ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कांग्रेस के 6 विधायक छोड़ेंगे पार्टी का साथ?

UB India News by UB India News
January 25, 2026
in कांग्रेस, पटना
0
बिहार कांग्रेस के 6 विधायक छोड़ेंगे पार्टी का साथ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के नतीजों के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. मात्र छह विधायक ही जीतकर आए थे. नतीजों के बाद सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि सियासी गलियारे में चर्चा शुरू हो गई कि यह छह विधायक पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं. यानी कांग्रेस में टूट हो सकती है. ऐसे तमाम दावों के बीच शुक्रवार (23 जनवरी, 2026) को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक हुई.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ संगठन की स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की. इस बीच पार्टी ने इन अटकलों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है कि बिहार में पार्टी के सभी छह विधायक जनता दल (यू) में शामिल हो सकते हैं.

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

हमारे सभी विधायक पार्टी के साथ: केसी वेणुगोपाल

मल्लिकार्जुन खरगे के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार राम, सभी छह विधायक और कई अन्य नेता शामिल हुए. बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा, “हमारे सभी विधायक पार्टी के साथ हैं. सभी ने बैठक में हिस्सा लिया. ये (उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें) बकवास हैं. ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं जो पूरी तरह आधारहीन हैं.”

बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक: अखिलेश सिंह

बता दें कि पिछले साल (2025) नवंबर में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीट पर सिमट गई थी तो वहीं एनडीए को 202 सीटें मिली थीं. शुक्रवार को हुई बैठक की तस्वीर को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया. उन्होंने पोस्ट कर लिखा, “बिहार की राजनीति में बदलाव की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी और नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में बिहार के अन्य नेताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की.”

बिहार की राजनीति में बदलाव की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी और नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में बिहार के अन्य नेताओं के साथ संगठनात्मक मजबूती और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। pic.twitter.com/GJdMMBMoXf

— Dr Akhilesh Prasad Singh (@akhileshPdsingh) January 23, 2026

 

वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने एक्स से लिखा है, “कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी एवं नेता विपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी के साथ बिहार कांग्रेस परिवार की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला. इस बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) श्री केसी वेणुगोपाल जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

पटना के तेल गोदाम में लगी भीषण आग….

by UB India News
July 1, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के दीदारगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महुली रोड स्थित करमलीचक में खाने...

Next Post
पटना में लगे पोस्टर ने बढ़ाई सियासत की गर्मी……….

पटना में लगे पोस्टर ने बढ़ाई सियासत की गर्मी..........

राज्य में नए शहर बसेंगे, ग्रामीण सड़कें दो लेन की होंगी : नीतीश

राज्य में नए शहर बसेंगे, ग्रामीण सड़कें दो लेन की होंगी : नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend