ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीएमसी चुनाव के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, मुंबईकरों के लिए किए अहम वादे……

UB India News by UB India News
January 11, 2026
in TAZA KHABR, महाराष्ट्र
0
बीएमसी चुनाव के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी, मुंबईकरों के लिए किए अहम वादे……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आगामी बीएमसी चुनाव के लिए महायुति ने आखिरकार आज रविवार (11 जनवरी, 2026) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. ये घोषणापत्र मतदान के ठीक 4 दिन पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में घोषित किया गया.

महायुति द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में शहर के बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, परिवहन, रोजगार और मराठी संस्कृति से जुड़े कई बड़े ऐलान किए गए हैं. यह मैनिफेस्टो मुंबई को 2034 तक एक विकसित महानगर बनाने के लक्ष्य के साथ पेश किया गया, जिसमें पानी, BEST, मार्केट, इंडस्ट्री, टूरिज्म और सांस्कृतिक विकास पर खास फोकस रखा गया है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

महायुति द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में शहर के बुनियादी ढांचे, पर्यावरण, परिवहन, रोजगार और मराठी संस्कृति से जुड़े कई बड़े ऐलान किए गए हैं. यह घोषणापत्र मुंबई को 2034 तक एक विकसित महानगर बनाने के लक्ष्य के साथ पेश किया गया, जिसमें पानी, BEST, मार्केट, इंडस्ट्री, टूरिज्म और सांस्कृतिक विकास पर खास फोकस रखा गया है.

पानी की समस्याओं पर होगा फोकस

महायुति के घोषणापत्र में मुंबई की पानी की समस्या को दूर करने के लिए अगले पांच सालों में गरगई, पिंजल और दमनगंगा प्रोजेक्ट पूरे करने का वादा किया गया है. पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योजनाओं के तहत 17 हजार करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की गई है.

BMC मार्केट में मछली बेचने वालों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे और सभी सब्जी मार्केट का रेनोवेशन और रीडेवलपमेंट किया जाएगा. इसके साथ ही मछली इंपोर्ट और एक्सपोर्ट सेंटर स्थापित करने का भी ऐलान किया गया है, जिससे मछुआरों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलने की बात कही गई है.

BEST में महिलाओं को 50% छूट

शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2029 तक BEST को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलने का लक्ष्य रखा गया है. BEST बसों की संख्या 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने और महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया छूट देने का वादा किया गया है. रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए स्मॉल स्केल इंडस्ट्री पॉलिसी लागू करने, स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर खोलने और प्यारी बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज वाला लोन देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा रीडेवलपमेंट प्रक्रिया में तेजी, पगड़ी मुक्त मुंबई और फनल जोन से जुड़े घोषित प्लान को जल्द लागू करने पर भी जोर दिया गया है.

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से मुक्त होगी मुंबई!

मैनिफेस्टो में मुंबई को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से मुक्त करने का संकल्प दोहराया गया है. मराठी भाषा को मजबूत करने के लिए नगर पालिका में अलग मराठी डिपार्टमेंट, मराठी आर्ट सेंटर और अभ्यासिका बनाने की घोषणा की गई है. बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर मराठी युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम और आर्थिक प्रावधान किए जाएंगे.

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा अलग डिपार्टमेंट

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अलग टूरिज्म डिपार्टमेंट, हुतात्मा स्मारक चौक पर वर्ल्ड क्लास म्यूजियम, रवींद्र नाट्य मंदिर की तर्ज पर अन्य थिएटरों का रीडेवलपमेंट और जरूरत पड़ने पर तीन नए थिएटर बनाने का वादा किया गया है. इसके साथ ही 2034 के लिए एक डेवलप मुंबई का मास्टर प्लान तैयार करने की घोषणा भी की गई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
केरल : यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में फंसे पूर्व कांग्रेस विधायक हिरासत में लिए गए …..

केरल : यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में फंसे पूर्व कांग्रेस विधायक हिरासत में लिए गए .....

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण हादसा ,दो की मौके पर मौत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण हादसा ,दो की मौके पर मौत 4 लोग गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend