ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उत्तर भारत में ‘आफत’, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UB India News by UB India News
January 21, 2026
in TAZA KHABR, स्वास्थ
0
उत्तर भारत में ‘आफत’, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर भारत में ठंड कम होने के बाद अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. 22-25 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल के साथ 9 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में कमी देखने को मिल सकती है.

9 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
IMD के मुताबिक 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने का भी अलर्ट है. आईएमडी के मुताबिक आज (20 जनवरी) हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. इसके अलावा 22-25 जनवरी के दौरान पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 20 और 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और ल‌द्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में आज (20 जनवरी) को सुबह तापमान 8 डिग्री तक रहेगा, जबकि दोपहर में अच्छी धूप देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने शुक्रवार (23 जनवरी) से राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है. आने वाले 3-4 दिन सुबह के समय घने कोहरा देखने को मिल सकता है. फिलहाल शीतलहर से राहत मिलेगी.

यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है. शीतलहर और कोहरा अब खत्म हो रहा है. बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली और उसके आस-पास के जिलों में कम कोहरा रहा है. हालांकि ग्रामीण इलाकों में अभी हल्का से मध्यम कोहरा पड़ रहा है. दिन का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने लगा है. वाराणसी में मौसम साफ होने के साथ ही दिन में धूप निकल रही है. पश्चिम यूपी में सुबह कोहरा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट गया.

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मौसम के अलग रंग देखने को मिले. सोमवार को पारा 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 26.4 डिग्री तक पहुंच गया. बादलों की आवाजाही की वजह से रात का पारा भी चढ़कर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि शहर में मंगलवार सुबह धुंध छाएगी और दिन में मौसम साफ रहेगा. बादलों और छिटपुट बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
यूपी से सटे बिहार में 20 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. आईएमडी के मुताबिक राजधानी पटना के अलावा गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया के तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखी जा सकती है. सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

Next Post
नई ऊंचाई पर ग्रामीण बाजार, अर्थव्यवस्था के लिए नई अहम भूमिका

नई ऊंचाई पर ग्रामीण बाजार, अर्थव्यवस्था के लिए नई अहम भूमिका

पटना डेयरी में आज खाओ दही, जीतो इनाम प्रतियोगिता का आयोजन…………….

पटना डेयरी में आज खाओ दही, जीतो इनाम प्रतियोगिता का आयोजन................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend