ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस 2026 : आमंत्रण पत्र में पूर्वोत्तर भारत के अष्टलक्ष्मी राज्यों की पारंपरिक शिल्पकला की झलक …………………

UB India News by UB India News
January 14, 2026
in खास खबर, दिन विशेष
0
गणतंत्र दिवस 2026 : आमंत्रण पत्र में पूर्वोत्तर भारत के अष्टलक्ष्मी राज्यों की पारंपरिक शिल्पकला की झलक …………………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले ‘ एट होम रिसेप्शन ‘ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार राष्ट्रपति भवन द्वारा मेहमानों को एक खास इनविटेशन पत्र भेजा जा रहा है। इन इनविटेशन के जरिए भारत की पारंपरिक शिल्पकला और सांस्कृतिक विविधता को विविधता को दर्शाया जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन द्वारा दिए यह निमंत्रण पत्र भारत के पूर्वोत्तर में स्थित अष्टलक्ष्मी राज्यों के कुशल कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करता है, जो कि इस क्षेत्र में सदियों पुरानी समझ और अलग-अलग सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए हुए हैं। अष्टलक्ष्मी राज्यों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम आते हैं।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

भारत की पारंपरिक शिल्पकला को दर्शाता है निमंत्रण पत्र

‘एट होम रिसेप्शन’ के लिए सोच-समझकर बनाए गए इन निमंत्रण पत्रों के डिजाइन और बारीक चीजों के जरिए यह इनविटेशन भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की समृद्ध कला विरासत को खूबसूरती से दिखाता है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है। राष्ट्रपति भवन द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य न केवल भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना बल्कि इन कारीगरों को प्रोत्साहित करना भी है, जो कि आधुनिक काल में भी सांस्कृतिक विरासत को सहेजे हुए हैं।

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देता है यह निमंत्रण पत्र

राष्ट्रपति भवन के निमंत्रण में अष्टलक्ष्मी राज्यों के पारंपरिक शिल्पकारी को उस समय दर्शाया गया है, जब सरकार लगातार वोकल फॉर लोकल और मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे ही है। जिसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में कारीगरों व उद्यमियों को सशक्त बनाना है। साथ ही सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन हमेशा से ही प्रतिष्ठित रहा है लेकिन इस बार अष्टलक्ष्मी राज्यों द्वारा बनाए गए शिल्पकारों के निमंत्रण पत्र ने और खास बना दिया है।

गणतंत्र दिवस समारोह भारत के संविधान को 26 जनवरी 1950 को अंगीकार किए जाने की स्मृति में मनाया जाता है और यह देश के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों में से एक है। राष्ट्रीय राजधानी के कर्तव्य पथ पर हर वर्ष आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बलों की टुकड़ियां, झांकियां और विभिन्न प्रदर्शनों को देखा जा सकता है। इस परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित होते हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में तीनों सेवाएं प्रस्तुत करती हैं सैन्य बैंड

गणतंत्र दिवस समारोह नागरिकों को सशस्त्र बलों और राष्ट्रीय संस्थानों से जुड़ी सैन्य परंपराओं और जनभागीदारी वाले आयोजनों को करीब से देखने का अवसर भी प्रदान करते हैं। विजय चौक पर आयोजित होने वाला बीटिंग द रिट्रीट समारोह परंपरागत रूप से गणतंत्र दिवस समारोहों का औपचारिक समापन होता है, जिसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सैन्य बैंड अपनी प्रस्तुतियां देते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
10 मिनट की डिलीवरी पर रोक, सरकार ने लिया फैसला

10 मिनट की डिलीवरी पर रोक, सरकार ने लिया फैसला

BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ !

BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend