ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना डेयरी में आज खाओ दही, जीतो इनाम प्रतियोगिता का आयोजन…………….

UB India News by UB India News
January 20, 2026
in TAZA KHABR, पटना
0
पटना डेयरी में आज खाओ दही, जीतो इनाम प्रतियोगिता का आयोजन…………….

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
अगर आप दही खाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए सुधा डेयरी एक बार फिर अपनी बेहद खास और फेमस प्रतियोगिता ‘दही खाओ, इनाम पाओ’ लेकर आ रही है. हर साल सर्दियों के मौसम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक पुरुष और महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. सिर्फ बिहार ही नहीं आस पास के राज्यों से भी लोग हिस्सा लेते हैं.
दरअसल, संक्रांति के बाद पटना के लोगों को दही खाने का एक और दिलचस्प अवसर मिलने जा रहा है. वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (पटना डेयरी प्रोजेक्ट) की ओर से सुधा ब्रांड के तहत मच अवेटेड ‘दही खाओ, इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन इस साल 20 जनवरी को किया जाएगा. यह लोकप्रिय प्रतियोगिता पटना डेयरी प्रोजेक्ट के फुलवारीशरीफ परिसर में आयोजित होगी.
पिछले 15 सालों से हो रहा है आयोजन 
आपको बता दें कि पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से यह प्रतियोगिता 2011 से लगातार आयोजित हो रही है. हर साल भारी संख्या में लोग इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और एक दूसरे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आते हैं बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. पिछली बार तो दानापुर के दियारा क्षेत्र के पहलवान हरेंद्र ने प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों को पीछे छोड़ते हुए मात्र 3 मिनट में 3 किलो 655 ग्राम दही खाकर ओवरऑल चैंपियन बन गए. उन्होंने उस समय लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया था कि समय कम था नहीं तो और दही खा जाता.
इसी तरह, 66 वर्षीय जहानाबाद के प्रणय कांत 2014 से इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं. हर बार विजेता बनते हैं. इनके नाम तीन मिनट में 4 किलो 343 ग्राम दही खाने का रिकॉर्ड दर्ज है. सुधा की ओर से इनको दही सम्राट का खिताब भी दिया गया है. इस बार भी इनकी मौजूदगी रहने की उम्मीद है.
इस बार क्या होगा खास 
इस बार 20 जनवरी को यह प्रतियोगिता आयोजित होगी. 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गयी हैं. प्रतिभागियों को तीन मिनट के निर्धारित समय में अधिकतम दही खाने की चुनौती दी जाएगी. प्रत्येक श्रेणी में सर्वाधिक दही खाने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे.
आपको बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन 19 जनवरी 2026 तक किया जायेगा. इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 6204381026 पर अपना नाम, पता, आयु, लिंग और मोबाइल नंबर एसएमएस के माध्यम से भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी को शाम पांच बजे तक निर्धारित है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

Next Post

बिहार का बजट 3.66 लाख करोड़ रुपये का होने का अनुमान

अमेरिका के ग्रीनलैंड हड़पने वाले इरादे ने क्या यूरोप में खीच दी जंग की तलवार !

अमेरिका के ग्रीनलैंड हड़पने वाले इरादे ने क्या यूरोप में खीच दी जंग की तलवार !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend