ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी डील के लिए रूस से दूरी बनाने की बड़ी कीमत चुकाएगा भारत ?

UB India News by UB India News
February 3, 2026
in कारोबार, खास खबर, पेट्रोलियम, ब्लॉग
0
ट्रंप ने अब भारत को दी 500 प्रतिशत टैक्‍स की धमकी, क्या पुतिन से दोस्‍ती कर फंसा दिल्‍ली?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान हो गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को एकदम से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। अब इस डील से गदगद पीएम मोदी ने भी ट्रंप को शुक्रिया कहा है। अमेरिका का दावा है कि यह बिग डील भारत के रूस से तेल खरीदना बंद करने के बाद हुई है। बड़ा सवाल यह है कि क्या रूस से तेल खरीदना बंद करने पर भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।? भारत अगर अमेरिकी तेल खरीदेगा तो उसे यह कितना महंगा पड़ेगा?

अमेरिका-भारत में क्या हुई है यह डील

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

संडे गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय तक चली बातचीत के बाद भारत और अमेरिका आखिरकार ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट पर राजी हो गए हैं। इसमें भारतीय निर्यात पर लगे 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। यह तब संभव हुआ है, जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच सीधी बातचीत हुई है। इस डील का लिंक रूस के तेल को खरीदना बंद करना है और अमेरिका से एनर्जी प्रोडॅक्ट्स की खरीद बढ़ाने को लेकर बनी सहमति पर है।

पुतिन के तेल देना जारी रखने के भरोसे का क्या होगा

रिपोर्ट के अनुसार, रूस भारत को डिस्काउंट रेट पर क्रूड ऑयल देता रहा है। अब अगर अमेरिका से तेल खरीदने पर भारत को यह काफी महंगा पड़ेगा। क्योंकि भारत को इस कच्चे तेल का दुनिया में चल रही कीमतों के आधार पर पेमेंट करनी होगी। इसके अलावा, महंगी ढुलाई का बोझ भी पड़ेगा। इससे भारत को 5 से 10 फीसदी प्रति बैरल ज्यादा कीमत पर तेल आयात करना पड़ेगा। यानी अरबों डॉलर का बोझ पड़ेगा।

सालाना 9-12 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त बोझ

रूस का तेल अभी तक 50-55 डॉलर पड़ता रहा है। जब अमेरिकी पाबंदी लगी तो भी माल ढुलाई और बीमा के साथ इस तेल की कीमत 62-65 डॉलर प्रति बैरल ही पड़ता रहा है। अगर, सालाना अंतर निकालें तो यह भारत के कुल तेल आयात बिल पर 9-12 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त बोझ बढ़ाएगा। यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि अमेरिका से कितना तेल मंगाया जा रहा है।तेल की कीमतें बढ़ेंगी, महंगाई पर भी असर

तेल की कीमतों में अंतर 600 रुपये से लेकर 1200 रुपये प्रति बैरल तक पड़ेगा। इससे करोड़ों रुपयों की चपत लगेगी। तेल की कीमतें बढ़ेंगी और महंगाई पर भी असर पड़ेगा और सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी पर भी बोझ बढ़ेगा।

रूस कितने दाम पर भारत को बेचता रहा है तेल

2022 से रूस भारत को भारी छूट पर तेत बेचता रहा है। अमेरिकी पाबंदी के बाद भी रूस का तेल 35 डॉलर प्रति बैरल पड़ता रहा है। यही वजह थी कि भारत का रूस से जो तेल आयात 2020 में 2 फीसदी ही था, वह 2025 तक आते-आते 35 फीसदी से ज्यादा हो गया।

भारत का तेल आयात बिल में 9 बिलियन डॉलर बढ़ेगा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक आकलन के अनुसार अगर रूस से तेल खरीदना बंद करते हैं तो तेल आयात बिल में मौजूदा वित्त वर्ष में 9 बिलियन डॉलर का इजाफा होगा। यह अगले वित्त वर्ष में 12 बिलियन डॉलर हो सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर.......

NDA मीटिंग में पीएम मोदी का भव्य स्वागत… 50% से 18% टैरिफ, डिप्लोमेसी से खत्म हुआ टैरिफ वॉर

NDA मीटिंग में पीएम मोदी का भव्य स्वागत... 50% से 18% टैरिफ, डिप्लोमेसी से खत्म हुआ टैरिफ वॉर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend