ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ !

UB India News by UB India News
January 13, 2026
in खास खबर, विपक्ष
0
BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में कई नेताओं से मुलाकात की। चीन के साथ शक्सगाम घाटी पर गरमाए विवाद के बीच कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना और बीजेपी नेताओं की इस मुलाकात को लेकर अब कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने सवाल पूछते हुए कहा कि BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ और पीएम मोदी चीन का लाल आंख कब दिखाएंगे?

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रेनेत ने मंगलवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर बीजेपी और सीपीसी नेताओं की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि BJP के नेता और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है। यह वही चीन है जिसने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया था, गलवान में हमारे जांबाजों ने शहादत हुई।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सुप्रीया श्रीनेत ने पूछे ये 3 सवाल

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, चीन लद्दाख में अतिक्रमण किए बैठा है, अरुणाचल में गांव बसा रहा है और यहां बातचीत हो रही है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है? BJP ने क्यों किया देशद्रोह? BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ?

वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार में विदेश नीति वेंटिलेटर पर है। कांग्रेस ने शक्सगाम घाटी को लेकर कहा कि चीन वहां पर निर्माण कर रहा है लेकिन पीएम मोदी इस पर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। कांग्रेस ने सवाल पूछते हुए कहा कि चीन को लाल आंख कब दिखाएंगे नरेंद्र मोदी?

Supriya Shrinate 
@SupriyaShrinate
यह फोटो BJP दफ्तर की है BJP के नेता और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के बीच मीटिंग हो रही है ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया गलवान में हमारे जांबाज़ों की शहादत हुई चीन लद्दाख में अतिक्रमण किए बैठा है अरुणाचल में गांव बसा रहा है और यहाँ गलबहैया चल रही है मीडिया के चरणचुम्बकों आज नहीं पूछोगे • यह रिश्ता क्या कहलाता है? • BJP ने क्यों किया देशद्रोह? • BJP-चीन में कौन सा गुप्त समझौता हुआ?
क्या है मामला?

‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ (सीपीसी) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां बीजेपी मुख्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग की उप मंत्री सन हयान ने किया। बीजेपी के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान भाजपा महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में एक दल ने ‘भाजपा और सीपीसी के बीच अंतर-दलीय संवाद को आगे बढ़ाने के तरीकों’ पर विस्तार से चर्चा की।

भारत में चीन के राजदूत शु फीहोंग भी सीपीसी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे। चौथाईवाले के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों के प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच संचार और आपसी तालमेल बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
ईरान में अब तक 2571 लोगों की मौत; आज हो सकती है खामेनेई के विरोधी इरफान सुल्तानी को फांसी………….

ईरान में अब तक 2571 लोगों की मौत; आज हो सकती है खामेनेई के विरोधी इरफान सुल्तानी को फांसी.............

क्या सच में बंद है 10 मिनट में डिलीवरी ?

क्या सच में बंद है 10 मिनट में डिलीवरी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend