ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान

पटना के बिहटा में तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत , दूसरी घटना बक्सर-पटना फोरलेन पर सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

UB India News by UB India News
February 2, 2026
in दुर्घटना, पटना, बक्सर
0
बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:पटना में 6, बक्सर में 4 की गई जान

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार की राजधानी पटना में भयंकर सड़क हादसा हो गया. दानापुर में बीती रात तकरीबन 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गई. आनन-फानन में तीन गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
दानापुर अनुमंडल के बिहटा थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसा सामने आया. लेखन टोला के पास रात करीब 2 बजे यात्रियों से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई थी, वहीं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान मो. इम्तियाज (30 वर्ष), पिता मो. अली, मो. गुड्डु (32 वर्ष), पिता मो. मुमताज, मो. सहजाद (22 वर्ष), पिता मो. समसाद, सभी निवासी दौलतपुर, आरा के रूप में हुई है. इसके अलावा हादसे में मासूम सफान (1 वर्ष) और अल्फी (2 वर्ष) की भी जान चली गई. मो. सज्जाद नामक युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई. सभी मृतक और घायल आरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मनेर दरगाह से लौटते वक्त हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग मनेर दरगाह में लगे उर्स में शामिल होकर ऑटो से आरा लौट रहे थे. जैसे ही ऑटो लेखन टोला के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की. सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
घायलों का इलाज जारी
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक ही परिवार के मासूम बच्चों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

दूसरी घटना

SSB जवान, उनके भाई और दो बुआ की गई जान

बक्सर-पटना फोरलेन पर रविवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब पांच बजे एक कार में सवार चार लोग बक्सर की ओर जा रहे थे। चंदा गांव के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

हादसा नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण ये हादसा हुआ।

मृतकों में एसएसबी जवान ओमकार पाण्डेय, उनके भाई सुजीत कुमार पाण्डेय और दोनों की बुआ डुमरांव थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव निवासी गिरजा देवी (पति-अरुण तिवारी) और ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी मंजू देवी (पति-धर्मराज ओझा) शामिल हैं।

कार के मलबे को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया।
कार के मलबे को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया।

कार के परखच्चे उड़े, बॉडी गाड़ी में फंसी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चूर-चूर हो गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। जबकि एक बॉडी कार के अंदर ही फंस गई। हादसे के बाद सड़क और गाड़ी पर खून बिखरा है।

कल 2 फरवरी को SSB जवान की इकलौती बहन मनीषा का तिलक आना था। उससे पहले आज रविवर को दोनों भाई अपनी 2 बुआ के साथ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत बनेगा बादशाह !

सेमीकंडक्‍टर का हब बनेगा भारत! बजट में मिशन 2.0 का ऐलान, 40 हजार करोड़ रुपये होंगे निवेश

शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बाद बड़ी रिकवरी.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend