एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में इस डील को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम और ऐतिहासिक माना जा रहा है.अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत डिप्लोमेसी की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. इस फैसले के साथ ही भारत-अमेरिका के बीच चल रहा टैरिफ वॉर खत्म होता नजर आ रहा है.कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच की दोस्ती और आपसी समझ का असर एक बार फिर दिखा है. नई ट्रेड डील के बाद दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हुए हैं. इस टैरिफ कटौती का सीधा फायदा भारत के उद्योगों को मिलेगा और इसका असर आम लोगों की जेब तक भी पहुंचेगा.इस डील को संभव बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की टीम की अहम भूमिका रही है. सरकार का कहना है कि भारत को अमेरिका से एक बेहतर और संतुलित डील मिली है, जो धैर्य और रणनीति का नतीजा है.
संसद परिसर में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया। सभी सांसदों ने पीएम मोदी को इस ऐतिहासिक डील के लिए बधाई दी। बता दें कि सोमवार की रात डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ऊपर लगाए गए 25 प्रतिशत के टैरिफ में कटौती कर 18 फीसदी कर दिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे का शुक्रिया अदा किया। वहीं, इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी औपचारिक रूप से स्वागत किया गया।
आत्मविश्वास वह शक्ति… भारत-अमेरिका टैरिफ डील के बीच पीएम मोदी का ट्वीट
अमेरिका द्वारा 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बावजूद भारत ने संयम से काम लिया. इसका परिणाम अब सबके सामने है. पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है. विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है.
श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥’
https://x.com/narendramodi/status/2018522336190935454
पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट में भारत और अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील पर सीधे तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन संदेश उसी को लेकर दिया गया है. दरअसल, अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत तक टैक्स थोप दिया था. इससे कई सेक्टर प्रभावित हुए थे. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी काफी दबाव बनाने की कोशिश की. लेकिन भारत ने धैर्य और संयम से काम लिया. ये संयम काम आया और आज अमेरिका ने टैक्स कम करने का फैसला किया है. पीएम मोदी ने ऐसे वक्त में लोगों के डटे रहने की भी सराहना की है और कहा कि यही शक्ति भारत और आगे लेकर जाएगी.
नितिन नवीन का भी जोरदार स्वागत
संसद परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नवनिर्वाचित पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन उपस्थित हैं। इस बैठक में नितिन नवीन का भी जोरदार स्वागत किया गया। संसदीय दल की बैठक में इन दो नेताओं के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।
सोमवार रात डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ में कटौती की घोषणा की थी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात को एक बड़ा ऐलान करते हुए भारत पर लगे टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया। यह जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट के जरिए दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम का स्वागत किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 140 करोड़ की आबादी की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक धन्यवाद।
उन्होंने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं।
ट्रंप ने भी पीएम मोदी से फोन पर बात की थी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इनमें व्यापार समेत अन्य मुद्दे शामिल रहे। इसकी जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया। ट्रंप ने लिखा कि आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं।
ऐतिहासिक भारत‑अमेरिका टैरिफ डील के ऐलान के बाद आज संसद परिसर में एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान किया. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने एनडीए की ओर से पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक शक्ति, कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रभाव का प्रमाण है. उन्होंने इसे नए युग की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी करार दिया.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बीते कुछ समय में भारत ने दुनिया के कई अहम देशों के साथ महत्वपूर्ण ट्रेड डील्स की हैं. उन्होंने सूची गिनाते हुए कहा-
- इंडिया‑मॉरिशस
- इंडिया‑ऑस्ट्रेलिया
- इंडिया‑यूके
‘दुनिया में भारत के बढ़ते कद का नतीजा हैं ट्रेड डील्स’
रिजिजू ने कहा कि यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि दुनिया में भारत का कद निरंतर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इतने देशों का भारत के साथ साझेदारी आगे बढ़ाने की इच्छा दिखाना हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की सफलता है. उनके अनुसार, इन ट्रेड डील्स से भारत को आने वाले वर्षों में बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.
US ने कल रात ही घटाया है भारत पर टैरिफ
बता दें कि सोमवार रात US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर लगने वाला टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया, जिसे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ताओं में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. यह घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद की, जिसके बाद उन्होंने लिखा कि यह फैसला ‘दोस्ती और सम्मान’ के आधार पर लिया गया है. यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू होगी, और इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिका में स्पष्ट प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी. खासतौर पर चीन, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे एशियाई निर्यात प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले, जिन पर अब भी कहीं अधिक शुल्क लगता है.
टैरिफ में कमी के साथ ही अमेरिका ने वह 25% अतिरिक्त दंडात्मक शुल्क (Penalty Tariff) भी हटाया है जो भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर लगाया गया था. ट्रंप प्रशासन ने पुष्टि की कि भारत ने अब रूसी तेल खरीद रोकने और अमेरिकी ऊर्जा सहित कई श्रेणियों में बड़े पैमाने पर आयात बढ़ाने पर सहमति दी है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम एक बड़े आर्थिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जो न केवल व्यापारिक अनिश्चितताओं को दूर करता है, बल्कि भारत‑अमेरिका रिश्तों में नए चरण की शुरुआत भी दर्शाता है. इस फैसले से भारतीय बाजार भावना सुधरी है और निर्यात‑उन्मुख उद्योगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
- इंडिया‑न्यूजीलैंड
- और कल रात हुई ऐतिहासिक इंडिया‑US टैरिफ डील
ये दर्शाता है कि भारत आज वैश्विक व्यापार में एक निर्णायक शक्ति बन चुका है.







