ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार बजट सत्र: आपके समय तो चरवाह विद्यालय खुला था, लेकिन……………..

UB India News by UB India News
February 4, 2026
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार बजट सत्र: आपके समय तो चरवाह विद्यालय खुला था, लेकिन……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए जदयू के भगवान सिंह कुशवाहा की विपक्षी सदस्यों के साथ नोकझोंक हुई। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। इस संदर्भ में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता जानना चाहती है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव क्या सोचते हैं, वे सौ दिन नहीं बोलेंगे कि क्या 100 दिन सदन में नहीं आएंगे ? राज्यपाल के अभिभाषण में विकास से जुड़े जो मुद्दे हैं, उसका विपक्षी दलों का समर्थन करना चाहिए। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने जा रही है। अगर कॉलेज खुलेंगे तो सबके बच्चे पढ़ेंगे। उन्होंने विपक्षी दलों के सदस्यों की तरफ देख कर पूछा कि अगर आपके प्रखंड में डिग्री कॉलेज खुलेगा तो क्या आपके बच्चे नहीं पढ़ेंगे ? अब तो हर घर में बिजली है, बच्चे और अच्छे से पढ़ेंगे। क्या नहीं पढ़ेंगे ? ये तो सबके हित की बात है है, इसलिए विपक्ष को भी इसका समर्थन करना चाहिए।

चरवाहा विद्यालय की भी चर्चा हुई

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

जगदीशपुर से जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा जब बोल रहे थे, तब विपक्ष के सदस्य लगातार टोका टोकी कर रहे थे। तब उन्होंने राजद के सदस्यों की तरफ देख कर कहा- ‘आपके समय तो चरवाह विद्यालय खुला था, लेकिन वह चला ही नहीं। आज कोई चरवाहा विद्यालय नहीं चल रहा।’ तब राजद के विधायक आलोक कुमार मेहता ने उठ कर भगवान सिंह से कहा, ‘माननीय सदस्य क्रांतिकारी दल भाकपा माले के सदस्य के रूप में पहली बार सदन में आये थे। अब इनकी क्रांतिकारी भाषा किस तरह दक्षिणपंथी सोच की भाषा के रूप में बदल गयी है। ये बहुत निंदनीय है।’

भगवान सिंह कुशवाहा ने पूछा- माले के लोग कैसे राजद के साथ चले गये ?

तब भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रतिउत्तर में आसन की तरफ देख कर कहा, महोदय मुझे दक्षिणपंथी कहा गया, लेकिन मैं जो कह रहा हूं, उसका ये भले समर्थन करें या न करें, लेकिन भीतर से सब समर्थन है। भाकपा माले के साथी भी बाहर जो कुछ बोल लें, लेकिन सच्चाई से इंकार नहीं कर सकते। इस सदन में जनसंहार का सबसे अधिक विरोध कौन कर रहा था? टांग कर सबको बाहर फेंका (मार्शल आउट) जा रहा था इसी सदन से। सबसे ज्यादा माले के साथी थे। वे कहते थे कि लालू राज में नरसंहार हुआ। एक से एक लोगों का जनसंहार हुए। सौ ज्यादा लोग गिनाते थे। अब ये कैसे चले गये वहां ? (यानी अब वही भाकपा माले, लालू यादव के साथ गठबंधन में चला) कौन टैबलेट मिल गया है आपको ?’

‘माननीय राहुल जी, पहले आप हम लोग के साथ ही थे’

जब भगवान सिंह कुशवाहा अपनी बात रख रहे थे तब राजद के विधायक राहुल शर्मा ने उन्हें टोका। इस पर कुशवाहा ने कहा, ‘अरे आप तो पहले हम लोग के साथ ही न थे। आपके इलाके में पहले क्या होता था ? जहानाबाद, अरवल, गया, औरगंबादा और भोजपुर, सबसे ज्यादा जनसंहार वहीं होता था। आज एक भी जनसंहार हो रहा है ?’

भगवान सिंह कुशवाहा पहली बार 1990 में IPF से विधायक बने थे

मालूम हो कि भगवान सिंह कुशवाहा 1990 में पहली बार धुर वामपंथी संगठन इंडियन पीपुल्स फ्रंट (अब भाकपा माले) के टिकट पर जगदीशपुर से विधायक बने थे। 1991 में मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने आइपीएफ के तीन विधायकों को तोड़ कर अपने दल में मिला लिया था। इनमें भगवान सिंह कुशवाहा भी एक थे। वे जदयू में भी रहे और राजद में भी। उन्होंने राजद के टिकट पर 2014 में आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे। अब वे जगदीशपुर से जदयू के विधायक हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
महिला सशक्तिकरण, रोजगार, उद्योग, एनर्जी पर फोकस, दोनों डिप्टी CM के विभाग का बजट बढ़ा……..

बिहार की महिलाएं होंगी अधिक ताकतवर, जानिए बजट पर क्या बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

पीएम की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन क्यों टला?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend