ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए साल की पहली बिहार कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर लगी मुहर………………..

UB India News by UB India News
January 13, 2026
in कैबिनेट, पटना, बिहार
0
बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को बुलाई गई. इसमें मंत्रिमंडल ने 41 एजेंडों पर मुहर लगाई है. नए साल पर नीतीश सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिया है. कैबिनेट ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर 694 पदों पर बहाली की स्वीकृति की है. डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली की स्वीकृति की गई.
बिहार कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए गए. नीतीश सरकार ने कृषि विभाग में विभिन्न पदों के 534 पद एवं पौध संरक्षण निरीक्षक के 160 पद यानी कुल 694 पदों के सृजन, पुनर्गठन की स्वीकृति दी है. वहीं, मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के लिए 314 करोड़ 20 लाख 59000 की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. शिक्षा विभाग के जन शिक्षा निदेशालय में विभिन्न पदों के 9 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.
इन फैसलों पर भी मुहर लगाई
झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एमओयू के लिए कैबिनेट में स्वीकृति मिली. 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल में से 5. 75 मिलियन एकड़ फीट बिहार को और 2 मिलियन एकड़ फीट झारखंड को पानी मिलेगा. दरभंगा हवाई अड्डा के पास लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहणकिए जाने के लिए 138 करोड़ 82 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति. बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को सहायता हेतु एक मोस्ट 30 करोड रुपए राशि दिए जाने की स्वीकृति. राज्य के 13 काराओं में नए सिरे से 9073 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की स्वीकृति दी गई. इसमें 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपए की राशि खर्च होगी.
रोहतास में लगेगी सीमेंट फैक्ट्री
बिहार कैबिनेट बैठक में रोहतास वालों के लिए खुशखबरी है. रोहतास में सीमेंट फैक्ट्री लगेगी. इसके लिए 107 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई. डालमिया सीमेंट लिमिटेड बंजारी रोहतास का विस्तार होगा. 594 कुशल एवं और कुशल कामगारों का नियोजन होगा. राजवंशी नगर और शास्त्री नगर पटना में आवासीय एवं गैर आवासीय रूप में पुनर्विकास हेतु मास्टर प्लान निर्माण के लिए परामर्शी को एक करोड़ 59 लाख ₹30000 भुगतान की स्वीकृति.

बाणसागर समझौते के तहत बिहार और झारखंड के बीच पानी के बंटवारे पर फैसला हुआ है। बिहार को 5.75 मिलियन एकड़ फीट पानी झारखंड को 2.00 मिलियन एकड़ फीट पानी, इस बंटवारे से जुड़े समझौता पत्र को मंजूरी दे दी गई है।

गया में बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) को अच्छी गुणवत्ता की बिजली देने के लिए 220 केवी की बिजली लाइन बनाई जाएगी। यह लाइन चंदौती ग्रिड से IMC, गया तक जाएगी। इसके लिए सरकार ने 33 करोड़ 29 लाख रुपए की नई योजना को मंजूरी दी है। इसके अलावा कृषि विभाग के अलग-अलग दफ्तरों में पहले से स्वीकृत 293 पदों को समायोजित कर पौधा संरक्षण विभाग में नए पद बनाए गए हैं। यानी पौधा संरक्षण से जुड़े कुल 694 पद हो गए हैं।

दोनों डिप्टी सीएम रहे शामिल

बैठक सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में आयोजित हुई। जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित सभी कैबिनेट मंत्री शामिल रहे। यह बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में प्रस्तावों पर फैसले सीएम की 16 जनवरी से शुरू होने वाली समृद्धि यात्रा के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे।

सीएम 16 जनवरी से राज्यभर के दौरे पर निकलेंगे

सीएम नीतीश नीतीश कुमार 16 जनवरी से राज्यभर के दौरे पर निकलेंगे, जहां वे विभिन्न जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और जनता से संवाद करेंगे। ऐसे में यात्रा से ठीक पहले होने वाली यह कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बता दें कि पिछली कैबिनेट बैठक 16 दिसंबर 2025 को हुई थी, जिसमें केवल एक एजेंडे पर मुहर लगी थी। उस बैठक में सात निश्चय-3 (2025–2030) कार्यक्रम को मंजूरी दी गई थी, जिसका लक्ष्य बिहार को देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
चुनावी वादों को चुनाव घोषणा पत्र से जमीन पर उतारना पड़ता है………………….

न्याय से समृद्धि तक! 20 साल में 'सुशासन' की 17वीं यात्रा, नीतीश के लिए चंपारण की धरती क्यों लकी

गणतंत्र दिवस 2026 : आमंत्रण पत्र में पूर्वोत्तर भारत के अष्टलक्ष्मी राज्यों की पारंपरिक शिल्पकला की झलक …………………

गणतंत्र दिवस 2026 : आमंत्रण पत्र में पूर्वोत्तर भारत के अष्टलक्ष्मी राज्यों की पारंपरिक शिल्पकला की झलक .....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend