ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की महिलाएं होंगी अधिक ताकतवर, जानिए बजट पर क्या बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
February 4, 2026
in पटना, बिहार, महिला युग
0
महिला सशक्तिकरण, रोजगार, उद्योग, एनर्जी पर फोकस, दोनों डिप्टी CM के विभाग का बजट बढ़ा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में मंगलवार को राज्य का वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भरोसा है कि यह उनकी सरकार के सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। बिहार के बजट पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करेगा बजट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के बजट पर प्रतिक्रिया में कहा है कि, यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। प्रत्येक परिवार को अवसर प्रदान करने, प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान भी इस बजट में किए गए हैं। बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

बिहार वासियों की आकांक्षाओं का बजट

मुख्यमंत्री ने कहा है कि, यह बजट बिहार वासियों की आकांक्षाओं का बजट है, जिसमें बिहार के समग्र विकास और हर बिहारी के सम्मान का स्पष्ट ब्लूप्रिंट समाहित है। यह बजट बिहार के विकास को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। पिछले पांच वर्षों में उच्च शिक्षण संस्थानों में नामांकन दर में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि यह दर्शाती है कि शिक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है।

विकसित बिहार का संकल्प पूरा होगा

नीतीश कुमार ने कहा है कि, वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

पीएम की स्पीच के बिना लोकसभा से पास हुआ धन्यवाद प्रस्ताव, लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन क्यों टला?

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन -राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा ……………

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन -राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend