ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेमीकंडक्‍टर का हब बनेगा भारत! बजट में मिशन 2.0 का ऐलान, 40 हजार करोड़ रुपये होंगे निवेश

UB India News by UB India News
February 2, 2026
in खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत बनेगा बादशाह !

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
देश को सेमीकंडक्‍टर सेक्‍टर में आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन में मजबूत स्थान दिलाने के लिए वित्‍तवर्ष 2026-27 के बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 2.0 की शुरुआत का ऐलान किया है. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के लिए बजट को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
यह कदम ISM 1.0 की उपलब्धियों पर आधारित है, जिसने भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर की क्षमताओं को फैब्रिकेशन, पैकेजिंग और डिजाइन में निवेश को बढ़ावा देकर मजबूत किया. ISM 2.0 के तहत सरकार की योजना असेंबली और टेस्टिंग से आगे बढ़कर उपकरण, मटेरियल, डिजाइन और फुल-स्टैक भारतीय इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी तक एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार करने की है.
वित्‍तमंत्री ने क्‍या किया ऐलान
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि ISM 1.0 की सफलता के आधार पर हम ISM 2.0 लॉन्च करेंगे, जिससे उपकरण और मटेरियल का उत्पादन, फुल-स्टैक भारतीय IP का डिजाइन और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने वैश्विक सप्लाई चेन में बदलाव के बीच सेमीकंडक्टर में आत्मनिर्भरता की रणनीतिक अहमियत को भी रेखांकित किया. वित्‍तमंत्री ने कहा कि अप्रैल 2025 में 22,919 करोड़ रुपये के बजट के साथ शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है.
पहली योजना में जमकर आया निवेश
इस स्कीम के तहत निवेश के वादे उसकी मूल लक्ष्य से लगभग दोगुने हो चुके हैं, जो भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है. इस रफ्तार को बरकरार रखने के लिए वित्तमंत्री ने स्कीम के बजट को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है. उम्मीद है कि इस बढ़ी हुई राशि से देश में इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में वैल्यू एडिशन बढ़ेगा, जरूरी कंपोनेंट्स के आयात पर निर्भरता कम होगी और भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को वैश्विक सप्लाई चेन में और मजबूती मिलेगी.
उद्योग जगत ने किया स्‍वागत
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) प्रदाताओं ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. उनका कहना है कि यह सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के लिए पूरा इकोसिस्टम बनाने और स्थानीय मूल्य संवर्धन बढ़ाने की गंभीर मंशा को दर्शाता है. ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार मजबूत स्थानीय सप्लाई चेन बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है, जिसे उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री और इससे जुड़े क्षेत्रों की जीवनरेखा बताया. अब समय आ गया है कि इंडस्ट्री लीडर्स मिलकर इसे बड़ी सफलता बनाएं. जनवरी में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तीसरे चरण के तहत 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी, जिसमें 41,863 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान है. इन यूनिट्स से 2.58 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन और करीब 34,000 प्रत्यक्ष नौकरियों की उम्मीद है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार,350 अंक चढ़कर 80,200 पर कारोबार कर रहा

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में मचे हाहाकार के बाद बड़ी रिकवरी.............

सत्ता पक्ष से विपक्ष तक, बजट पर नेताओं ने क्या कहा?

सत्ता पक्ष से विपक्ष तक, बजट पर नेताओं ने क्या कहा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend