इसे सुसाइड बता दिया। दावा यह भी कि नतीजे कई सबूतों के आधार पर किए गए हैं। सीबीआई इस जांच परिणाम के प्रेशर से खुद को बाहर निकाल कर जांच प्रक्रिया को क्या फिर शुरू से शुरू करेगी?

सवाल नंबर 2: सीबीआई भी तो बिहार पुलिस प्रशासन की टीम को साथ ले कर ही जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। इतना जरूर है कि सीबीआई अपनी पसंद से टीम बनाएगी। तो क्या बिहार पुलिस खुद को पहले हुई जांच से मुक्त कर पाएगी या फिर सुसाइड की जो थ्योरी बता दी गई, उसी लकीर को पीटती रहेगी?

सवाल नंबर 3: पीड़ित छात्रा हॉस्टल में जिस बेड पर सोती थी उस बेड का चादर तक धुलवा दिया गया। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि चादर के सर्फ से धूल जाने से काफी सबूत भी मिट गए होंगे। ऐसे में सीबीआई को मुश्किल होनी तय है।

सवाल नंबर 4: साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने 9 जनवरी को एक प्राइवेट ड्राइवर से हॉस्टल से CCTV का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) मंगवाया। इस डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर में उस हॉस्टल में होने वाली सारी गतिविधियों का पता चलता। पर जांच के दौरान पाया गया कि साक्ष्य मिटा दिए गए थे, जिससे पुलिस की जांच प्रभावित हुई। डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर में हुई छेड़ छाड़ सीबीआई की जांच में सबसे बड़ी बाधा बन सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

Next Post
फुलवारी शरीफ में कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत , हत्या या हादसा?

फुलवारी शरीफ में कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत , हत्या या हादसा?

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज  9वाँ दिन , राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वाँ दिन , राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend