आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए आम बजट पेश कर रही हैं. ये उनका लगातार 9वां बजट है. देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाले बजट पर आज किसानों से लेकर मिडिल क्लास तक की नजरें हैं. टैक्सपेयर्स को भी राहत की उम्मीद है. ये भी देखना होगा कि सरकार वित्तीय संतुलन और ग्रोथ के बीच कैसे तालमेल बैठाती है.
वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट ऐसे समय आ रहा है जब पूरी दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है. अमेरिका की टैरिफ नीतियों को देखते हुए बजट में घरेलू बफर और एक्सपोर्ट मजबूत करने पर जोर दिया जा सकता है. सरकार MGNREGA को विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन में बदलने को लेकर सोच रही है, इसके फ्रेमवर्क में अनुमान है कि करीब 95 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने ये चुनौतियां
सरकार पर रोजगार सृजन, पूंजीगत बढ़ाने और घरेलू स्तर पर उपभोग को बढ़ावा देने का दबाव है. जीएसटी और आयकर में कटौती, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में कटौती आदि से ट्रंप के टैरिफ का सामना करने में भारतीय अर्थव्यवस्था को मदद मिली है. अब वित्त मंत्री के सामने चुनौती ऐसे उपायों को खोजने की होगी, जो इन बाधाओं के बीच भारत के विकास को गति दे सके.
निर्मला सीतारमण भारत की पहली वित्त मंत्री हैं, जो लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने 10 बार और पी चिदंबरम ने 9 बार बजट पेश किया, लेकिन दोनों ने लगातार ऐसा नहीं किया बल्कि अलग-अलग कार्यकाल में किया.
सरकार का लक्ष्य रेल बुकिंग में वेटिंग लिस्ट को खत्म करना है, इसके लिए रेलवे ट्रैक को मॉडर्नाइज़ करना और नई ट्रेनें जोड़ना जरुरी है. सरकार 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा कर सकती है. यूनियन बजट 2026-27 से उम्मीदें कंप्लायंस को आसान बनाने, लिक्विडिटी में सुधार करने और ज़्यादा टैक्स निश्चितता देने पर टिकी हैं. MSME को जीएसटी में भी राहत की उम्मीद है.
Budget 2026 Reactions Live: ममता बनर्जी बोलीं- दिशाहीन है बजट, अर्थव्यवस्था खत्म हो जाएगा
ममता बनर्जी ने बजट को लेकर कहा है कि बजट में एक भी पैसा बंगाल को नहीं दिया गया है. इस बजट से अर्थव्यवस्था खत्म हो जायेगा.इस बजट में केवल बोला गया है कुछ भी नहीं है.तीन कोरीडोर बनाने की जो बात हो रही है बजट में यह पूरी तरह से झूठ है. बजट दिशाहीन है.
Budget 2026 Reactions Live: ‘जब “नायब” हो सरकार तो हरियाणा के साथ हकमारी होगी बार बार’- रणदीव सूरेजवाला
कांग्रेस नेता सूरजेवाला ने बजट को लेकर निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि हरियाणा का बजट 2026 में नामों निशान तक नहीं है.जब “नायब” हो सरकार तो….हरियाणा के साथ हकमारी होगी बार बार !
Budget 2026 Reactions Live: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जाहिर की निराशा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि आज रविदास जयंती है. आज के दिन मैंने सरकार से मांग की थी की छुट्टी होनी चाहिए, लेकिन बजट लेकर आए हैं.रविदास जी के लिए कोई ऐलान नहीं किया है. पंजाब के लिए बिल्कुल खराब बजट है.
Budget 2026 Reactions Live: पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा ही है बजट – रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य ने कहा है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी ? इस पर बजट में कोई स्पष्टता नहीं है. डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गयी है. मगर देश की शिक्षित व गैर – शिक्षित युवा आबादी के लिए यथार्थ में जॉब – क्रिएशन कैसे और किन – किन सेक्टर्स में होगा ? देश के इस सबसे गंभीर मसले पर भी बजट में कोई स्पष्ट रोड मैप नहीं है .बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन , बाढ़ की रोक थाम , बाढ़ के पश्चात् पुनर्वास की व्यवस्था एवं सिंचाई के संसाधनों के निर्माण व् विकास के लिए विशेष – पैकेज दिए जाने की बेहद जरूरी व पुरानी मांग के लिए बजटीय प्रावधान का नहीं होना निराशाजनक है .
Budget 2026 Reactions Live: LJP नेता चिराग पासवान ने क्या कहा
LJP नेता चिराग पासवान ने कहा कि यह बजट विककसीत भारत को मजबूत करने का बजट है.यह विकसीत भारत का बजट है. इस बजट में ग्रामीण भारत और शहरीकरण पर बल दिया गया है.इस बजट से रोजगार निकलेगा.
Budget 2026 Reactions Live: कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर केंद्र सरकार के बजट पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है किमोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम से गिरा है.
इमरान मसूद ने बजट पर जताई निराशा
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बजट पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा है कि हमने सोचा था कि पुराना माल नए पैकेट में बेचेंगे लेकिन इस बार खाली डब्बा है. इस बार पुराने माल का भी जिक्र नहीं किया.
बीजेपी सांसद रवि किशन ने बजट पर क्या कहा
बीजेपी सांसद रवि किशन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खुशी की बात है कि सरकार ने सोचा है कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री को AI से जोड़ेंगे. कैसे ट्रेनिंग होगी. इन सबमें सरकार मदद करेगी. जहां तक विपक्ष का सवाल है तो अगर आप देश हित में नहीं देखेंगे तो आपको मैं हमेशा खराब दिखूंगा.
शिक्षा और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक क्रांतिकारी बजट- जयंत चौधरी
जयंत चौधरी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स नए रचनात्मक करियर के द्वार खोलेंगी. 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप और नियोजित शैक्षणिक क्षेत्रों के लिए समर्थन क्षेत्रीय शिक्षा केंद्रों को मजबूत करेगा और प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास सभी शिक्षार्थियों के लिए पहुंच और सम्मान सुनिश्चित करेगा. शिक्षा पर कुल लागत कर (TCS) को 5% से घटाकर 2% करने से छात्रों और परिवारों पर वित्तीय बोझ कम होगा.
बजट पर क्या बोलीं कंगना रनौत
बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के और करीब पहुंचेंगे.
कवि कुमार विश्वास ने बजट पर क्या कहा
कवि कुमार विश्वास ने बजट पर कहा कि मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी से निवेदन करता हूं कि वे ऐसा बजट प्रस्तुत करें जिससे कर वसूली के समय जनता को बोझ महसूस न हो और जब वह राजस्व जन कल्याण के लिए उपयोग किया जाए तो पूरा देश प्रसन्न हो. मुझे आशा है कि यह बजट भारतीयों, विशेषकर मध्यम वर्ग और किसानों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा.
सिर्फ तमिलनाडु की साड़ी पहनकर बजट न जारी करें, देश के लिए करें- प्रियंका चतुर्वेदी
बजट पर शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि निर्मला सीतारमण जी को बहुत बधाई यह उनका नौवां बजट है. उनका चुनावी राज्यों से बढ़कर देश के हित में बजट जारी करना चाहिए. देश की इकोनॉमी की दिशा उनके हाथ में है. उनको बस तमिलनाडु की साड़ी पहन कर चुनावी बजट नहीं जारी करना चाहिए बल्कि देश के लिए बजट जारी करना चाहिए.
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार से उम्मीद नहीं तो बजट से क्या होगी
अखिलेश यादव ने बजट को लेकर कहा कि बीजेपी सरकार से उम्मीद नहीं है. उनकी बजट से क्या उम्मीद होगी. बजट के माघ्यम से बीजेपी अपने लोगों को सेट करती है.अच्छा बजट वहीं होता है जिससे गरीब की खुशहाली हो.
अर्थव्यवस्था में बहुत गंभीर समस्या-मनीष तिवारी
बजट पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में बहुत गंभीर समस्या है. निजी निवेश है वह पूरी तरह से खत्म हो गया है. कोई विदेशी निवेश नहीं आ रहा है. वित्त मंत्री को इसके बारे में रोडमैप बनाना चाहिए.
तीन चार व्यापारी बजट बनाकर देते हैं- रामगोपाल यादव
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा है कि जट के कोई उम्मीद नहीं है.तीन चार व्यापारी बजट बनाकर देते हैं.
बजट से उन्हें कोई खास उम्मीद नहीं- प्रियंका गांधी
बजट से ठीक पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बजट से उन्हें कोई खास उम्मीद नहीं है.







