ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी के मलेशिया दौरे का दूसरा दिन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ औपचारिक स्वागत

UB India News by UB India News
February 9, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी के मलेशिया दौरे का दूसरा दिन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ औपचारिक स्वागत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मलेशिया के कुआलालंपुर में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। परदाना पुत्रा बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी नजर आए। पीएम मोदी शनिवार को मलेशिया पहुंचे थे और अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया था। यह पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे का दूसरा दिन है। वह मलेशियाई पीएम इब्राहिम के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत कर रहे हैं।

डेलीगेशन लेवल की बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज, खेती और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर क्लीन एनर्जी और सेमीकंडक्टर तक, हर सेक्टर में हमारा सहयोग गहरा हो रहा है। हम स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में भी अहम पार्टनर हैं। हमारा डिफेंस और सिक्योरिटी सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है। मैं एक बार फिर आपको ASEAN की सफल चेयरमैनशिप के लिए बधाई देता हूं। हमें भरोसा है कि मलेशिया के सहयोग से, ASEAN के साथ हमारे रिश्ते और गहरे और बढ़ेंगे। हमारे रिश्ते की असली ताकत हमारे लोगों के बीच आपसी संबंधों में है। भारतीय मूल के लगभग 3 मिलियन मलेशियाई नागरिक हमारे दोनों देशों के बीच एक जुड़ा हुआ पुल हैं।”

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ”कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा किये गये हार्दिक स्वागत से मैं बहुत अभिभूत हूं। मुझे हमारी वार्ता का इंतजार है और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने की उम्मीद है।”

भारत-मलेशिया के बीच कई समझौते होने की उम्मीद

पीएम मोदी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर पहुंचने की उम्मीद है। मलेशिया रवाना होने से पहले मोदी ने कहा था कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक और नवोन्मेष के क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा था, ”भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है। मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी चर्चाओं और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर उत्साहित हूं। हमारा लक्ष्य अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना, अपनी आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार करना है।” भारत और मलेशिया ने अगस्त 2024 में अपने द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
PM इब्राहिम संग द्विपक्षीय वार्ता में बोेले PM मोदी ‘मलेशिया से संबंध नई ऊंचाई पर…’,

PM इब्राहिम संग द्विपक्षीय वार्ता में बोेले PM मोदी 'मलेशिया से संबंध नई ऊंचाई पर...',

650 बिलियन डॉलर का होने जा रहा AI का बाजार …..

650 बिलियन डॉलर का होने जा रहा AI का बाजार .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend